Kerala SSLC Hindi Previous Year Question Paper March 2019

Students can Download Kerala SSLC Hindi Previous Year Question Paper March 2019 Pdf, Kerala SSLC Hindi Model Question Papers helps you to revise the complete Kerala State Board New Syllabus and score more marks in your examinations.

Kerala SSLC Hindi Previous Year Question Paper March 2019

सामान्य निर्देश:

  • पहला पंद्रह मिनट कूल ऑफ़ टाईम है।
  • इस समय प्रश्नों का वाचन करें और उत्तर लिखने की तैयारी करें।

Time: 2½ Hours
Total Score: 80 Marks

सूचना : बीरबहूटी’ कहानी का अंश पढ़ें, प्रश्न 1 और 2 का उत्तर लिखें।

उन्हें बीरबहूटियों से मिलना होता था। सो वे स्कूल के लिए घर से कुछ समय पहले निकल आते थे। कस्बे से सटे इन खेतों में बीरबहुटियाँ खोजा करते थे। सुर्ख, मुलायम, गदबदी बीरबहूटियाँ | धरती पर चलती-फिरती खून की प्यारी-प्यारी बूंदें।

प्रश्न 1.
कौन-सा विशेषण बीरबहूटी का नहीं है? (1)
(क) मुलायम
(ख) गदबदी
(ग) बैंगनी
(घ) सुर्ख
उत्तर:
(ग) बैंगनी

प्रश्न 2.
बीरबहूटियों से मिलने की उत्सुकता से बेला और साहिल निकले। उनके बीच क्या-क्या बातें हुई होंगी। इस बातचीत को आगे बढ़ाएँ। (बातचीत में पाँच विनिमय हों) (4)
बेला : देखो साहिल, कितनी बीरबहूटियाँ हैं!
साहिल : ……………………
उत्तर:

  • साहिल: हाँ, देखो इस बीरबहूटी का रंग लाल है।
  • बेला: हाँ सही कहा तुमने।
  • साहिल: तुम्हारे रिबन जैसे लाल।
  • बेला: हाँ, कितने अच्छे हैं ये।
  • साहिल: देखो कितना मुलायम है?
  • बेला: हौं खून की प्यारी-प्यारी बूंदों की तरह।
  • साहिल: साहिल, तुमने कुछ सुना?
  • बेला: हाँ सुना, पहली घंटी लग गई है।
  • साहिल: अच्छा, चलो।

Kerala SSLC Hindi Previous Year Question Paper March 2019

सूचनाः ‘जैसलमेर’ यात्रावृत्त का यह अंश पढ़ें और प्रश्न 3 और 4 का उत्तर लिखें।

संसार किला एक मज़ेदार जगह है। किला होने के बावजूद इसके भीतर बड़ी संख्या में परिवार रहते हैं। इन परिवारों के लिए आनेवाले पर्यटक ही उनकी रोजी-रोटी हैं। किले के अंदर एक लाइन से दुकानें सजी हैं। इनमें सजावटी सामानों से लेकर खूबसूरत कपड़ों तक सब मिलता है।

प्रश्न 3.
वाक्य पूर्ति के लिए कौन-सा रूप सही है? (1)
किले में एक आदमी ………..।
(क) रहते हैं
(ख) रहता है
(ग) रहती है
(घ) रहती हैं.
उत्तर:
(ख) रहता है

प्रश्न 4.
सोनार किले के अंदर के मज़ेदार अनुभवों का जिक्र करते हुए मिहिर अपने मित्र के नाम पत्र लिखता है। मिहिर का संभावित पत्र लिखें। (पत्र का कलेवर 70 शब्दों का हो) (4)
उत्तर:
Out of syllabus

सूचनाः ‘अकाल और उसके बाद’ कवितांश की पंक्तियाँ प, 5 से 7 तक के प्रश्नों का उत्तर लिखें।

कई दिनों तक चूल्हा रोया, चक्की रही उदास कई दिनों तक कानी कुतिया सोई उनके पास कई दिनों तक लगी भीत पर छिपकलियों की गश्त कई दिनों तक चूहों की भी हालत रही शिकस्त।

प्रश्न 5.
कौन-सा प्रस्ताव सही है? (1)
(क) कुतिया बच्चे-बच्ची के पास सो रही है।
(ख) कुतिया पेड़-पौधों के पास सो रही है।
(ग) कुतिया माँ-बाप के पास सो रही है।
(घ) कुतिया चूल्हे-चक्की के पास सो रही है।
उत्तर:
(घ) कुतिया चूल्हे-चक्की के पास सो रही है।

प्रश्न 6.
चूल्हा और चक्की क्यों बहुत दुखी हैं? (1)
उत्तर:
कई दिनों से चूल्हा नहीं जला। चक्की में कुछ नहीं पीसा था।

Kerala SSLC Hindi Previous Year Question Paper March 2019

प्रश्न 7.
‘पानी नहीं तो खाना नहीं – जल संरक्षण का संदेश देते हुए पोस्टर बनाएँ। (4)
अथवा
जीवों की आधारभूत आवश्यकता है जल| जल संरक्षण के महत्व पर लघु-लेख लिखें। (लेख 80 शब्दों का हो)
उत्तर:
(a)
Kerala SSLC Hindi Previous Year Question Paper March 2019 2

(b) जलसंरक्षण जल जीवन का आधार है। यह जीवों की आधारभूत आवश्यकता है। ऐसा कहा जाता है कि दुनिया में धरती की तुलना में जल की मात्रा अधिक है। लेकिन पीने योग्य पानी की मात्रा बहुत कम है। कुओं, तालाब, नदी, नाले आदि हमारे मुख्य जलस्रोत होते हैं। स्वार्थ के वश में पड़कर मनुष्य हमारे जलस्रोतों का नष्ट करता जा रहा है।

प्रदूषण की वजह से जलस्रोतों का नाश होता जा रहा है। जलस्रोतों का संरक्षण हर मानव का कर्तव्य है। जलसंरक्षण से यदि हम मुँह मोड़ें तो हमारा भविष्य खतरे में पड़ जाएंगे। हमें यह याद रखना चाहिए कि आनेवाली पीढ़ी को इस धरती में जीना है तो जल संरक्षण का कार्य अपने कंधे पर उठाना ही चाहिए। “जल नहीं तो कल नहीं” – यह बिलकुल सही है।

सूचनाः ‘सबसे बड़ा शो मैन’ जीवनी का यह अंश पढ़ें, पश्न 8 और 9 का उत्तर लिखें।

अंत में माँ जब उसे लेने आई तो दर्शकों ने देर तक खड़े होकर तालियाँ बजाई। कई लोगों ने माँ से हाथ मिलाकर उसके छोटे बच्चे की तारीफ़ की। चार्ली स्टेज पर पहली बार आया और माँ आखिरी बार…….

प्रश्न 8.
वाक्य विस्तार करके पिरामिड की पूर्ति करें। (2)
Kerala SSLC Hindi Previous Year Question Paper March 2019 1
उत्तर:
लोगों ने छोटे बच्चे की तारीफ की।
लोगों ने हाथ मिलाकर छोटे बच्चे की तारीफ की।

प्रश्न 9.
दर्शकों ने देर तक खड़े होकर तालियाँ बजाईं और चार्ली की तारीफ़ की। इसपर माँ बहुत खुश हुई। माँ की उस दिन की डायरी लिखें। (डायरी 80 शब्दों की हो) (4)
उत्तर:
दिन, दिनांक हे भगवान! न जाने आज कैसा दिन था! यह दिन मैं कैसे भूल पाऊँगी। मेरा चाली आज शोमैन बन गया। उसने लोगों का दिल जीत लिया। उसकी मासूमियत देखकर लोग एकदम खुश हो गए। पैसे भी बरसने लगे। उसका गाना ….. नाच …… दूसरों का नकल करना …… सब अजीब सा लगा था। खूब पैसे मिले। आदर भी। मैनेजर साहब की जिद के कारण ही उसे यह अवसर मिला था। लगती है मैं आगे गा नहीं पाऊँगी। तो क्या….. मेरा लाडला शो मैन बनकर नाम कमाएगा। बस….. आज इतना ही। गले में कुछ खराबी है। थक गई हूँ। सफल दिन की उम्मीद में…… शुभरात्री।

Kerala SSLC Hindi Previous Year Question Paper March 2019

सूचना: ‘गुठली तो पराई है’ कहानी का अंश पढ़ें, प्रश्न 10 और 11 का उत्तर लिखें।

वह ताऊजी के पास जाकर बोली, “देखिए भइया मेरा .. नाम कार्ड में छरदाना भूल गया?” ताऊजी बोले, “भुला नहीं है रे……… अपने घर की छोरियों के नाम कार्ड पर नहीं छपते।” गुठली, “पर ताऊजी उसमें भइया के छोटे-से बेटे का भी नाम है जो अभी बोल भी नहीं सकता तो मेरा …..।

प्रश्न 10.
गुठली का नाम कार्ड पर नहीं था। कारण क्या था? (1)
(क) केवल परिवार के बड़ों का नाम कार्ड पर छपते थे।
(ख) कार्ड में गुठली का नाम छपने की जगह नहीं थी।
(ग) घर की छोरियों के नाम कार्ड पर नहीं छपते थे।
(घ) अपना नाम छपना गुठली को पसंद नहीं था।
उत्तर:
(ग) घर की छोरियों के नाम कार्ड पर नहीं छपते थे।

प्रश्न 11.
‘उसमें’ में निहित सर्वनाम कौन-सा है?
(क) वह
(ख) ये
(ग) वे
(घ) यह (1)
उत्तर:
(क) वह

प्रश्न 12.
प्रस्तुत प्रसंग पर पटकथा का एक दृश्य लिखें।
अथवा
गुठली की चरित्रगत विशेषताओं पर टिप्पणी लिखें। (4)
उत्तर:
(a)

  • सीन सं: 5
  • स्थान: ताऊजी का कमरा
  • समय: शाम को 4 बजे
  • पात्र: ताऊ (70 साल)
    गुठली (15 साल)
  • वेश भूषा: (1) ताऊ धोती और कुरता पहने हैं।
    (2) गुठली सलवार कमीज पहनी है।

संवाद: 

  • गुठली: (दौड़कर आती है) ताऊजी…..
  • ताऊ: क्या है बेटी?
  • गुठली: (उदास होकर)
  • ताऊजी….. यह देखिए, मेरा नाम कार्ड पर छपवाना भूल गया।
  • ताऊ: भूला नहीं है।
  • गुठली: (आश्चर्य से) फिर…
  • ताऊ: (हँसते हुए) अपने घर की छोरियों के नाम कार्ड पर छपते नहीं।
  • गुठली: ताऊजी, मगर उसमें भइआ के छोटे-से बेटे का नाम है।
  • ताऊ: तू जा….. जा……..

(b) गुठली बड़ी सयानी
गुठली कनक राशि द्वारा लिखी गई कहानी ‘गुठली तो पराई है’ का मुख्य पात्र है। वह चौदह साल की लड़की है। यह स्कूल में पढ़ती है। वह अन्याय को सहनेवाली नहीं है। वह अन्याय के विरुद्ध आवाज़ उठानेवाली है। वह लड़का और लड़की में कोई भेदभाव नहीं समझती और मानती नहीं है। यह बुओं से इस बात पर झगड़ती भी है। दीदी की शादी के कार्ड पर उसका नाम नहीं छपने पर ताऊजी से भी शिकायत करती है। अंत में वह घरवालों को सबक भी सिखाती है। जो काम यह हमेशा करती आती थी वह करने को तैयार नहीं होता है। वह कहती है घर, बगीचा, नानु आदि उसका नहीं है। इसलिए ये सब संभालना बाकी लोगों का काम है। गुठली हिम्मतवाली और सूझबूझवाली लड़की है।

Kerala SSLC Hindi Previous Year Question Paper March 2019

सूचनाः ‘ठाकुर का कुऔं’ कहानी का यह अंश पढ़ें, 13 से 15 तक के प्रश्नों का उत्तर लिखें।

गंगी प्रतिदिन शाम पानी भर लिया करती थी। कुआँ दूर था, बार-बार जाना मुश्किल था। कल वह पानी लाई, तो उसमें बू बिलकुल न थी, आज पानी में बदबू कैसी! लोटा नाक से लगाया, तो सचमुच बदबू थी। ज़रूर कोई जानवर कुएँ में गिरकर मर गया होगा, मगर दूसरा पानी आवे कहाँ से?

प्रश्न 13.
सही प्रस्ताव चुनकर लिखें। (1)
(क) लोटे में गंदा जल भरा था।
(ख) लोटे में साफ जल भरा था।
(ग) लोटे में मीठा जल भरा था।
(घ) लोटे में गरम जल भरा था।
उत्तर:
(क) लोटे में गंदा जल भरा था।

प्रश्न 14.
‘मगर दूसरा पानी आवे कहाँ से?’ यहाँ जोखू की किस हालत की ओर संकेत है? (2)
उत्तर:
जोखू को मालुम था कि गाँव में उन लोगों को पानी लेने के लिए दूसरा कुआँ नहीं है। वह बीमारी और प्यास से परेशान था । उसको मालुम था कि ठाकुर और साहू के कुएँ से पानी भरने नहीं देंगे।

प्रश्न 15.
मान लें, ‘कोई जानवर गाँव के कुएँ में गिरकर मर गया है। – गाँववाले के लिए यह बड़ी मुसीबत की बात है। इसपर समाचार पत्र के लिए एक रपट लिखें। (लेख 80 शब्दों की हो)
उत्तर:
कुआँ गंदा हो गया, गाँववाले मुसीबत में
पिपलीः गाँव के सार्वजनिक कुएं में कोई जानवर गिरकर मर गया और पानी खराब हो गया। पिपली गाँव के 6 नंबर गली के लोग इस कुएँ का पानी पीता था। पिछले दो दिन से पानी खराब होने पर गाँववाले बहुत परेशान हो गए है। ये लोग पीने का पानी मिलने से वंचित हो रहे हैं। पंचायत की ओर से पानी दिलाने की कोई प्रयास अभी तक नहीं हुआ। गाँव के सौ से अधिक लोग इस समस्या के कारण बहुत दुविधा में पड़ गए है। यहाँ के निम्न जाति के लोगों को ठाकुरों और साहुओं के कुएँ से पानी भरने की अनुमति भी नहीं है।

सूचनाः ‘यह कहानी पढ़ें, प्रश्न 16 और 17 का उत्तर लिखें।

सोना को अपना बचपन बहुत ही अच्छा लगता था। एक बार सोना अपनी सहेली के साथ स्कूल जा रहे थी। रास्ते में बहुत सारे लोग खड़े थे। सोना अपनी सहेली से बोली “चलो देखें, क्या बात है?” सहेली बोली, “नहीं, हमें देर हो जाएगी। अभी तो बहुत समय हा चलो हम देखकर चलेंगे’ सोना ने कहा। वहाँ एक भालू नाच रहा था। वे दोनों नाच देखकर खड़ी रहीं। उन्हें स्कूल के लिए देर हो गई।

Kerala SSLC Hindi Previous Year Question Paper March 2019

प्रश्न 16.
सोना और सहेली क्या देखकर सड़क के किनारे खड़ी रहीं? (1)
उत्तर:
वहाँ एक भालू नाच रहा था।

प्रश्न 17.
आशय समझें और सही मिलान करें। (4)

सोना को अपना बचपन स्कूल जाती है।
सोना सहेली के साथ लोग इकट्ठे हुए थे।
भालू की नाच देखने के लिए दे स्कूल देर से पहुंची।
भाली की नाच देखने के कारण बहुत पसंद था

उत्तर:
• सोना को अपना बचपन बहुत पसंद था।
• सोना सहेली के साथ स्कूल जाती है।
• भालू की नाच देखने के लिए लोग इकट्ठे हुए थे।
• भालू की नाच देखने के कारण वे स्कूल देर से पहुंची।

Kerala SSLC Hindi Previous Year Question Paper March 2019