Plus One Hindi Textbook Answers Unit 1 Chapter 4 जुलूस

Kerala State Board New Syllabus Plus One Hindi Textbook Answers Unit 1 Chapter 4 जुलूस Text Book Questions and Answers, Summary, Notes.

Kerala Plus One Hindi Textbook Answers Unit 1 Chapter 4 जुलूस

जुलूस अनुवर्ती कार्य

प्रश्न 1.
समानार्थी शब्द नाटक में ढूँढ़ें
दृश्य – 1 जनयात्रा, विरुद्ध, विक्रय, शासक, चिंता, निर्दय
दृश्य – 2 आज्ञा, वाणी, प्रकार, लक्ष्य, पालन, इच्छा, केवल, देश, हानि, विषाद, सहन
दृश्य – 3 घायल, अंत
दृश्य – 4 पास, धीरे, कुशल, ओजपूर्ण
उत्तर:
जनयात्रा = जुलूस
विरुद्ध = के खिलाफ
विक्रय = बिक्री
शासक = दारोगा
चिता = परवाह
निर्दय = दल्लाद
आज्ञा = हुक्म
वाणी = जुबान
प्रकार = किस्म
लक्ष्य = मक्सद
पालन = तामिल
इच्छा = मंशा
केवल = महज़
देश = कौम
हानि = नुक्सान
विषाद = मलाल
सहन = बरदाश्त
घायल = जख्मी
अंत = आखिर
पास = नज़दीक
धीरे = आहिस्ता
कुशल = खैसियत
ओजपूर्ण = जोशीला

प्रश्न 2.
निम्नलिखित कथन किस पात्र का है ?
a. हमारा हुक्म क्या आपको सुनाई नहीं पड़ा?
b. जुलूस निकालने से स्वराज मिल जाता तो कबका मिल गया होता।
c. हमारा बड़ा आदमी तो वही है जो लंगोटी बाँधे नंगे पाँव घूमता है।
d. एक दिन तो मरना ही है, जो कुछ होना है हो।
e. मर तो हम लोग रहे जिनकी रोटियों का ठिकाना नहीं।
f. हमारा मक़सद इससे कहीं ऊँचा है।
उत्तर:
a. दारोगा बीरबल सिंह का।
b. दीनदयाल का।
c. मैकू का।
d. शंभुनाथ का।
e. मैकू का।
f. इब्राहिम अली का।

प्रश्न 3.
निम्नलिखित कथन इब्राहिम अली के चरित्र की किन-किन विशेषताओं को उजागर करता है?
a. हम दुकानें लूटने या मोटरें तोड़ने नहीं निकले हैं।
b. आप अपने सवारों, संगीनों और बंदूकों के ज़ोर से हमें रोकना चाहते हैं-रोक लीजिए! मगर आप हमें लौटा नहीं सकते।
c. हमारे भाईबंद ऐसे हुक़्मों की तामील करने से साफ़ इनकार कर देंगे।
d. जिस दिन हम इस लक्ष्य पर पहुँच जाएँगे, उसी दिन स्वराज्य सूर्य का उदय होगा।
उत्तर:
a. अहिंसावाद, ईमानदारी।
b. वीरता, साहसिकता, दृढनिश्यच।
c. पत्र देशप्रेम, दृढनिश्चय।
d. प्रतीक्षा, प्रत्याशा।

प्रश्न 4.
उपर्युक्त विशेषताओं के आधार पर इब्राहिम अली के चरित्र पर टिप्पणी करें।
उत्तर:
जुलूस’ नाट्यरूपांतर का मुख्य कथापात्र है इब्राहिम अली। यह नाट्यरूपांतर की रचना चित्रा मुद्गल ने की है। इसका मूलरूप प्रेमचंद की ‘जुलूस’ कहानी है। नाटक में इब्राहिम अली स्वतंत्रता सेनानियों का नेता है। इब्राहिम अली के नेतृत्व में स्वराजियों का जुलूस जा रहा है। महात्माजी के अहिंसावाद का अनुयायी है इब्राहिम अली। बड़ी ईमानदारी से इब्राहिम अली अहिंसा का पालन करता है। इसलिए दारोगा बीरबल सिंह से अलीजी कहते है: “हम दूकानों लूटने या मोटरें तोड़ने नहीं निकले हैं।” इब्राहिमजी में बड़ी वीरता और साहसिकता है। उनके दिल में बड़ी प्रतीक्षा और प्रत्याशा है।

वे कहते हैं: “स्वराज्य सूर्य का उदय होगा” वे बड़े दृढ़ निश्चयवाले नेता भी हैं। फिर भी, इब्राहिम अली के चरित्र की सबसे बड़ी विशेषता उनका देशप्रेम ही है। भारतमाता के लिए अपनी जान बलिदान करने के लिए वे तैयार हो जाते हैं। देशप्रेम से वे कभी भी पीछे नहीं होते हैं। उनका देशप्रेम दृढनिश्चय से अलंकृत है। इब्राहिमजी कहते है: “रोक लीजिए! मगर आप हमें लौटा नहीं सकते।” इस प्रकार हम देखते हैं कि इब्राहिम अली का चरित्र देशप्रेम, अहिंसावाद, प्रत्याशा, वीरता, आत्मविश्वास, दृढनिश्चय, ईमानदारी आदि से शोभित है।

टिप्पणी की परख, मेरी ओर से

चरित्र पर प्रकाश डालनेवाले संवादों का विश्लेषण किया है।
चरित्र की विशेषता समझी है।
विशेषताओं के आधार पर टिप्पणी लिखी है।
चरित्र की विशेषताओं का समर्थन अपने दृष्टिकोण से किया है।

नाटक का मंचन करें।

मंचन की गतिविधियाँ

नाटक-वाचन

  • यह वैयक्तिक/दलीय हो सकता है। वाचन के द्वारा पूरे नाट्यदल कथा से तादात्म्य स्थापित करता है।

मंचन पूर्व चर्चा

  • नाटक की पृष्ठभूमि, तकनीकी क्षेत्र, पात्र आदि में सही अवधारणा उत्पन्न करने में यह चर्चा काम आती है। इससे कथापात्र के अनुरूप अभिनेता के चयन में ठीक दिशा मिल जाती है।

मंच की अवधारणा

  • प्रकाश, शब्द-विन्यास, मेक-अप, मंच-निर्माण आदि मंच के अनिवार्य अंग हैं, हालांकि कक्षा-प्रस्तुति के समय स्कूल में उपलब्ध सामग्रियों से काम चला सकते हैं।

सृजनपरता

  • नाटक की पटकथा, मंचन के लिए एक रूपरेखा मात्र है। निदेशक तथा अभिनेता कल्पना और क्षमता के अनुरूप मंचन को सृजनात्मक बनाएँ।

प्रश्न 5.
हमें किसीसे लड़ाई करने की ज़रूरत नहीं।
उत्तर:
दीनदयाल का।

प्रश्न 6.
निम्नलिखित वाक्यों के अर्थ को सूचित करनेवाले मुहावरे कोष्ठक से चुनकर लिखें। (धाक बैठ जाना, जान हथेली पर लेना, दुम दबाकर भागना)
i. सरकार पर बड़े आदिमियों का बोलबाला है।
ii. गाँधीजी देश के लिए मरने तक को तैयार होते थे।
iii. पुलीस को देखने पर स्वराजी डरकर भागेंगे।
उत्तर:
i. सरकार पर बड़े आदिमियों का धाक बैठ जाता है।
ii. गाँधीजी देश के लिए जान हथेली पर लेने के लिए तैयार होते थे।
iii. पुलीस को देखने पर स्वराजी दुम दबाकर भागेंगे।

प्रश्न 7.
पहले दीनदयाल दूकान बंद कर जुलूस में भाग लेने का निश्चय नहीं करता है, क्यों?
उत्तर:
शहर के कोई बड़ा आदमी जुलूस में नहीं था। दीनदयाल में देशप्रेम की कमी तब थी।

प्रश्न 8.
मैकू क्यों हंस रहा है?
उत्तर:
शंभुनाथ और दीनदयाल की बातें सुनकर मैकू हंस रहा है।

प्रश्न 9.
मैकू की नज़र में बड़ा आदमी कौन है? क्यों?
उत्तर:
मैकू की नज़र में बड़ा आदमी महात्मा गाँधी है। वे देश की स्वतंत्रता के लिए जान हथेली पर लेने के लिए तैयार होते थे।

प्रश्न 10.
स्वराजियों का मकसद क्या है?
उत्तर:
स्वतंत्रता प्राप्ति है।

प्रश्न 11.
भाईबंद किसके हुक्म को साफ इनकार करेंगे? क्यों?
उत्तर:
अंग्रेजों के हुक्म को भाईबंद साफ इनकार करेंगे। यह – इसलिए कि भाईबंद स्वतंत्रता चाहते हैं।

प्रश्न 12.
स्वराजी क्यों दारोगा को अंग्रोज़ों का पिट्ठ कहते हैं?
उत्तर:
अंग्रोजों का आज्ञानुवर्ती है दारोगा। दारोगा के मन में देशप्रेम न होने के कारण स्वराजी ऐसा कहते हैं।’

प्रश्न 13.
‘मैं कैसे अपनी दुकान खुली रख सकता हूँ?’ यहाँ लोगों की मनोवृत्ति में कौन-सा परिवर्तन आया है?
उत्तर:
देशप्रेम की भावनाएँ उदित हो गयी हैं।

प्रश्न 14.
मैकू के चरित्र पर टिप्पणी करें।
उत्तर:
‘जुलूस’ नाट्यरूपांतर का एक कथापात्र है मैकू। यह नाट्यरूपांतर की रचना चित्रा मुद्गल ने की है। इसका मूलरूप प्रेमचंद की ‘जुलूस’ कहानी है। नाटक में मैकू सड़क से लगे बाज़ार का एक दुकानदार है। वह चप्पल बेचनेवाला है। वह बड़ा हँसमुख आदमी है। मैकू अंग्रेज़ों और देशप्रेमहीन लोगों का बड़ा आलोचक है। मैकू कहता है : “जो हमारी दशा सुधारने के लिए अपनी जान हथेली पर लिए फिरता है, वह है महात्मा गाँधी। उसके आगे हमें किसी बड़े आदमी की परवाह नहीं।”

उसके दिल में बड़ा देशप्रेम है। भारत की स्वतंत्रता की प्रतीक्षा उसके दिल में दृढ़ रहती है। वह एक बार कहता है: “अब तो भाई, रुका नही जाता… मैं भी जुलूस में शामिल होऊँगा…..”

इस प्रकार हम देखते हैं कि इब्राहिम अली का चरित्र देशप्रेम, अहिंसावाद, प्रत्याशा, वीरता, आत्मविश्वास, दृढनिश्चय, ईमानदारी आदि से शोभित है।

प्रश्न 15.
शंभूनाथ के चरित्र पर टिप्पणी करें।
उत्तर:
‘जुलूस’ नाट्यरूपांतर का एक कथापात्र है शंभूनाथ। यह नाट्यरूपांतर की रचना चित्रा मुद्गल ने की है। इसका मूलरूप प्रेमचंद की ‘जुलूस’ कहानी है।

नाटक में शंभुनाथ सड़क से लगे बाजार का एक दूकानदार है। शंभुनाथ घटनाओं को नकारात्मक दृष्टि से देखनेवाला आदमी है। स्वतंत्रता सेनानियों का जुलूस देखकर शंभुनाथ अपनी नकारात्मक दृष्टि से कहता है: “सब के सब काल के मुँह में जा रहे हैं।” वह एक भीरु आदमी भी है। जुलूसवालों को देखकर वह कहता है: पुलिस …… मार-मार कर भगा देगी। शंभुनाथ हँसी-मज़ाक आदमी भी है। मैकु को चिढ़ाकर शंभुनाथ कहता है: “ठिठया काहे रहा? लगता है आज बिक्री अच्छी हो गयी है?” फिर भी, शंभुनाथ के चरित्र की सबसे बड़ी विशेषता उसका देशप्रेम ही है। वह एक साहसी देशप्रेमी है। देश के लिए अपना जीवन बलि देने के लिए वह तैयार हो जाता है। इस दिशा में शंभुनाथ का यह कथन समर्थक है: “मैं कैसे अपनी दुकान खुली रख सकता हूँ? एक दिन तो मरना ही है, जो कुछ होना है हो….”

इस प्रकार हम देखते हैं कि शंभुनाथ का चरित्र देशप्रेम, प्रत्याशा, वीरता, दृढनिश्चय आदि से शोभित है।।

Plus One Hindi Textbook Answers Unit 1 Chapter 4 जुलूस 1

प्रश्न 16.
बीरबल सिंह के चरित्र पर टिप्पणी करें।
उत्तर:
‘जुलूस’ नाट्यरूपान्तर में प्रस्तुत पाठभाग में बीरबल सिंह का चरित्र खलनायक (aleyod) का है। बीरबल सिंह दारोगा है। जुलूस में निकले स्वतंत्रता सानानियों को रोकने के लिए वह प्रयत्न करता है। अंग्रेज़ों का आज्ञानुवर्ती बनकर स्वतंत्रता सेनानियों को बड़ी क्रूरता से वह मारता है। वह एक निर्दय दारोगा है। जुलूस का नेता इब्राहिम अली के ऊपर बीरबल सिंह घोड़े को चढ़ाता है। स्वराजियों के अभिप्राय में बीरबल सिंह “जल्लाद दारोगा! अंग्रेज़ों का पिठू है।” बीरबल सिंह का चरित्र इतना नीच होने पर भी, यह वास्तव है कि अंत में वह अपने देशद्रोही कर्मों पर पछताता है और सच्चा देशभक्त बन जाता है।

Plus One Hindi जुलूस Important Questions and Answers

सूचनाः
जूलूस नाट्यरूपान्तर के बीरबलसिह के निम्नलिखित कथन पढ़िये और प्रश्न 1 का उत्तर लिखिए।

बीरबलसिंह

  • तुम लोगों को आगे जाने का हुक्म नहीं है।
  • फिर से सोच ले। बहुत नुकसान उठाना पड़ेगा।
  • अभी तो वक्त है, इब्राहिम अली साहब….. आप मेरे सामने से हट जाएँ।

प्रश्न 1.
इस कथन के आधार पर बीरबलसिंह के चरित्र पर टिप्पणी लिखिए।
उत्तर:

चरित्र चित्रण – बीरबल सिंह

बीरबल सिंह अंग्रेज़ सरकार के दारोगा है। वह एक भारतीय है फिर भी अंग्रेज़ों केलिए काम करते हैं। एक अधिकारी का भाव उस में है। वह सरकार के वफादार हैं। इसीलिए सरकारी हुक्म के बारे में कहते हैं। वह अपने शक्ति पर भरोसे रखते हैं। उसमें उत्साह की कमी भी नहीं हैं। वह इब्राहिम अली को आदर भी करते हैं। गुण और दोष से मिश्रित है बीरबल सिंह।

सूचनाः
जुलूस नाट्यारुपांतर के दीनदयाल का निम्नलिखित कथन पढ़िये और प्रश्न 2 का उत्तर लिखिए।

दीनदयाल

  • जुलूस निकालने से स्वराज मिल जाता तो कब का मिल गया होता।
  • जुलूस के चौरास्ते पर पहुँचते ही हंटर लेकर बिल पड़ेगा।
  • दुकान बंद कर मैं भी तुम्हारे साथ चलता हूँ मैकू!

प्रश्न 2.
इस कथन के आधार पर दीनदयाल के चरित्र पर टिप्पणी लिखिए।
उत्तर:
दीनदयाल एक दूकानदार है। वह नाटक के आरंभ में केवल अपना काम करनेवाला दिखता है। लेकिन परिवर्तनशील पात्र हैं। पहले वह स्वराजियों के विरोध करता था। लेकिन अंत में वह भी स्वराजियों के साथ हो जाते हैं। वह एक साधारण व्यक्ति है। उसे अंग्रेज़ों से डर है। फिर भी वह जुलूस में भाग लेना चाहते हैं। एक अच्छा इनसान है वह। देश-प्रेम भी उनके मन में है।

सूचनाः
जुलूस नाट्यरूपांतर के बीरबलसिंह का निम्नलिखित कथन पढ़िये और प्रश्न का उत्तर लिखिए।

बीरबल सिंह

  • हमारा हुक्म क्या आपको सुनाई नहीं पड़ा?
  • फिर से सोच ले! बहुत नुक्सान उठाना पड़ेगा!
  • सिपाहियो! लाठी चार्ज करो!

प्रश्न 3.
इस कथन के आधार पर बीरबलसिंह से चरित्र पर टिप्पणी लिखिए।
उत्तर:
‘जुलूस’ नाट्यरूपान्तर में प्रस्तुत पाठभाग में बीरबल सिंह का चरित्र खलनायक (aleyod) का है। बीरबल सिंह दारोगा है। जुलूस में निकले स्वतंत्रता सानानियों को रोकने के लिए वह प्रयत्न करता है। अंग्रेज़ों का आज्ञानुवर्ती बनकर स्वतंत्रता सेनानियों को बड़ी क्रूरता से वह मारता है। वह एक निर्दय दारोगा है। जुलूस का नेता इब्राहिम अली के ऊपर बीरबल सिंह घोड़े को चढ़ाता है। स्वराजियों के अभिप्राय में बीरबल सिंह “जल्लाद दारोगा! अंग्रेज़ों का पिठू है।” बीरबल सिंह का चरित्र इतना नीच होने पर भी, यह वास्तव है कि अंत में वह अपने देशद्रोही कर्मों पर पछताता है और सच्चा देशभक्त बन जाता है।

सूचना :
जुलूस नाट्यारुपान्त्र के इब्राहिम अली का निम्नलिखित कथन पकिए और प्रश्न 4 का उत्तर लिखिए। –

इब्राहिम अली

  • दारोगा साहब। मैं आपको अतमीनान दिलाता हूँ कि किसी किस्म का दंगा-फसाद न होगा।
  • वापस तो हम न जाएँगे। आपको या किसी को हमें रोकने का हक नहीं।
  • आप बेटन चलाएँ दारोगाजी।

प्रश्न 4.
इस कथन के आधार पर इब्राहिम अली के चरित्र पर टिप्पणी लिखिए।
उत्तर:
इब्राहिम अली
इब्राहिम अली जुलूस नाटक से एक प्रमुख पात्र है। वह स्वतंत्रता सेनानियों के नेता है। एक नेता के लिए सभी आवश्यक गुण उसमें हैं। वह अपने आप पर भरोसा रखते हैं और अपने पास रहनेवाले लोगों के बारे में भी सोचते हैं। वह अपने वचन निभाने के लिए तैयार है। वह अहिंसावादी है। इसलिए दंगा-फसाद करना नहीं चाहता। वह अपने हक को पूरी तरह समझते है और निडर भी है। दारोगा के बेटन से नहीं डरते हैं। एक सच्चा नेता, मानवतावादी, अहिंसावादी और परोपकारी है इब्राहिम अली।

सूचनाः
‘जुलूस’ के दीनदयाल के ये कथन पढ़िये और प्रश्न 5 का उत्तर लिखिए।

  • जुलूस निकालने से स्वराज मिल जाता तो कब का मिल गया होता।
  • नया दरोगा बीरबल सिंह बड़ा जल्लाद है मैकू।
  • दुकान बंद कर, मैं भी तुम्हारे साथ चलता हूँ मैकू।

प्रश्न 5.
कथनों के आधार पर दीनदयाल का चरित्रचित्रण कीजिए।
उत्तर:
दीनदयाल जुलूस का एक पात्र है। वह बाज़ार में एक दूकान चलाता है। स्वराजियों के प्रति पहले उसके मन में घृणा थी। लेकिन जब उसे यह पहचान हुआ कि ये स्वराजी लोग भारत के लिए ही जुलूस चला रहे हैं और अंग्रेज़ों के विरुद्ध आंदोलन चला रहे हैं, तब उसकी चिंताओं में बदलाव भी आ जाता है। अंत में वह भी जुलूस में भाग लेता है। वह सच्चा देशप्रेमी एवं ईमानदार है।

जुलूस Summary in Malayalam

Plus One Hindi Textbook Answers Unit 1 Chapter 4 जुलूस 4
Plus One Hindi Textbook Answers Unit 1 Chapter 4 जुलूस 5

Plus One Hindi Textbook Answers Unit 1 Chapter 4 जुलूस 6

Plus One Hindi Textbook Answers Unit 1 Chapter 4 जुलूस 7

Plus One Hindi Textbook Answers Unit 1 Chapter 4 जुलूस 8
Plus One Hindi Textbook Answers Unit 1 Chapter 4 जुलूस 9
Plus One Hindi Textbook Answers Unit 1 Chapter 4 जुलूस 10

जुलूस Glossary

Plus One Hindi Textbook Answers Unit 1 Chapter 4 जुलूस 11
Plus One Hindi Textbook Answers Unit 1 Chapter 4 जुलूस 12
Plus One Hindi Textbook Answers Unit 1 Chapter 4 जुलूस 13
Plus One Hindi Textbook Answers Unit 1 Chapter 4 जुलूस 14
Plus One Hindi Textbook Answers Unit 1 Chapter 4 जुलूस 15
Plus One Hindi Textbook Answers Unit 1 Chapter 4 जुलूस 16

Plus One Hindi Textbook Answers Unit 1 Chapter 3 यह हमारा अधिकार है

Kerala State Board New Syllabus Plus One Hindi Textbook Answers Unit 1 Chapter 3 यह हमारा अधिकार है Text Book Questions and Answers, Summary, Notes.

Kerala Plus One Hindi Textbook Answers Unit 1 Chapter 3 यह हमारा अधिकार है

कोलाज देखें
Plus One Hindi Textbook Answers Unit 1 Chapter 3 यह हमारा अधिकार है 1
प्रश्न 1.
इस दृश्य ने आपके दिल में कौन-सी प्रतिक्रिया जगाई?
उत्तरः
हमारे देश में बालश्रम करनेवाले कई बच्चे हैं। कठिन काम करके जीते समय भी उनके मन में कई प्रतीक्षाएँ रहती हैं। बालश्रम रूपी बाज. निरीह बचपनों को उठाते वक्त भी वे अपना भविष्य सुंदर आशावरी आँखों से देखने को उत्सुक रहते हैं।

Plus One Hindi Textbook Answers Unit 1 Chapter 3 यह हमारा अधिकार है 12

प्रश्न 2.
पादटिप्पणी की परख, मेरी ओर से
उत्तरः
बालश्रमः घातक गीध

प्रश्न 3.
लक्ष्यार्थ पर केंद्रित है।

प्रश्न 4.
समूचे भाव को आत्मसात किया है।

प्रश्न 5.
प्रभावशाली है।

प्रश्न 6.
सार्वजनिक सूचना अधिकारी के नाम पत्र..
सेवा में,
सार्वजनिक सूचना अधिकारी
रोज़गार मंत्रालय, भारत सरकार, नई दिल्ली।

1. आवेदक का नामहरिता एम
2. डाक का पूरा पताहरितम, शांति नगर, तिरुवनंतपुरम22
3. सूचना का विषयबालश्रम को रोकने के लिए रोज़गार मंत्रालय द्वारा की गई कार्रवाइयों से संबंधित।
4. माँगी गई सूचना का विवरण1. क्या भारत में बालश्रम पर कानूनी रोक है? तो बालश्रम रोकने और उसके खिलाफ़ समाज को सचेत करने के कौन कौन से प्रावधान हैं?
2. मंत्रालय द्वारा रोज़गार जगहों में सूचना पट लगवाने की कौन कौन सी कार्रवाइयाँ ली गई हैं?
3. बालश्रम के बारे में पता चलने पर किस कार्यालय में सूचना देनी है? कार्यालय का दूरभाषा उपलब्ध करा सकते हैं? बालश्रम के लिए प्रेरित करनेवालों को मिलनेवाला अधिकतम दंड क्या है?
5. सूचना डाक या दस्ती में।डाक द्वारा।

तिरुवनंतपुरम
10-07-2014

(हस्ताक्षर)
हरिता एम
उत्तरः

दस रूपए

प्रेषक,
हरिता. एम
हरितम, शांति नगर
तिरुवनंतपुरम

सेवा में,
सार्वजनिक सूचना अधिकारी
रोज़गार मंत्रालय, भारत सरकार,
नई दिल्ली

महोदय,
विषय: बालश्रम को रोकने की कार्रवाइयों से संबंधित।
संदर्भ: सूचना का अधिकार अधिनियम – 2005

1. क्या भारत में बालश्रम पर कानूनी रोक है? समाज को सचेत करने के लिए कौन-कौन से प्राविधान हैं?
2. रोजगार जगहों में सूचना पट लगवाने की कौन-कौन सी कार्रवाइयाँ ली गई हैं?
3. बालश्रम के बारे में पता चलने पर किस कार्यालय में सूचना देनी है? उस कार्यालय का दूरभाष उपलब्ध करा सकते हैं? बालश्रम को प्रेरित करनेवालों को मिलनेवाला अधिकतम दंड क्या है?

भवदीय,
(हस्ताक्षर)
हरिता. एम.

तिरुवनंतपुरम,
10-07-2014

यह हमारा अधिकार है अनुवर्ती कार्य

प्रश्न 7.
पत्र के आधार पर लिखें।

Plus One Hindi Textbook Answers Unit 1 Chapter 3 यह हमारा अधिकार है 2

उत्तरः
Plus One Hindi Textbook Answers Unit 1 Chapter 3 यह हमारा अधिकार है 3

पाठकनामा पढ़ें

सरकारी उच्च माध्यमिक स्कूल
को बड़ी परेशानी होती है।
चिट्टारिपरंब में लगभग तीन
अधिकारियों के सामने कई
हज़ार छात्र अध्ययन कर रहे
बार यह समस्या लाई गई. पर
है। वे शहर की विभिन्न जगहों
काई फायदा नहीं हआ। जल्द
से आते हैं। अधिकांश छात्र
ही-जल्द इसपर कार्रवाई करने
बस का सहारा लेते हैं। बस
की ज़रूरत है।
कम होने की वजह से छात्रों

– राजेश कुमार
सदस्य, अध्यापक-अभिभावक संघ

प्रश्न 8.
पाठकनामा के विषय पर क्या कार्रवाई की गई, उसकी जानकारी पाने के लिए सार्वजनिक सूचना अधिकारी, जिला परिवहन कार्यालय, कण्णूर के नाम एक सूचना अधिकार पत्र तैयार करें।
उत्तरः
सेवा में,
सार्वजनिक सूचना अधिकारी,
सड़क परिवहन कार्यालय,
कण्णूर।

1. आवेदक का नामराजेश कुमार
2. डाक का पूरा पताराजेश भवन, चिट्टारिपरंब, कण्णूर 12.
3. सूचना का विषयबस्सों की कमी के बारे में सडक परिवहन कार्यालय द्वारा की गई कार्रवाइयों से संबंधित
4. माँगी गयी सूचना1. नगरों से गाँव की ओर का विवरण ज्यादा बसें चलाने केलिए कौन कौन से प्राविधान हैं?
2. विद्यार्थियों की यात्रा संबंधी परेशानियाँ दूर करने केलिए क्या क्या कार्रवाइयाँ ली गयी हैं?
5. सूचना डाक या दस्ती मेंडाक द्वारा

कण्णूर
15.03.2016

आवेदक,
(हस्ताक्षर)
राजेश कुमार (सदस्य अध्यापक अभिभावक संघ)
जी.ऐच्य.एस.एस.
चिट्टारिपरंय, कण्णूर 12.

प्रश्न 9.
Plus One Hindi Textbook Answers Unit 1 Chapter 3 यह हमारा अधिकार है 13
उत्तरः
प्रेषक,
के, राजेशकुमार
सदस्य, अध्यापक अभिभावक संध
सरकारी उच्च माध्यमिक स्कूल
चिट्टारिपरंब, कण्णूर

सेवा में,
सार्वजनिक सूचना अधिकारी
सड़क परिवहन कार्यालय
कण्णूर 12

महोदय,
विषय: सरकारी उच्च माध्यमिक स्कूल, चिट्टारिपरंब के छात्रों की परिवहन की कार्रवाइयों की सूचना प्राप्त करने से संबंधित
संदर्भ: सूचना का अधिकार अधिनियम 2005

1. स्कूली छात्रों के परिवहन संबंधी कानूनी अधिकार क्या क्या है?
2. छात्रों के परिवहन अधिकार को लगू करने के लिए परिवहन-मंत्रालय द्वारा कौन-कौन सी कार्रवाइयाँ ली गई हैं?
3. चिट्टारिपरंब में छात्रों को समस्या दूर करने के लिए कौन-कौन से कार्य किए गए हैं?

कण्णूर
10.8.2014

भवदीय
(हस्ताक्षर)
के. राजेशकुमार

पाठकनामक पढ़ें

विजयनगर में पानी बहुत कम मात्रा में आता है और वह भी अशुद्ध होता है। इस सन्दर्भ में हम समय-समय पर अधिकारियों का ध्यान इस और अकृष्ट कराते आए हैं, लेकिन किसी ने भी इस ओर ध्यान नहीं दिया तथा अभी तक कोई कार्यवाही भी नहीं हुई।…..

अजय शर्मा
75/496 जयपूर

प्रश्न 10.
पाठनामा के विषय पर क्या कारवाई की गई, जानकारी पाने केलिए सार्वजनिक सूचना अधिकारी, लोक कर्म विभाग, जयपूर के नाम एक सूचना आधिकार पत्र तैयार करें।
उत्तर:
दस रूपए
सेवा में,
सार्वजनिक सूचना अधिकारी,
लोक कर्म विभाग,
जयपूर।

1. आवेदक का नामअजय शर्मा
2. डाक का पूरा पताविजय नगर, 75/496 जयपूर
3. सूचना का विषयविजयनगर की पानी समस्या के संबंधित में की गयी कार्रवाइयों से संबंधित
4. मांगी गयी सूचना का विवरण1. विजयनगर में पानी कम मात्रा में और वह भी अशुद्ध आने के संबंध में क्या क्या कार्रवाइयाँ ली गयी है?
2. स्थल अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराने केलिए की गयी बातों पर क्या क्या प्राविधान लिए गये हैं?
5. सूचना डाक या दस्ती मेंडाक द्वारा

आवेदक,
(हस्ताक्षर)

विजय नगर
15.03.2016

अजय शर्मा,
विजय नगर, 75/496 जयपूर

सब्जियों में विषैले वरत्तुओं का प्रयोग

अशोक नगर: रामपुरा से केरल में आ रही सब्जियों में विषैले रासायनिक वस्तुओं का प्रयोग कर रहे हैं। केरल के अधिकांश लोग इस बात से वाकिफ नही है। खाद्य पर जितने भी रासायनिक वस्तुओं का प्रयोग हो रहा है, वे स्वास्थ्य केलिए हानिकारक है। कैंसर जैसे बीमारियाँ बढ़ाती है।

प्रश्न 11.
श्रीमती सरलादेवी, 8/375, अशोकनगर, कोट्टयम, रासायनिक प्रयोगों को रोकने केलिए सरकार की ओर से की गयी कारवाइयों की सूचना पाने केलिए राज्य खाद्य सुरक्षा कम्मीशनर, (State Food Safety Commissioner) तैय्क्काड़, तिरुवनन्दपुरम के नाम एक सूचना आधिकार पत्र लिखती है। वह सूचना अधिकार पत्र तैयार करें।
उत्तर:
दस रूपए

सेवा में,
राज्य खाद्य सुरक्षा कम्मीशनर,
तैयक्काड़,
तिरुवनन्तपुरम।

1. आवेदक का नामश्रीमती सरलादेवी
2. डाक का पूरा पता8/375, अशोक नगर, कोट्टयम
3. सूचना का विषयस्वास्थ्य के लिए हानिकारक रूप में सब्जियों में विषैले रासायनिक वस्तुओं के प्रयोग से संबंधित।
4. माँगी गयी सूचना का विवरण1. रामपुरा से केरल में आ रही सब्जियों में विषैले रासायनिक वस्तुओं के प्रयोगों को रोकने के लिए क्या क्या कार्रवाइयाँ ली गयी हैं?
2. खाध्य पदार्थों में विषैले रासायनिक वस्तुओं की उपस्थिति को रोकने केलिए सरकार की ओर से क्या क्या प्राविधान लिए गये हैं?
5. सूचना डाक या दस्ती में डाक द्वारा

आवेदक,
(हस्ताक्षर)

कोट्टयम
15.03.2016

श्रीमती सरलादेवी,
8/375 अशोक नगर, कोट्टयम

यह रपट पढ़ें।

वर्षकालीन बीमारियाँः स्थाई रोकधाम की माँग ज़ोर आलप्पुषा: केरल में वर्षाकालीन बीमारियां फैल रही हैं। बीमारियों की स्थाई रोकधाम की माँग ज़ोर पकड़ रही है। इस दिशा में सरकार हर साल लाखों रुपए व्यय कर रही है। मलेरिया, डेंगु और अन्य जलजन्य रोगों पर काबू पाने के लिए सरकार की ओर से कई योजनाएँ बनाई हैं।….

प्रश्न 12.
वर्षकालीन रोगों की रोकथाम के लिए सरकार द्वारा की गई कार्रवाइयों की सूचना पाने के लिए गिरीश कुमार, अशोक विहार, आलप्पुषा की ओर से सार्वजनिक सूचना अधिकारी, स्वास्थ्य विभाग, केरल सरकार के नाम सूचना अधिकार पत्र तैयार करें।
उत्तर:
दस रूपए
सेवा में,
सार्वजनिक सूचना अधिकारी,
स्वास्थ्य विभाग,
केरल सरकार, तिरुवनन्तपुरम।

1. आवेदक का नामगिरीश कुमार
2. डाक का पूरा पताअशोक विहार, आलप्पुषा
3. सूचना का विषयवर्षकालीन रोगों की रोकथाम के लिए सरकार द्वारा की गई कार्रवाइयों से संबन्धित।
4. माँगी गयी सूचना का विवरण1. वर्षकालीन रोगों की रोकधाम के लिए अब तक क्या क्या कारवाईयाँ की गई?
2. नगरपालिका द्वारा विविध प्रकार के जलजन्य रोगों के सूचनापट लगवाने का प्रबन्ध किया या नहीं?
5. सूचना डक या दस्ती में डाक द्वारा

आवेदक,
(हस्ताक्षर)

आलप्पुषा
15.03.2016

गिरीश कुमार,
अशोक विहार, आलप्पुषा

निम्न सुर्खियाँ पढ़िए।

स्कूल में गंदगी:
संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा
1000 छात्रों के लिए तीन शौचालय
स्वच्छता की सीख स्कूली जीवन से होनी चाहिए: मंत्री

प्रश्न 13.
स्कूल और आसपास को स्वच्छ रखने के लिए सरकार द्वारा किए जानेवाले कारवाईयों की जानकारी पाने के लिए सुमन, सदस्य, अध्यापक अभिभावक संघ, सरकारी उच्च माध्यमिक स्कूल, पालक्काड़ की ओर से सार्वजनिक सूचना अधिकारी, शिक्षा विभाग, केरल सरकार, तिरुवनंतपुरम् के नाम सूचना अधिकार पत्र तैयार कीजिए।
उत्तर:
दस रूपए
सेवा में,
सार्वजनिक सूचना अधिकारी,
शिक्षा विभाग, केरल सरकार,
तिरुवनन्तपुरम।

1. आवेदक का नामसुमन
2, डाक का पूरा पताजी. एच. एस. एस. पालक्काड
3. सूचना का विषयस्कूल और आसपास को स्वच्छ रखने के लिए शिक्षा विभाग द्वारा किए जानेवाले कारवाईयों से संबंधित
4. मांगी गयी सूचना का विवरण1. स्वच्छता की सीख स्कूली जीवन से होनी चाहिए: मंत्री के इस आज्ञा को प्रायोगिक बनाने के लिए क्या क्या कारवाईयाँ की गयी?
2 स्कूल में गंदगी के कारण संक्रामक बीमारियों के फैलने के खतरे के बारे में प्रधान अध्यापकों को सूचना देने के लिए कोई प्रबन्ध किया या नहीं?
5. सूचना डाक या दस्ती में डाक द्वारा

आवेदक,
(हस्ताक्षर)

पालक्काड
15.03.2016

सुमन,
जी. एच. एस. एस. पालक्काड

निम्न सुर्खियाँ पढ़िए।

दहेज कम होने पर दुल्हें ने शादी से इनकार कर दिया।
दहेज माँगा: युवक की गिरफ्तारी
दहेज के विरोध में महिलाओं का जुलूस

प्रश्न 14.
सार्वजनिक सूचना अधिकारी, समाज कल्याण मंत्रालय, नई दिल्ली के नाम दहेजप्रथा पर कानूनी रोक के संबंध में सूचना पाने के लिए मनीषा परवीण, रागविहार, तिरुवनंतपुरम सूचना का अधिकार पत्र तैयार करती है। वह पत्र तैयार करें।
उत्तर:
दस रूपए

सेवा में,
सार्वजनिक सूचना अधिकारी,
समाज कल्याण मंत्रालय,
नई दिल्ली।

1. आवेदक का नाममनीषा परवीण
2 डाक का पूरा पतारागविहार, तिरुवनंतपुरम
3. सूचना का विषयदहेजप्रथा पर कानूनी रोक के संबंध में समाज कल्याण मंत्रालय द्वारा की गयी कारवाईयों से संबंधित
4. मांगी गयी सूचना1. दवेदप्रथा की रोकधाम का विवरण के लिए अब तक क्या क्या कारवाईयाँ की गयी हैं?
2. समाज कल्याण मंत्रालय द्वारा दहेजप्रथा की रोकधाम के संबंध में आमजनता को जानकारी देने के लिए कोई प्रबन्ध किया या नहीं?
5. सूचना डाक या दस्ती में डाक द्वारा डाक द्वारा

आवेदक.
(हस्ताक्षर)

तिरुवनंतपुरम
15.03.2016

मनीषा परवीण,
रागविहार, तिरुवनंतपुरम

निम्न सुर्खियाँ पकिए।

देश में नारी-उत्पीडन पर रोक की जरूरत
नारी-उत्पीडन रोकने के लिए सरकार कटिबद्ध
नारी-उत्पीडन: कानूनी दंड अपर्याप्त

प्रश्न 15.
कुमारी अंजली, 13 सी / कण्णूर, नारी-उत्पीडन रोकने की दिशा में सरकार की ओर से की गई कार्रवाइयों की सूचना पाने के लिए सार्वजनिक सूचना अधिकारी, गृह विभाग, केरल सरकार के नाम सूचना अधिकार पत्र तैयार करती है। वह पत्र तैयार करें।
उत्तर:
दस रूपए
सेवा में,
सार्वजनिक सूचना अधिकारी,
गृह विभाग,
केरल सरकार

1. आवेदक का नामकुमारी अंजली
2. डाक का पूरा पता13 सी / कण्णूर।
3. सूचना का विषयनारी उत्पीडन रोकने के लिए सरकार द्वारा की गयी कारवाईयों से संबंधित
4. माँगी गयी सूचना का विवरण1. नारी उत्पीडन की रोकधाम के लिए अब तक क्या क्या कारवाईयाँ की गयी हैं?
2. गृह विभाग, केरल सरकार द्वारा नारीउत्पीडन की रोकधाम के संबंध में आमजनता को जानकारी देने के लिए कोई प्रबन्ध किया या नहीं?
5. सूचना डक या दस्ती में डाक द्वारा

आवेदक,
(हस्ताक्षर)

कण्णूर
15.03.2016

कुमारी अंजली,
13 सी / कण्णूर

Plus One Hindi यह हमारा अधिकार है Important Questions and Answers

प्रश्न 1.
निम्न सुखियाँ पढ़िए।
सुरक्षा की कमी: रेल-गाड़ी में स्त्री पर आक्रमण
रेल-यात्रा में स्त्रियों की सुरक्षा पर अधिक जोर देना है: सुप्रीम कोर्ट
स्त्रियों की सुरक्षा के लिए रेलगाड़ी में ज्यादा पुलीस की नियुक्ति की जाएगीः रेल मंत्री

आजकल रेल-गाड़ी में स्त्रियों पर आक्रमण बढ़ रहा है। इसे रोकने के लिए भारतीय रेल मंत्रालय द्वारा की जानेवाली कारवाईयों की जानकारी पाने के लिए राकेश कुमार, मयूर विहार, नई दिल्ली की ओर से सार्वजनिक सूचना अधिकारी, रेल मंत्रालय, नई दिल्ली के नाम सूचना अधिकार पत्र तैयार कीजिए।
उत्तर:
सेवा में,
सार्वजनिक सूचना अधिकारी
रेल मंत्रालय, नई दिल्ली।

1. आवेदक का नामराकेश कुमार
2. आवेदक का पतामयूर विहार, नई दिल्ली
3. सूचना का विषयरेलगाड़ी में स्त्रियों पर होनेवाले आक्रमण को रोकने केलिए की गई कार्यवाइयों से संबंधित
4. मांगी गई सूचना का विवरण1. इस साल रेलगाड़ी में स्त्रियों पर कितना आक्रमण अभी तक हुआ है?
2. रेलगाड़ी में स्त्री सुरक्षा केलिए कौन कौन से प्रावधान है?
3. इसी मामले में कितने लोगों को गिरफ्तार किये हैं और कितने लोगों को सजा मिला है?
4. तकनीकी विकास से रेलगाड़ी के सुरक्षा में कोई नया सुविधा इस्तेमाल किया है या नहीं।
5. सूचना डाक या दस्ती में डाक द्वारा

नई दिल्ली,
20.06.2016

आवेदक,
राकेश कुमार
मयूर विहार,
नई दिल्ली

यह हमारा अधिकार है Summary in Malayalam

Plus One Hindi Textbook Answers Unit 1 Chapter 3 यह हमारा अधिकार है 4
Plus One Hindi Textbook Answers Unit 1 Chapter 3 यह हमारा अधिकार है 5
Plus One Hindi Textbook Answers Unit 1 Chapter 3 यह हमारा अधिकार है 6
Plus One Hindi Textbook Answers Unit 1 Chapter 3 यह हमारा अधिकार है 7
Plus One Hindi Textbook Answers Unit 1 Chapter 3 यह हमारा अधिकार है 8

यह हमारा अधिकार है Glossary

Plus One Hindi Textbook Answers Unit 1 Chapter 3 यह हमारा अधिकार है 9
Plus One Hindi Textbook Answers Unit 1 Chapter 3 यह हमारा अधिकार है 10
Plus One Hindi Textbook Answers Unit 1 Chapter 3 यह हमारा अधिकार है 11

Plus One Hindi Textbook Answers Unit 1 Chapter 2 मधुऋतु

Kerala State Board New Syllabus Plus One Hindi Textbook Answers Unit 1 Chapter 2 मधुऋतु Text Book Questions and Answers, Summary, Notes.

Kerala Plus One Hindi Textbook Answers Unit 1 Chapter 2 मधुऋतु

प्रश्न 1.
सूखे तिनको’ से क्या तात्पर्य है?
उत्तर:
निराशा।

प्रश्न 2.
उषा शब्द किन-किन की ओर इशारा करता?
उत्तर:
प्राची में आनेवाली उषा प्रकाश-किरण के रूप में लालिमा लेकर आती है। कवि की रागात्मक दुनिया में आनेवाली उषा, प्रेमिका के रूप में जीवन में सौंदर्य की लालिमा लेकर आती है। संक्षेप में उषा प्रणयातुर दिलों में उपस्थित प्रतीक्षा,संतोष, तीव्रानुभूति आदि की ओर इशारा करता है।

अनुवर्ती कार्य

प्रश्न 1.
छायावाद में कवि कोमल पदावलियों का प्रयोग करते थे। निम्नलिखित शब्दों के स्थान पर कविता में प्रयुक्त शब्द छाँटकर लिखें।
वसंत, मौसम, भूमि, आकाश, जंगल, शिशिर, कलि, किसलय, मलयसमीर, आँख, कमल, प्रभात, पूरब, समुद्र, चाँद, रात
उत्तर:
वसंत = मधुऋतु
मौसम = दो दिन
भूमि = वसुधा
आकाश = नभ
जंगल = झाड़खंड
शिशिर = पतझड़
कलि = कुसुम
किसलय = पल्लव
मलयसमीर = मलयानिल
आँख = नयन
कमल = नलिन
प्रभात = उषा
पूरब = लघुप्राची
समुद्र = जलधि
चाँद = शशि
रात = निशि

प्रश्न 2.
निम्नलिखित पंक्तियों का आशय व्यक्त करें।
इस एकांत सृजन में कोई
कुछ बाधा मत डालो
जो कुछ अपने सुंदर से हैं
दे देने दो इनको।
उत्तर:
प्रेम के ऐकांत सृजन कार्य में कोई बाधा उपस्थित नहीं करनी है। अपने में जो कुछ सुन्दर हैं, उसे प्रेम-युग्मों को देना है।

प्रश्न 3.
निम्नलिखित छायावादी प्रवृत्तियों को सूचित करनेवाली पंक्तियाँ लिखें।
प्रकृति चित्रण
मानवीकरण
सौंदर्यवर्णन
प्रेमानुभूति
उत्तर:
प्रकृति चित्रण – ‘जवा कुसुम-सी उषा खिलेगी मेरी लघुप्राची में
मानवीकरण – ‘आ गई है भूली-सी यह मधुऋतु दो दिन को
सौंदर्यवर्णन – ‘हँसी भरे उस अरुण अधर का राग रंगेगा दिन को
प्रेमानुभूति – ‘चुंबन लेकर और जगाकर मानस नयल नलिन को

प्रश्न 4.
कविता की आस्वादन-टिप्पणी लिखें।
उत्तर:
सुप्रसिद्ध हिन्दी साहित्यकार जयशंकर प्रसाद की कविता है ‘मधुऋतु। यह एक सुंदर कविता है। ‘मधुऋतु’ छायावादी कविता है। कविता में वसंतऋतु का सुंदर वर्णन हुआ है। वसंतऋतु आ गया है। वह भूली-सी है। कवि उसे एक व्यथा – साथिन के समान देखते हैं। कवि अपने मन में उसके लिए छोटी कुटिया बना देते हैं। कवि कहते हैं कि प्रेमी रहता है भूमि और आकाश के बीच में। प्रेमविहीन लोग यहीं पर नहीं रहते। कवि का प्रेम वसंतऋतु रूपी प्रेमिका से हुआ है। इससे कवि के हृदय प्रेममय हो गया है। इस प्रेममय वातावरण में आशा के नये अंकुर झूलते हैं। इस प्रेममय वातावरण में मलयानिल बहकर आता है। उसकी लहरें सिहर मर देती है। मलयानिल कवि के मानस नयन नलिन को चुंबन करके जगाता है।

वसंतऋतु में प्रभात लालिमा से भरा-हुआ रहता है। संसार में हमेशा रोशनी भी रहती है। वसंतऋतु में चाँदनी फैल जाती है और प्रकृति डिम की बूंदों की वर्षा करती है। वसंतऋतु में प्रेम का एकांत सृजन कार्य होता है। कवि निवेदन करते हैं कि इस में किसी को बाधा उपस्थित नहीं करनी है। कवि का उपदेश है अपने में जो कुछ सुन्दर है उसे प्रेम-युग्मों को दे देना है। ‘मधुऋतु’ में प्रकृति चित्रण, मानवीकरण, सौंदर्यवर्णन, प्रेमानुभूति आदि छायावादी प्रवृत्तियों का सुन्दर समावेश हुआ है। पदावली अत्यंत कोमल है। पंक्तियों का आशय आसानी से समझ सकते हैं। शीर्षक सार्थक और संगत है।

प्रश्न 5.
आस्वादन-टिप्पणी की परख, मेरी ओर से कवि का परिचय है।
उत्तरः
ये पंक्तियाँ ‘मधुऋतु’ कविता से प्रस्तुत हैं। ‘मधुऋतु’ एक सुंदर छायावादी कविता है। ‘मधुऋतु’ की रचना की है कवि जयशंकर प्रसाद ने। हिंदी के सुप्रसिद्ध छायावादी कवि हैं जयशंकर प्रसाद। वसंतऋतु आ गया है। वह एक साथिन के समान है। उसका मन व्यथा से भरपूर है। मैं उसके लिए एक सुंदर कुटिया बना दूंगा। प्रणयहीन दिलवाले लोगों को यहाँ पर प्रवेश निषेध है। वसंतऋतु के आगमन के कारण मेरे मन में नयी नयी आशाएँ एवं प्रतीक्षाएँ भर रही हैं। अब मेरा जीवन किसलयों से निर्मित लघुभव-सा हो गया है। मेरा यह सुंदर जीवन किसी को कोई कष्ट न देनेवाला है। छायावादी कविता से युक्त प्रेम, प्रकृति वर्णन, सौंदर्य, मानवीकरण, लाक्षणिकता, चित्रमयता, काल्पनिकता, कोमलकांत पदावली, मधुरता, सरसता आदि गुणों से संपन्न है प्रस्तुत कवितांश। हमें दूसरों की जिंदगी में कोई बाधा न डालनी है-यह संदेश कवितांश द्वारा कवि हमें देते हैं। साथ-साथ प्रकृति के प्रति प्यार रखने का संदेश भी हमें मिलता है।

प्रश्न 6.
कविता की काव्यधारा और रचनाकाल की सूचना है।
उत्तर:
* प्रकृति वर्णन
अंतरिक्ष छिड़केगा कन-कन
निशि में मधुर तुहिन को

* प्रेम
छोटी-सी कुटिया मैं रच दूँ,
नई व्यथा साथिन को!

* सौंदर्य
जवा कुसुम-सी उषा खिलेगी
मेरी लघुप्राची में

* मानवीकरण
अरे आ गई है भूली-सी
यह मधुऋतु दो दिन को

* लाक्षणिकता
आशा से अंकुर झूलेंगे
पल्लव पुलकित होंगे,

* चित्रमयता
छोटी-सी कुटिया मैं रच दूं.
नई व्यथा साथिन को!

* काल्पनिकता
वसुधा नीचे उपर नभ हो,
नीड़ अलग सबसे हो

* कोमलकांत पदावली
इस एकांत सृजन में कोई
कुछ बाधा मत डालो

* मधुरता
अंधकार का जलधि लाँधकर
आवेंगी शशि-किरनें

* सरसता
जो कुछ अपने सुंदर से हैं
दे देने दो इनको।

प्रश्न 7.
कविता का सार है।
उत्तर:
प्रस्तुत कवितांश श्री जयशंकर प्रसाद के मधुऋतु कविता से है। प्रसाद छायावादी कविता के क्षेत्र के प्रमुख है। झरना, लहर, कामायनी आदि आपके प्रसिद्ध रचनायें है। प्रेम, प्रकृति,सौंदर्य, मानवीकरण आदि छायावादी कविताओं की सभी विशेषतायें आपके कविता में देख सकते हैं। वसंद (मधुऋतु) आने पर प्रकृति में कई प्रकार के परिवर्तन आते हैं। इन परिवर्तनों को कवितांश में प्रकट किया है। आशा के नए-नए अंकुर झूलेंगे और पल्लव रोमांचित हो जाएँगे। मेरे किसलय का लघु मनोहर संसार किसको बुरा लगेगा यानि किसीको बुरा नहीं लगेगा। रोमांचित मलयानिल की लहरें काँपते हुए आएँगी और मन में नयनरूपी कमल को चूमकर जगाएँगी। यहाँ कवि सरल शब्दों में वसंद के आगमन के साथ आनेवाली परिवर्तनों को दिखाया है। परिवर्तनल के लिए हमारा मन परिवर्तन बहुत आवश्यक है। हमें अच्छे बातों को स्वीकार करना ज़रूरी है। यह प्रासंगिक कविता है।

प्रश्न 8.
अपने दृष्टिकोण में कविता का विश्लेषण किया है।
(काव्यधारा और रचनाकाल के अनुरूप भाषा, प्रतीक आदि।)
उत्तर:
प्रकृति वर्णन, प्रेम, सौंदर्य, मानवीकरण, लाक्षणिकता, चित्रसयता, काल्पनिकता, कोमलकांत पदावली, मधुरता, सरसता आदि हैं।

प्रश्न 9.
इन बिंदुओं पर ध्यान देते हुए कविता का आलाप करें।
भावानुकूल प्रस्तुति
उचित ताल-लय
सटीक शब्द-विन्यास

प्रश्न 10.
निम्नलिखित कवितांश पढ़ें और प्रश्नों के उत्तर लिखें।
मधुऋतु
अरे आ गई है भूली-सी
यह मधुऋतु दो दिन को,
छोटी-सी कुटिया मैं रच दूँ,
नई व्यथा साथिन को!
वसुधा नीचे उपर नभ हो,
नीड़ अलग सबसे हो,
झाड़खंड के चिर पतझड़ में।
भागो सूखे तिनको!
आशा से अंकुर झूलेंगे
पल्लव पुलकित होंगे,
मेरे किसलय का लघुभव यह,
आह, खलेगा किनको?

i) इन पंक्तियों के कवि कौन हैं?
उत्तर:
जयशंकर प्रसाद।

ii) ‘जंगल’ का समानार्थी शब्द कवितांश से ढूँढकर लिखें।
उत्तर:
झाड़खंड।

iii) ‘भागो सूखे-तिनको’ से क्या तात्पर्य है?
उत्तर:
वसंत ऋतु में पतझड़ के सूखे तिनकों-पत्तों का कोई स्थान नहीं होता, ठीक उसी प्रकार प्रणयातुर दिल में दुख और निराशा का भी कोई स्थान नहीं। प्रणयहीन दिलों को प्रणय के दुनिया में कोई जगह नहीं है।

प्रश्न 11.
निम्नलिखित कवितांश पढ़ें और प्रश्नों के उत्तर लिखें।
सिहर भरी कैंपती आवेंगी
मलयानिल की लहरें,
चुंबन लेकर और जगाकर
मानस नयन नलिन को।
जवा कुसुम-सी उषा खिलेगी
मेरी लघुप्राची में,
हँसी भरे उस अरुण अधर का
राग रँगेगा दिन को।
अंधकार का जलधि लाँघकर
आवेंगी शशि-किरने
अंतरिक्ष छिड़केगा कन-कन
निशि में मधुर तुहिन को
इस एकांत सृजन में कोई
कुछ बाधा मत डालो
जो कुछ अपने सुंदर से हैं
दे देने दो इनको।

i) मलयानिल की लहरें कैसे आती हैं?
उत्तर:
सिहर भरके कॉपती।

ii) प्रेमिका के कमल-नयनों को कौन चूमता है?
उत्तर:
मलयानिल।

iii) रात में हिमकणों को कौन छिड़कता है?
उत्तर:
अंतरिक्ष।

iv) कवितांश की आस्वादन टिप्पणी लिखें।
उत्तर:
पंक्तियाँ ‘मधुऋतु’ कविता से प्रस्तुत हैं। ‘मधुऋतु’ एक सुंदर छायावादी कविता है। ‘मधुऋतु’ की रचना की है कवि जयशंकर प्रसाद ने। हिंदी के सुप्रसिद्ध छायावादी कवि हैं जयशंकर प्रसाद। प्रकृति सदा सक्रिय रहती है। वह अपने आपको सदा अलंकृत रहती है। हमें प्रकृति में कोई बाधा न डालनी चाहिए। हमें प्रकृति के सौंदर्य को बढ़ाने में सदा तत्पर रहना चाहिए। हमसे प्रकृति का विनाश नहीं, बल्कि प्रकृति का संरक्षण होना चाहिए। छायावादी कविता से युक्त प्रेम, प्रकृति वर्णन, सौंदर्य, मानवीकरण, लाक्षणिकता, चित्रमयता, काल्पनिकता, कोमलकांत पदावली, मधुरता, सरसता आदि गुणों से संपन्न है प्रस्तुत कवितांश। हमें दूसरों की जिंदगी में कोई बाधा न डालनी है यह संदेश कवितांश द्वारा कवि हमें देते हैं। साथ-साथ प्रकृति के प्रति प्यार रखने का संदेश भी हमें मिलता है। प्रकृति संरक्षण, पारस्परिक प्रेम समभाव, सक्रियात्मकता आदि का भी संदेश हमें इस कवितांश से मिलता है।

प्रश्न 12.
‘अरे आ गई है भूली सी यह’ – कौन आ गई है?
उत्तर:
मधुऋतु’।

प्रश्न 13.
‘मधुऋतु’ रूपी प्रेमिका क्यों भूली-भटकती-सी आई है?
उत्तर:
प्रेमिका के मन में प्रेमी के प्रति तीव्र अनुराग है। कोई भी प्रेमिका अपनी प्रणय भावना खुल्लम-खुल्ला प्रकट करना नहीं चाहती। दिल में प्रणय छिपाकर वह भूली-भटकी सी आ रही है।

प्रश्न 14.
प्रेमी नई व्यथा-साथिन के लिए क्या करना चाहता है?
उत्तर:
छोटी -सी कुटिया रच देना चाहती है।

प्रश्न 15.
प्रेम का नीड़ कहाँ स्थित है?
उत्तर:
नीचे की वसुधा और ऊपर के नभ-दोनों से अलग।

प्रश्न 16.
जंगल के पतझड़ में किसको भाग जाना है?
उत्तर:
सूखे तिनके को (प्रणयहीन दिलवाले लोगों को)।।

प्रश्न 17.
वसंत के आगमन पर कौन-सी ऋतु चली जाती है?
उत्तर:
शिशिर (पतझड़ की ऋतु)

प्रश्न 18.
‘पतझड़’ का समानार्थी शब्द क्या है?
उत्तर:
शिशिर।

प्रश्न 19.
पतझड़ (शिशिर) की क्या क्या विशेषताएँ हैं?
उत्तर:
झाड़खंड में पतझड़ होता है। तिनके, पत्ते आदि सूखकर नीरस और शुष्क बन जाता है।

प्रश्न 20.
वसंत की विशेषताएँ क्या क्या होती है?
उत्तर:
अंकुर झूलते हैं। पल्लव पुलकित हो जाते हैं। मलयानिल की लहरों से नलिन खिल जाते हैं। जवा कुसुम-सी उषा खिलेगी। अंधकार का जलधि लाँघकर शशि-किरण आती हैं। निशि में अंतरिक्ष मधुर तुहिन छिड़केगा।

प्रश्न 21.
वसंत किन-किन का प्रतीक हो सकता है?
उत्तर:
प्रेम और आशा से प्रणयातुर दिल को मोहक और मादक बनानेवाली प्रेयसी का प्रतीक होता है।

प्रश्न 22.
अगर वसंत प्रेम और आशा का प्रतीक है तो पतझड़ किन-किन का प्रतीक हो सकता है?
उत्तर:
दुख और निराशा से भरे प्रणयहीन दिलों का प्रतीक होता है।

प्रश्न 23.
वसंत के आगमन से प्रेमी के मन में किसका अंकुर झूलने लगता है?
उत्तर:
आशा के अंकुर।

प्रश्न 24.
लाल कुसुम के समान उषा कहाँ खिलेगी?
उत्तर:
कवि के लघुप्राथी में।

प्रश्न 25.
उषा कहाँ उदित होती है?
उत्तर:
लघुप्राची में।

प्रश्न 26.
उदय के समय आसमान में कौन सा रंग फैल जाता है?
उत्तर:
लाल रंग।

प्रश्न 27.
उषा का आगमन कैसा है?
उत्तर:
जवा कुसुम-सी।

प्रश्न 28.
अंधकार के सागर को पारकर कौन आता है?
उत्तर:
शशि-किरने।

प्रश्न 29.
प्रेमयुग्मों को आपस में क्या दे देना है?
उत्तर:
जो कुछ अपने सुंदर से हैं-उनको दे देना है।

प्रश्न 30.
वसंत ऋतु में प्रकृति को मोहक बनानेवाले अंग कौनकौन से हैं?
उत्तर:
वसंत ऋतु में प्रकृति को खूबसूरती प्रदान करने में अंकुर, किसलय, कलियाँ, फूल, पत्ते, तित्तली, भ्रमर, कोयल, मंदपवन सबकी अपनी-अपनी भूमिका है।

प्रश्न 31.
‘मेरे किसलय का लघुभव’ से क्या तात्पर्य है?
उत्तर:
किसी एक के बिना प्रकृति की सुंदरता अधूरी रह जाती है। उस सुंदरता में किसलय भी अपना एक छोटा संसार रचता है।

प्रश्न 32.
एकांत में कौन बैठे हैं?
उत्तर:
प्रेमयुग्म।

प्रश्न 33.
‘कुछ बाधा मत डालो’ कवि क्यों ऐसा कहता है?
उत्तर:
वसंतकाल अपनी संपूर्ण भंगिमा के साथ पूरे प्रकृति में छा रहा है। इस एकांत सृजन कार्य में किसी भी प्रकार की बाधा नहीं होनी चाहिए। वसंतकाल में वसंत और प्रकृति अपनी सुंदरतम चीज़ों को बिना माँगे आपस में समर्पित करते हैं। यही समर्पण सृजन सौंदर्य का रहस्य होता है। प्रेमिका अपने संपूर्ण रूप – सौंदर्य से युक्त होकर प्रेमी के जीवन में छा रही है। प्रेमी – प्रेमिका के मिलन और प्रणय-सृजन के अपूर्व एवं रहस्यमयी बेला में किसी भी प्रकार की बाधा नहीं होनी चाहिए।

प्रश्न 34.
सृजन का सौंदर्य कैसे पूर्ण होता है?
उत्तर:
प्रेम के चरमोत्कर्ष क्षणों में प्रेमी-प्रेमिका का दुवैतभाव समाप्त हो जाता है और दोनों एकाकार हो जाते हैं। सृजन के वे क्षण सृष्टि के सुंदरतम सौंदर्य की वेला भी है।

Plus One Hindi मधुऋतु Important Questions and Answers

सूचनाः

निम्नलिखित कवितांश पढ़िये और 1 से 4 तक के प्रश्नों के उत्तर लिखिए।
अरे आ गई है भूली-सी
यह मधुऋतु दो दिन को,
छोटी-सी कुटिया मैं रच दूं.
नई व्यथा साथिन को!
वसुधा नीचे ऊपर नभ हो.
नीड़ अलग सबसे हो,
झाड़खंड के चिर पतझड़ में
भागो सूखे तिनको!

प्रश्न 1.
यह कवितांश किस कविता से लिया गया है?
उत्तर:
मधुऋतु

प्रश्न 2.
कविता के ‘नम’ शब्द का समानार्थी शब्द कोष्ठक से चुनकर लिखिए। (आकाश, नीड़, भूमि, पतझड़)
उत्तर:
आकाश

प्रश्न 3.
वसंत के आगमन पर सूखे तिनकों को क्या करना है?
उत्तर:
कवि कहते हैं कि वसंत के आगमन पर सूखे तिनकों को भागना है क्योंकि वसंत नयी प्रतीक्षा का समय है।

प्रश्न 4.
कवितांश की आस्वादन टिप्पणी लिखिए।
उत्तर:
प्रस्तुत कवितांश श्री जयशंकर प्रसाद के मधुऋतु नामक कविता से है। प्रसाद जी छायावादी कवियों में अग्रणी है। झरना, आँसू, कामायनी आदि आपके प्रसिद्ध रचनायें है। कवि के साधारण जीवन में वसंत ऋतु अचानक आ गई है। वसंत काल केवल कुछ दिन केलिए आता है। इसलिए कवि अपनी छोटी सी कुटिया में प्रेम के नई व्यथा सहेली केलिए रचना चाहता है। कवि का कहना है कि वह अपना नीड़ यानी घर धरती और आकाश के बीच सृजन करना चाहता है। प्रेम साधारण जीवन से परे है। अपने जीवन रूपी जंगल से सूखे तिनकों को भागने केलिए कवि कहते है क्योंकि वसंत केलिए वह अपने आपको सजाना चाहता है।

यहाँ कवि तत्सम शब्दों से प्रेम और उसकी पीड़ा का वर्णन करते हैं। जीवन में कुछ खोने से ही कुछ प्राप्त करेगा। यह एक छात्रानुकूल कविता हैं। नयी पीढ़ी को आह्वान करते है कि त्याग से ही हमारे जीवन में तरक्की होगा।

सूचना :

निम्नलिखित कवितांश पदें और 1 से 4 तक के प्रश्नों के उत्तर लिखिए।
आशा से अंकुर झूलेंगे
पल्लव पुलकित होंगे,
मेरे किसलय का लघुभव यह,
आह, खलेगा. किनको?
सिहर भरी कैंपती आवेंगी
मलयानिल की लहरें,
चुंबन लेकर और जगाकर
मानस नयन नलिन को।

प्रश्न 5.
यह कवितांश किस कविता से लिया गया है?
उत्तर:
मधुऋतु

प्रश्न 6.
कविता के ‘नयन’ शब्द का समानार्थी शब्द कोष्ठक से चुनकर लिखिए। (कमल, आँख, हवा, लहर)
उत्तर:
आँख

प्रश्न 7.
मलयानिल की लहरें कैसे आती हैं?
उत्तर:
सिहर भरी कैंपती आवेंगी मलयानिल की लहरें।

मधुऋतु Summary in Malayalam

Plus One Hindi Textbook Answers Unit 1 Chapter 2 मधुऋतु 1
Plus One Hindi Textbook Answers Unit 1 Chapter 2 मधुऋतु 2
Plus One Hindi Textbook Answers Unit 1 Chapter 2 मधुऋतु 3
Plus One Hindi Textbook Answers Unit 1 Chapter 2 मधुऋतु 4

Plus One Hindi Textbook Answers Unit 1 Chapter 2 मधुऋतु 5
Plus One Hindi Textbook Answers Unit 1 Chapter 2 मधुऋतु 6
Plus One Hindi Textbook Answers Unit 1 Chapter 2 मधुऋतु 7
Plus One Hindi Textbook Answers Unit 1 Chapter 2 मधुऋतु 8

Plus One Hindi Textbook Answers Unit 1 Chapter 2 मधुऋतु 9
Plus One Hindi Textbook Answers Unit 1 Chapter 2 मधुऋतु 10
Plus One Hindi Textbook Answers Unit 1 Chapter 2 मधुऋतु 11
Plus One Hindi Textbook Answers Unit 1 Chapter 2 मधुऋतु 12

मधुऋतु Glossary

Plus One Hindi Textbook Answers Unit 1 Chapter 2 मधुऋतु 13
Plus One Hindi Textbook Answers Unit 1 Chapter 2 मधुऋतु 14

Kerala Syllabus 8th Standard Hindi Solutions Unit 5 Chapter 3 वह सुबह कभी तो आएगी

You can Download वह सुबह कभी तो आएगी Questions and Answers, Summary, Activity, Notes, Kerala Syllabus 8th Standard Hindi Solutions Unit 5 Chapter 3 help you to revise complete Syllabus and score more marks in your examinations.

Kerala State Syllabus 8th Standard Hindi Solutions Unit 5 Chapter 3 वह सुबह कभी तो आएगी

साहिर लुधियानवी साहिर लुधियानवी का जन्म 8 मार्च 1921 में लुधियाना में हुआ। आप प्रसिद्ध शायर तथा गीतकार थे। आपकी शिक्षा लुधियाना के खालसा हाइस्कूल में हुई। लाहौर तथा मुंबई आपकी कर्मभूमि रही। तल्खियाँ’ आपका पहला कविता संग्रह है। ‘आज़ादी की राह पर’ नामक फ़िल्म के लिए आपने पहली बार गीत लिखे। 25 अक्तूबर 1980 को दिल का दौरा पड़ने से आपका निधन हो गया।

वह सुबह कभी तो आएगी Summary in Hindi

‘वह सुबह कभी तो आएगी’ में गीतकार एक अच्छी सुबह की प्रतीक्षा करते हैं। गीतकार कहते हैं, कभी वह सुबह आएगी तो इन बीती हुई काली सदियों के सिर से रात का आँचल नीचे की ओर जाएगा। तब दुःख का काला बादल पिघल जाएगा। दुःख के बदले सुख का सागर उमडेगा। आकाश खुशी से नाचेगा और धरती मधुर गीत गाएगी।

यहाँ गीतकार स्वतंत्र भारत का सपना देखते हैं।
गीतकार कहते हैं – कभी वह सुबह आएगी तो ये भूख और बेकारी के दिन बीत जाएँगे। संपत्ति और ठेकेदारी के दिन टूटेंगे। उनके स्थान पर एक अनोखी दुनिया की बुनियाद उठाई जाएगी।

संसार के सारे परिश्रमी लोग खेतों से उस दिन का वेतन लेकर आयेंगे। गरीबी के अंधेरे बिलों से वे बाहर आएँगे। तब वे मूल्यहीन या विवश नहीं होते। तब दुनिया शांति और खुशहाली से सजाएँगे।

वह सुबह कभी तो आएगी Summary in Malayalam and Translation

Kerala Syllabus 8th Standard Hindi Solutions Unit 5 Chapter 3 वह सुबह कभी तो आएगी

” ആ പ്രഭാതം എന്നെങ്കിലും വരികയാണെങ്കിൽ’ എന്ന കവിതയിൽ കവി ഒരു നല്ല പ്രഭാതത്തിന്റെ വരവും കാത്തിരിക്കുകയാണ്.

– കവി പറയുന്നു, “ആ നല്ല പ്രഭാതം എന്നെങ്കിലും വരികയാണെങ്കിൽ കഴിഞ്ഞു. പോയ ആ കറുത്ത നാളുകളുടെ ശിരസ്സിൽ നിന്നും വസ്ത്രാഗം താഴേയ്ക്കുവീഴും. അന്ന് ദുഃഖത്തിന്റെ കാർമേഘം അലിഞ്ഞ് ഇല്ലാതാകും. ദുഃഖത്തിന്റെ സ്ഥാനത്ത് സന്തോ ഷത്തിന്റെ സമുദ്രം നിറഞ്ഞൊഴുകും. ആകാശം സന്തോഷംകൊണ്ട് നൃത്തം ചെയ്യും. ഭൂമി മധുരഗീതം ആലപിക്കും.

ഇവിടെ കവി സ്വതന്ത്രഭാരതമാണ് സ്വപ്നം കാണുന്നത്. – കവി പറയുന്നു, എന്നെങ്കിലും ആ പ്രഭാതം വന്നാൽ വിശപ്പിന്റെയും തൊഴിലില്ലാ യ്മയുടെയും ഈ ദിനങ്ങൾ കടന്നുപോകും. സമ്പത്തിന്റെയും ഏകാധിപത്യത്തിന്റെയും കാലം അവസാനിക്കും. അതിന്റെ സ്ഥാനത്ത് സുന്ദരമായ ഒരു പുതുയുഗത്തിന്റെ അടി ത്തറ ഉയർന്നുവരും.

ലോകത്തിലെ എല്ലാ അധ്വാനികളും ജോലികഴിഞ്ഞ് കൂലിയുമായി വരുന്ന ഒരു കാലം ഉണ്ടാകും. ദാരിദ്ര്യത്തിന്റെ ഇരുട്ടു നിറഞ്ഞ മാളത്തിൽ നിന്നും അവർ പുറത്തു വരും. അന്ന് അവർ വിവശരോ വിലയില്ലാത്തവരോ ആയിരിക്കുകയില്ല. അങ്ങനെ ലോകം ശാന്തിയും സമൃദ്ധിയും കൊണ്ട് അലങ്കരിക്കപ്പെടും.

 

Kerala Syllabus 8th Standard Hindi Solutions Unit 5 Chapter 3 वह सुबह कभी तो आएगी

वह सुबह कभी तो आएगी शब्दार्थ Word meanings

Kerala Syllabus 8th Standard Hindi Solutions Unit 5 Chapter 3 वह सुबह कभी तो आएगी 2

Plus Two Hindi Textbook Answers Unit 3 Chapter 4 हाइकू (कविता)

Kerala State Board New Syllabus Plus Two Hindi Textbook Answers Unit 3 Chapter 4 हाइकू Text Book Questions and Answers, Summary, Notes.

Kerala Plus Two Hindi Textbook Answers Unit 3 Chapter 4 हाइकू (कविता)

हाइकू (Text Book Page No. 78-81)

मेरी खोज

प्रश्न 1.
हाइकु हाइकू का मूलभाव क्या है?
Plus Two Hindi Textbook Answers Unit 3 Chapter 4 हाइकू (कविता) 1
उत्तर:

  1. माँ का प्यार सबसे महत्तर हैं। किसी भी हालत में माँ अपने बच्चे को नहीं छोड़ता।
  2. हमारा मन ही सुख और दुख देता है। सुख-सुविधाओं से नहीं मन की खुशी से आनंत मिलेगा।
  3. जीवन के हरएक अवस्थाओं को पहचानकर हमें जीना होगा। परिवर्तन प्रकृति का तत्व हैं।
  4. प्रकृति और मानव के बीच का संबंध अटूट हैं। जीवन प्रदान करना हर व्यक्ति या वस्तु के धर्म हैं।
  5. प्यार सबसे सुदृढ संबंध हैं। वह हमेशा कायम रहेगा।
  6. जीवन में सच्ची रस को प्राप्त करने के लिए विविध अनुभवों से गुसरना ही चाहिए। सुख-दुःख के मिश्रण है जीवन।

अनुवर्ती कार्य

प्रश्न 1.
प्रत्येक हाइकु की आस्वादन टिप्पणी तैयार करें।
Plus Two Hindi Textbook Answers Unit 3 Chapter 4 हाइकू (कविता) 2
उत्तर:
1. श्री भागवतशरण अग्रवाल हिंदी काव्य-जगत में हाइकू को प्रमुख स्थान दिलानेवाला हैं। ‘इन्द्रधनुष’ आपका हाइकू संग्रह हैं।
आकाश में गूंज और आँधी होने से पक्षियों के । नीड़ नीछे गिरते हैं। शिशु पक्षि उड़ नहीं सकता। माँ बच्चों के पास ही रहती है – छोडकर जाते नहीं। जितने ही बड़ी विपत्ति पड़े, माँ अपने बच्चे को छोड़कर नहीं जाएगा। माँ का प्यार इतना बड़ा है और गहरा है। सामाजिक सच्चाई को यहाँ दिखाया गया है।

2. श्री भागवतशरण अग्रवाल हिंदी काव्य-जगत में हाइकू को प्रमुख स्थान दिलानेवाला हैं। ‘इन्द्रधनुष’ आपका हाइकू संग्रह हैं। भाद्रपद महीना शोभा देने लगा। यानी बहुत अच्छा मौसम है। लेकिन विरहिणी का जीवन सूखा ही हैं। मौसम बदलने से उसके जीवन में किसी भी प्रकार के अंतर नहीं होता हैं। हमारे जीवन में प्रिय-जन न होते तो जीवन दुःखपूर्ण हो जाते हैं। मौसम कितने ही अच्छा हो, जितने ही सुखसुविधायें हो – लेकिन हम अकेले है तो सुख नहीं मिलेगा। विरह की व्यथा हमेशा दुःख ही देगा।

3. श्री भागवतशरण अग्रवाल हिंदी काव्य-जगत में हाइकू को प्रमुख स्थान दिलानेवाला हैं। ‘इन्द्रधनुष’ आपका हाइकू संग्रह माने या माने मेहमान के रूप में बुढापा आयेगा। अर्थात बुढापे को निमन्त्रण (invite) करने की ज़रूरत नहीं हैं। परिवर्तन धरती की हकीकत हैं। शैशव से लेकर बुढापा तक परिवर्तन के साथ हम जीवन बिताते हैं। बुढापा किसी भी व्यक्ति को पसंद नहीं, लेकिन समय के अनुसार हर व्यक्ति बुढापे की ओर जाएगा, हमें जीवन के सभी अवस्थाओं को स्वीकार करना होगा।

4. श्री भागवतशरण अग्रवाल हिंदी काव्य-जगत में हाइकू को प्रमुख स्थान दिलानेवाला हैं। ‘इन्द्रधनुष’ आपका हाइकू संग्रह हैं। वर्षा ऋतु धन्य हैं, क्योंकि पानी जीवनदायिनी हैं। खेतों में नये जीवन की कविताएँ बोनेवाले किसान के कारण वर्षा धन्य हो जाते हैं। कविता यानी भोजन हर व्यक्ति के जीवन केलिए अनिवार्य है। प्रकृति के कारण हमारा जीवन संपन्न हो रहा हैं। प्रकृति और मानव के बाच की रिश्ता इतना अटूट है। किसान लोग तन-तोड़ मेहनत करके दूसरों केलिए भोजन तैयार करते हैं। जीवन को कायम रखने केलिए पानी और भोजन अनिवार्य हैं।

5. श्री भागवतशरण अग्रवाल हिंदी काव्य-जगत में हाइकू को प्रमुख स्थान दिलानेवाला हैं। ‘इन्द्रधनुष’ आपका हाइकू संग्रह हैं। बाग में फूल खिलने पर तुझे याद आती हैं। हर सुंदर वस्तु में प्रियतम की यात आती है। प्रेमी-प्रेमिका के दिल एक दूसरे की इंतज़ार में है। हर वस्तु में एक दूसरे की याद आती हैं। क्योंकि प्रेम कभी भी मुरझाता नहीं, एक-दूसरे से अलग होने पर भी वह एक दूसरे से अलग नहीं है। प्रेम की शक्ति को यहाँ दिखाते हैं।

6. श्री भागवतशरण अग्रवाल हिंदी काव्य-जगत में हाइकू को प्रमुख स्थान दिलानेवाला हैं। ‘इन्द्रधनुष’ आपका हाइकू संग्रह हैं। जिनको दर्द का अहसास नहीं हुआ है, उसे आँसू का मूल्य नहीं मालूम, आँसू और ओस देखने में एक समान है। लेकिन दोनों के पीछे की यथार्थ अलग है। दुख जीवन की हकीकत है, वेदना ही हमें पवित्र बनाएगा। रोने के बाद हमें शांती मिलते हैं। सुख का आनंद को समझने के लिए दुःख महसूस करना चाहिए। अन्यथा जीवन व्यर्थ हो जाएगा।

प्रश्न 2.
हाइकू कविताओं का संकलन करें।
उत्तर:
1. यह जीवन
किस तरह बाँचूँ
कोरा कागज़।

2. मन कागज़
छोड़ा दूर गगन
बना पतंग।

3. जीवन-गाथा
लिखी आँसू की स्याही
न बाँची जाए।

4. है व्यर्थ कथा
उतरी कागज़ पे
टूटी कलम।

5. लिख दे मृत्यु
अंतिम सुनवाई
तोड़ कलम।

6. सहमे पेड़
तूफानों से कहते-
हमें छोड़ दो।

7. डालियाँ झुकीं
बहती धाराओं पे
पीने को पानी।

8. पीर पराई
बेदिल की आँख में
नही समाई।

9. नैनों का नीर
किसी को न दिखाना
पीते रहना।

10. दुःख समझे
वही जो दुःख पाए
और क्या जाने।

11. उलझे रहै
जीवन की रस्मों में
जी ही न पाए।

12. बाँधे पाश में
उलझन सर्पिणी
ईश पुकारूँ!

13. बढ़े इच्छाएँ
मन को उलझाएँ
राह न पाएँ।

14. जकड़े रहे
कर्तव्य का पिंजरा
मन बौराए।

15. क्यों उलझन
बाँधा है जब स्वयं
अपना मन।

16. कैसी ये पीर
उला- सा जीवन
बहे है नीर।

17. रोएँ-हँसाएँ
जीवन् संग खेलें
ये उलझने।

18. जब भी खोलूँ
उलझती ही जाएँ
जीवन-गाँठे।

19. हुई बेमानी
उलझनों से भरी
ये जिंदगानी।

20. जीवन-नैया
फँसी भँवर-जाल
तू दे निकाल।

21. सखियाँ बनी
शैतान. उलझनें
साथ ना छोड़ें।

22. रोएँ-रूलाएँ
चिढ़ाके बाग जाएँ
यूँ उलझाएँ।

23. बहुत हुई
अब कशमकश
छोड़ो भी बस।

24. कभी सुलझी
कभी उलझी रही
जीवन-डोर।

25. रस्मों के गाँव
उलझ गए मेरे
भावों के पाँव।

Plus Two Hindi हाइकू Important Questions and Answers

प्रश्न 1.
सूचनाः निम्नलिखित हाईकू पढ़ें।
धन्य है वर्षा
खेतों में कविताएँ
बोते किसान।
हाईकू का भावार्थ लिखें।
उत्तर:
श्री भगवतशरण अग्रवाल हिंदी के एक प्रमुख हाइकू कवि है। प्रस्तुत हाइकू में कवि प्रकृति और मानव के अटूट संबंध के बारे में कहते हैं। जीवन प्रदान करना हर व्यक्ति या वस्तु का धर्म है। वर्षा ऋतु धन्य है क्योंकि पानी जीवनदायिनि है, खेतों में नये जीवन की कविताएँ बानेवाले किसान के कारण वर्षा धन्य हो जाते है। कविता या भोजन हर व्यक्ति के जीवन केलिए आवश्यक है।

प्रश्न 2.
सूचनाः हाईकू पढ़ें।
जब भी कोई
फूल खिला बाग में
तूं याद आया।
हाइकू का भावार्थ लिखे।
उत्तर:
प्रसिद्ध हाइकू कवि श्री भगवतचरण अग्रवाल की एक प्रसिद्ध हाइकू है यह।
बाग में फूल खिलने पर तुझे याद आती है। हर सुंदर वस्तु में प्रियतम की याद आती है, यानि प्रेमी-प्रेमिका के दिल एक दूसरे की इंतज़ार में है, हर वस्तु में एक दूसरे की याद आती है क्योंकि प्रेम कभी भी मुरझाता नहीं, एक-दूसरे से अलग होने पर भी वह एक दूसरे से अलग – नहीं है। प्रेम की शक्ति असीम हैं।

प्रश्न 3.
यह हाइकू पढ़ें।
भादों सरर्स
पर विरहिणी का
सूखा आँगन।
हाइकू का भावार्थ लिखें।
उत्तर:
हिंदी काव्य जगत में हाइकू को एक अलग पहचान दिलाने में श्री भगवतशरण अग्रवाल का काफी योगदान है। उनकी हाइकू संग्ह का नाम है ‘इन्द्रधनुष”। प्रस्तुत हाइकू इससे ली गयी है।

विरहिणी की पीड़ा का वर्णन करते हुए कवि कहते हैं सुख भरे भाद्रपद महीने में भी विरहिणी का मन अपने प्रिय की चिंता से रूखा-सूखा रहता है। सुख-सुविधाएँ जितनी भी हो, विरहिणी के लिए सब निरर्थक है। अपने प्रिय के बिना वह खुश नहीं रह सकती। प्रिय के बिना उसके लिए सब कुछ निरर्थक एवं अधूरा लगता है। कम शब्दों में बड़ी बातें कहने की क्षमता प्रत्येक हाइकू में है। हाइकू साहित्य की यही सबसे बड़ी विशेषता है। प्रस्तुत हाइकू इसका सशक्त उदाहरण है।

प्रश्न 4.
सूचनाः निम्नलिखित हाईकू पढ़ें।
मान न मान
मैं तेरा मेहमान
बने बूढापा
हाईकू का भावार्थ लिखें।
उत्तर:
हिन्दी साहित्य जगत में हाइकू को अगल पहचान दिलाने में श्रेष्ठ है श्री भगवत शरण अग्रवाल। प्रस्तुत हाइकू उनका काव्य संग्रह “इंद्रधनुष” से लिया गया है। हर व्यक्ति बुढापे को अपना दुश्मन मानता है। परंतु परिवर्तन प्रकृति का नियम है। हरेक को उसे स्वीकारना पडेगा। प्रत्येक हाइकू अपने में पूर्ण है। यही हाइकू की विशेषता है।

प्रश्न 5.
सूचना : निम्नलिखित हाइकू पढ़ें।
धन्य है वर्षा
खेतों में कवितायें
बोते किसान
हाइकू का भावार्थ लिखें।
उत्तर:
श्री भगवतशरण अग्रवाल हिंदी काव्य जगत में हाइको को प्रमुख स्थान दिलानेवाला है। इन्द्रधनुष आपका हाइकू संग्रह है।

इस हाइकू में प्रकृति और मनुष्य का उपजाऊ रूप दिखाने का कोशिश किया है। वर्षा ऋतु धन्य है, क्योंकि पानी जीवनदायिनी है। खेतों में तनतोड़ मेहनत करके नये जीवन के लिए खेती करनेवाले किसान भी धन्य हैं। कविता यहाँ भोजन के पर्यायवादी शब्द बनते हैं। कवि कविता के ज़रिये नये नये विचार प्रकट करते हैं। किसान खेती करके वर्षा को भी धन्य बना देता है।

प्रश्न 6.
सूचनाः निम्नलिखित हाइकू पढ़ें।
मान न मान
मैं तेरा मेहमान
बने बुढ़ापा
हाइकू कविता का भावार्थ लिखें।
उत्तर:
हाइकू एक विशेष काव्य-शैली है। जापानी कविता से प्रेरणा पाकर ही हिन्दी में भी हाइकू का उदय हुआ। हिंदी काव्य जगत में हाइकू को एक अलग पहचान दिलाने में श्री भगवत शरण अग्रवाल का विशेष योगदान रहा है। ‘इन्द्रधनुष’ उनका प्रसिद्ध हाइकू संग्रह है। बुढ़ापे के बारे में कवि कहते हैं – हर व्यक्ति बुढापे को अपना दुश्मन मानता है। परंतु परिवर्तन प्रकृति का नियम है। हर व्यक्ति को उसे मानना ही पड़ता है। अर्थात् एक न एक दिन हर व्यक्ति बूढ़ा हो जाएगा। बुढापे के बारे में कवि ने यहाँ कहा गया है। प्रत्येक हाइकू अपने आप में पूर्ण एवं गरिमामय है।

प्रश्न 7.
सूचनाः निम्नलिखित हाइकू पढ़ें।
जब भी कोई
फूल खिला बाग में
तू याद आया।
हाइकू कविता की विशेषताओं का परिचय देते हुए भावार्थ लिखें।
उत्तर:
हाइकू एक विशेष काव्य-शैली है। जापानी कविता से। प्रेरणा पाकर ही हिन्दी में भी हाइकू का उदय हुआ। हिंदी काव्य जगत में हाइकू को एक अलग पहचान दिलाने में श्री भगवत शरण अग्रवाल का विशेष योगदान रहा है। ‘इन्द्रधनुष’ उनका प्रसिद्ध हाइकू संग्रह है।

प्रेम की महिमा का गायन करते हुए कवि कहते हैं – प्रेम कभी नहीं मुरझाता है। प्रेमी-प्रेमिका के दिल में हमेशा यादें बनी रहती है। प्रत्येक फूल के खिलने में प्रेमी को प्रेमिका की याद आती है। प्रेम की गरिमा यहाँ व्यक्त की गयी है। प्रत्येक हाइकू अपने आप में पूर्ण एवं गारिमामय है।

हाइकू Profile

भगवतशरण अग्रवाल का जन्म 1930 को उत्तरप्रदेश के बरेली में हुआ। वे गुजरात विश्वविद्यालय के निदेशक थे। हिंदी काव्य-जगत में हाइकू को एक अलग पहचान दिलाने में उनका काफी योगदान रहा। अपनी साहित्य सेवा के लिए वे अनेक संस्थाओं द्वारा पुरस्कृत एवं सम्मानित हैं। इंद्रधनुष’ उनका प्रमुख हाइकू संग्रह है।
Plus Two Hindi Textbook Answers Unit 3 Chapter 4 हाइकू (कविता) 3
– भगवतशरण अग्रवाल
Plus Two Hindi Textbook Answers Unit 3 Chapter 4 हाइकू (कविता) 4

हाइकू Summary in Malayalam

हाइकू Summary in Malayalam 1

हाइकू Glossary

हाइकू – 1

शब्दार्थ
Plus Two Hindi Textbook Answers Unit 3 Chapter 4 हाइकू (कविता) 5
प्रकृति के प्रकोपों के कारण कभी पेडों से नीड़ नीचे गिरते हैं, परंतु नीचे गिरे बच्चों को छोड़कर उनकी माँ भाग नहीं जाती। माँ की ममता अतुलनीय है।
Plus Two Hindi Textbook Answers Unit 3 Chapter 4 हाइकू (कविता) 6

Plus Two Hindi Textbook Answers Unit 3 Chapter 4 हाइकू (कविता) 7

हाइकू – 2

शब्दार्थ
Plus Two Hindi Textbook Answers Unit 3 Chapter 4 हाइकू (कविता) 8
विरहिणी की जीवनगाथा आहों और पीड़ाओं की है। पति के दूर होने से सूख भरे मौसमों में भी उसका मन हमेशा सूखा – सूखा रहता है।
Plus Two Hindi Textbook Answers Unit 3 Chapter 4 हाइकू (कविता) 9

Plus Two Hindi Textbook Answers Unit 3 Chapter 4 हाइकू (कविता) 10

हाइकू – 3

शब्दार्थ
Plus Two Hindi Textbook Answers Unit 3 Chapter 4 हाइकू (कविता) 11
हर व्यक्ति बुढापे को अपना दुश्मन मानता हैं। परंतु परिवर्तन प्रकृति का नियम है। हरेक को उसे स्वीकारना पड़ेगा।
Plus Two Hindi Textbook Answers Unit 3 Chapter 4 हाइकू (कविता) 12

Plus Two Hindi Textbook Answers Unit 3 Chapter 4 हाइकू (कविता) 13

हाइकू – 4

शब्दार्थ
Plus Two Hindi Textbook Answers Unit 3 Chapter 4 हाइकू (कविता) 14
वर्षा जीवनदाता है, तन-तोड़ मेहनत करके खेतों में नये जीवन की कविताएँ खिलाने या बोनेवाले किसान के कारण वह धन्य हो जाती है।
Plus Two Hindi Textbook Answers Unit 3 Chapter 4 हाइकू (कविता) 15

Plus Two Hindi Textbook Answers Unit 3 Chapter 4 हाइकू (कविता) 16

हाइकू – 5

शब्दार्थ
Plus Two Hindi Textbook Answers Unit 3 Chapter 4 हाइकू (कविता) 17
प्रेम कभी नहीं मुरझाता है। प्रेमी-प्रेमिका के दिल में हमेशा यादें हरा रहती हैं।
Plus Two Hindi Textbook Answers Unit 3 Chapter 4 हाइकू (कविता) 18

Plus Two Hindi Textbook Answers Unit 3 Chapter 4 हाइकू (कविता) 19

हाइकू – 6

शब्दार्थ
Plus Two Hindi Textbook Answers Unit 3 Chapter 4 हाइकू (कविता) 20
वेदना मन को पवित्र बनाती है, वेदना के कारण खुशी और प्यार का महत्व बनता है, जो इसे पहचानते नहीं, उसके सामने आँसू का कोई मूल्य नहीं होता ।
Plus Two Hindi Textbook Answers Unit 3 Chapter 4 हाइकू (कविता) 21

Plus Two Hindi Textbook Answers Unit 3 Chapter 4 हाइकू (कविता) 22

Plus Two Hindi Textbook Answers Unit 3 Chapter 2 सपने का भी हक नहीं (कविता)

Kerala State Board New Syllabus Plus Two Hindi Textbook Answers Unit 3 Chapter 2 सपने का भी हक नहीं Text Book Questions and Answers, Summary, Notes.

Kerala Plus Two Hindi Textbook Answers Unit 3 Chapter 2 सपने का भी हक नहीं (कविता)

सपने का भी हक नहीं (Text Book Page No. 65-67)

मेरी खोज

प्रश्न 1.
मगर नींद के टूटने के पूर्व ही नोटीस बैंक की आ धमकी सपने में। कवि यहाँ किस सामाजिक सच्चाई की ओर इशारा करते हैं?
उत्तर:
गरीब लोग बैंक से कर्ज लेते हैं और उसका भुगतान समय पर नहीं कर पाते हैं। अंत में बैंक से आनेवाली नोटीस की भीषणता में जीने के लिए वे विवश हो जाते हैं। कविता यही सामजिक सच्चाई की ओर प्रकाश डालती है।

अनुवर्ती कार्य

प्रश्न 1.
कविता की आस्वादन टिप्पणी लिखें।
उत्तर:
हिंदीतर प्रदेशों के लेखकों में डॉ.जे बाबू का महत्वपूर्ण स्थान है। उनकी प्रसिद्ध रचनाएँ है ‘मुक्तधारा’, ‘उलझन आदि। “सपने का भी हक नहीं’ उनकी एक महत्वपूर्ण कविता है। इसमें साधारण से साधारण एक मज़दूरिन की अवस्था का चित्रण है।

एक कमरेवाली झोंपड़ी में रहनेवाली गरीब मज़दूरिन सपने में लीन हो जाती है। सपने में अब वह एक विशाल घर में सो रही है। दो मंज़िलवाली अपने घर में बहुत सारे कमरे हैं। खाने, पीने, सोने से लेकर बैठक, रसोई और पूजा के लिए भी अलग-अलग कमरे हैं। नये घर की छत काँक्रीट की है, दीवार और खिड़की के रंग भी उसने तय किया है। ग्राइन्टर, फ्रिड्ज और मैक्रोवेव सभी से युक्त रसोई अत्यंत शानदार लग रहा है। मगर अचानक सपने में ही एक डरावनी सच्चाई उसके आगे बैंक के नोटीस के रूप में आ धमती है। इसके साथ साथ असकी सारे सपने छिन्न-भिन्न हो जाती है और जाग जाती है।

प्रस्तुत कविता में डॉ.जे बाबू ने एक कड़वी सच्चाई को , यहाँ प्रस्तुत किया है। कवि कह रहे हैं आज के उदारतावादी समाज में साधारण गरीबों को सने का भी हक नहीं है, सपने में भी जीवन की भीषणता और उसके ऊपर लादे कर्ज से वे मुक्त नहीं है। वे चैन से सपना भी नहीं देख सकते। कविता यही सामजिक सच्चाई की ओर प्रकाश डालती है।

Plus Two Hindi सपने का भी हक नहीं (कविता) Important Questions and Answers

प्रश्न 1.
“मगर नींद के खुलने के पूर्व ही नोटिस बैंक की आ धमकी सपने में।” – इस सपने के बारे में युवती.अपनी सहेली को एक पत्र लिखती है। वह पत्र तैयार करें।

  • झोंपड़ी में रहकर महल का सपना देखने वाली मज़दूरिन ।
  • सामाजिक सच्चाई का कठोर यथार्थ।
  • सपना देखना भी डरावना बन जाना।

उत्तर:

इलाहाबाद
18.03.2016

प्यारी सीमा,
ईश्वर की असीम अनुकंपा से मैं यहां खुश हूँ। मेरा विश्वास है तुम भी वहाँ खूश होगी। तुम्हें एक पत्र लिखने के बारे में कई दिनों से मैं सोच रहा हूँ। लेकिन अभी समय मिला है।

एक खास बात बताने के लिए ही मैं यह पग लिख रहा हूँ। हम गरीबों की हालत कभी भी युधारेगी नहीं। कितनी सालों से यह झोंपड़ी में रह रही हूँ। कई महलों में मज़दूरिन बनकर काम कर रही भी हूँ। शायद इसीलिए ही आज मैं ने ऐसा एक सपना देखा जिसमें मैं नया घर बनवा रही हूँ। लेकिन क्या करूँ मित्र, मकान तो पूरा नहीं हो गया और सपने में ही बैंक से नोटिस आ गयी। हम गरीबों का हाल सुधरेगा ही नहीं। हमें सपने देखने का भी हक नहीं है।

मित्र, अपनी लाचारी के कारण ही मैं यह पत्र लिख रही हूँ। इतना लिखकर मैं यह पत्र समाप्त कर रही हूँ। घरवालों से मेरा प्यार और प्रणाम कहना। जवाबी पत्र की प्रतीक्षा में……..

तुम्हारी मित्र,
राधा
(हस्ताक्षर)

सूचनाः
निम्नलिखित कवितांश पढ़ें और प्रश्नों के उत्तर लिखें।
“इक कमरेवाली झोपड़ी में
बच्चों के सो जाने पर
मैं अपनी मन-दीवार पर
अपना विस्तृत घर खींचने लगी।
खाने-पीने-सोने के
अलग-अलग कमरे,
रसोई यदि बूठक के
निकट रखती तो
पूजा का कमरा कहाँ होगा?”

प्रश्न 1.
प्रस्तुत पंक्तियाँ किस कविता का अंश है?
(मातृभूमि, सपने का भी हक नहीं, आदमी का चेहरा)
उत्तरः
सपने का भी हक नहीं।

प्रश्न 2.
स्त्री अपना विस्तृत घर कहाँ खींचने लगी?
उत्तरः
स्त्री के मन दीवार पर |

प्रश्न 3.
स्त्री अपने घर में कौन-कौन से कमरे बनवाना चाहती है?
उत्तरः
स्त्री अपने घर में खाने-पीने-सोने के कमरे, रसोई और पूजा का कमरा बनवाना चाहती है।

प्रश्न 4.
हिंदीतर भाषी कविता की विशेषताओं पर प्रकाश डालते हुए कवितांश की असावादन-टिप्पणी लिखें।
उत्तरः
हिंदीतर भाषी कवियों में डॉ जे बाबू का महत्वपूर्ण स्थान है। ‘सपने का भी हक नही’ उनकी एक महत्वपूर्ण कविता है। इसमें एक साधारण मजदूरिन की अवस्था का सच्चा चित्रण है।

एक करमेवाली झोंपडी में रहनेवाली गरीब मज़दूरिन नए घर की सपने में लीन हो जाती है। दो मंजिलेंवाली उसकी घर में बहुत सारे कमरे हैं। खाने, पीने, सोने से लेकर बैठक, रसोई और पूजा के लिए भी अलग-अलग कमरे हैं। गरीब मजदूरिन की सपने के माध्यम से एक कड़वी सामाजिक सच्चाई की प्रस्तुति यहाँ हुई है। कवि यह बताना चाहते हैं कि आज के उदारतावादी समाज में साधारण गरीबों को सपने का भी हक नहीं है। जीवन की भीषणता सपने में भी उसके आगे साकार होकर उठी है। वे चैन से सो भी नहीं सकते और सपना भी नहीं देख सकते हैं। यही सामाजिक सच्चाई की ओर यह कविता इशारा करती है।

सूचनाः
निम्नलिखित कवितांश पढ़ें और प्रश्नों के उत्तर लिखें।
काँक्रीट की छत के
नीचे पीले रंग की
दीवारों के मध्य में
खिड़की-दरवाज़े सब रख दिए।
संगमरमर की चमक
ज़मीन पर; उस चमक पर
चमकती मेज़-कुरसियाँ
टी.वी, होम थियेटर बैठक में भाते।

प्रश्न 5.
यह कविता किसकी है?
(कुँवर नारायण, डॉ.जे.बाबु, मैथिलीशरण गुप्त)
उत्तरः
डॉ.जे.बाबु

प्रश्न 6.
खिड़की-दरवाज़े कहाँ है?
उत्तरः
खिड़की-दरवाज़े दीवारों के मध्य में है।

प्रश्न 7.
दीवारों का रंग क्या है?
उत्तरः
दीवारों का रंग पीला है।

प्रश्न 8.
ज़मीन पर किसकी चमक है?
उत्तरः
ज़मीन पर संगमरमर की चमक है।

प्रश्न 9.
बैठक की शोभा बढ़ानेवाली चीजें क्या-क्या हैं?
उत्तरः
मेज़-कुरसी, टी.वी, होम थियेटर आदि बैठक की शोभा बढ़ानेवाली चीजें हैं।

प्रश्न 10.
कवितांश की अस्वादन-टिप्पणी लिखें।
उत्तरः
हिंदीतर भाषी कवियों में डॉ जे बाबू का महत्वपूर्ण स्थान है। ‘सपने का भी हक नही’ उनकी एक महत्वपूर्ण कविता है। इसमें एक साधारण मज़दूरिन की अवस्था का सच्चा चित्रण है।

सपने में बनाई घर की छत काँक्रीट की है। घर के दीवार और खिड़की के रंग भी उसने तय किया है। चमकती संगमरमर से बनी ज़मीन के ऊपर घर की शोभा और शान बढ़ाने के लिए मेज़, कुरसी, होम थियेटर आदि सब कुछ है। आधुनिक सभी सुविधाओं से युक्त घर की सपना वह देखती है।

गरीब मज़दूरिन की सपने के माध्यम से एक कड़वी सामाजिक सच्चाई की प्रस्तुति यहाँ हुई है। कवि यह बताना चाहते हैं कि आज के उदारतावादी समाज में साधारण गरीबों को सपने का भी हक नहीं है। जीवन की भीषणता सपने में भी उसके आगे साकार हो उठे हैं। वे चैन से सपना भी नहीं देख सकते हैं। यही सामाजिक सच्चाई की ओर यह कविता इशारा करती है।

सूचनाः
निम्नलिखित कवितांश पढ़ें और प्रश्नों के उत्तर लिखें।
क्रांति के लिए उठे कदम
क्रांति के लिए जले मशाल।
भूख के विरुद्ध भात के लिए
रात के विरुद्ध प्रात के लिए
जुल्म के खिलाफ जीत के लिए
हम लड़ेंगे हमने ली कसम।

प्रश्न 11.
कवि ने किसके के लिए कदम उठाने का आह्वान किया है?
उत्तरः
क्रांति के लिए

प्रश्न 12.
‘शपथ’ शब्द का समानार्थी शब्द कविता से ढूँढें ।
उत्तरः
कसम

प्रश्न 13.
‘हम लड़ेंगे, हमने ली कसम’ – कसम क्या है?
उत्तरः
जुल्म के खिलाफ जीत केलिए लड़ने का कसम हमने लिया है।

प्रश्न 14.
कवितांश की आस्वादन-टिप्पणी लिखें।
उत्तरः
यह हिंदी की एक विख्यात कविता है। इसमें गरीब लोगों की दीन अवस्था का सुन्दर चित्रण हुआ है। कवि कहते हैं – क्रांति के लिए हमें कदम उठाना चाहिए। दूसरों की भूख मिटाने के लिए हमें कर्मनिरत रहना है। जुल्म के खिलाफ आवाज़ उठाने के लिए हमें ज़रूर शक्तिशाली बनना है। यह एक सुंदर समकालीन कविता है। समकालीन कविताओं में कवि का दृष्टिकोण अत्यंत सुन्दर मात्रा में झलकती है। कविता की भाषा सरल, सरस और जोशीली है।

सपने का भी हक नहीं Profile

हिंदीतर प्रदेश के हिंदी साहित्यकारों में प्रमुख है डॉ जे बाबू । उनका जन्म केरल राज्य के तिरुवनंतपुरम में 1952 को हुआ। मुक्तधारा, उलझन और उलाहना उनकी कविताओं का संकलन है। बिपाशा अखिल भारतीय कहानी पुरस्कार और हिंदीतर भाषी लेखक पुरस्कार से वे सम्मानित हैं।
सपने का भी हक नहीं Profile 1
– डॉ जे बाबू
सपने का भी हक नहीं Profile 2

सपने का भी हक नहीं (कविता) Summary in Hindi

हिंदीतर प्रदेशों के लेखकों में डॉ.जे बाबू का महत्वपूर्ण स्थान है। “सपने का भी हक नहीं’ उनकी एक महत्वपूर्ण कविता है। इसमें साधारण से साधारण एक मज़दूरिन की अवस्था का चित्रण है।

एक कमरेवाली झोंपड़ी में रहकर बडी महत्व की सपना देखनेवाली मज़दूरिन का चित्र अत्यंत मार्मिक है। सपने में भी उसके आगे बैंक की नोटीस दिखाई दे रही है। कवि कह रहे हैं…..

एक कमरेवाली झोंपड़ी में रहनेवाली गरीब मज़दूरिन अपने बच्चों के सो जाने के बाद नींद में पड़ जाती है और सपने में लीन हो जाती है। सपने में अब वह एक विशाल घर में सो रही है। दो मंज़िलवाली अपने घर में बहुत सारे कमरे हैं। खाने, पीने, सोने से लेकर बैठक और रसोई के लिए भी अलगअलग कमरे हैं। वह सोच रही है कि पूजा की कमरा कहाँ रखना है?

पूजा के लिए भगवान को बिठाने की कमया ऊपर की मंजिल में रखना वह चाहती है ताकि उसकी सारी समस्याएँ दूर हो सके। नये घर की छत काँक्रीट की है, दीवार और खिड़की के रंग भी उसने तय किया है।

ज़मीन तो चमकती संगमरमर का है और पूरा घर मेज़, कुरसी, टी.वी, होम-थियेटर जैसे सभी आधुनिक सुविधाओं से भरा है। रसोई तो अत्यंत नवीन है। ग्रानाइटर, फ्रिड्ज और मैक्रोवेव सभी से युक्त रसोई अत्यंत शानदार लग रहा है। सपने के दुमज़िले घर में रहनेवाली मज़दूरिन धूप के फैलने तक सो रही है। मगर अचानक सपने में ही एक डरावनी सच्चाई उसके आगे बैंक के नोटीस के रूप

में आ धमती है। इसके साथ साथ असकी सारे सपने छित्र-भित्र हो जाती है और जाग जाती है।

प्रस्तुत कविता में डॉ.जे बाबू ने एक कड़वी सच्चाई को यहाँ प्रस्तुत किया है। कवि कह रहे हैं आज के उदारतावादी समाज में साधारण गरीबों को सने का भी हक नहीं है, सपने में भी जीवन की भीषणता और उसके ऊपर लादे कर्ज से वे मुक्त नहीं है। वे चैन से सपना भी नहीं देख सकते।

गरीब लोग बैंक से कर्ज लेते हैं और उसका भुगतान समय पर नहीं कर पाते हैं। अंत में बैंक से आनेवाली नोटीस की भीषणता में जीने के लिए वे विवश हो जाते हैं। कविता यही सामजिक सच्चाई की ओर प्रकाश डालती है।

सपने का भी हक नहीं (कविता) Summary in Malayalam

सपने का भी हक नहीं (कविता) Summary in Malayalam 1

सपने का भी हक नहीं (कविता) Summary in Malayalam 2

सपने का भी हक नहीं Glossary

सपने का भी हक नहीं Glossary

Plus Two Hindi Textbook Answers Unit 4 Chapter 4 दवा (व्यंग्य)

Kerala State Board New Syllabus Plus Two Hindi Textbook Answers Unit 4 Chapter 4 दवा Text Book Questions and Answers, Summary, Notes.

Kerala Plus Two Hindi Textbook Answers Unit 4 Chapter 4 दवा (व्यंग्य)

मेरी खोज

दवा (Text Book Page No. 98-102)
प्रश्न 1.
निम्नलिखित कथन किन-किन पत्रों के हैं?
i. “कुछ एसी दे दें, जिससे ये 5 – 6 घंटे जीवित रह सकें।”
उत्तरः अनंगजी की पत्नी ने कहा।

ii. “मैं इन्हें मज़े में कई घंटे जीवित रख सकता हूँ”।
उत्तरः
अनंगजी के मित्र ने कहा।

iii. “जाते जाते कुछ सुना जाइए।”
उत्तरः
अनंगजी के मित्र ने कहा।

iv. “आपकी प्रार्थना टाली भी नहीं जा सकती।”
उत्तरः
अनंगजी ने कहा।

प्रश्न 2.
मित्र की बात सुनते ही अनंगजी उठकर बैठ गए। इनमें कौन-सा व्यंग्य है?
उत्तरः
जीवन के अंतिम क्षण तर हर मनुष्य अपनी प्रशंसा के भूखे रहते हैं।

अनुवर्ती कार्य

प्रश्न 1.
कवि अनंग के नये कविता-संग्रह का प्रकाशन हुआ है। कविता-संग्रह की बिक्री बढाने के लिए एक विज्ञापन तैयार करें।
उत्तरः
Plus Two Hindi Textbook Answers Unit 4 Chapter 4 दवा (व्यंग्य) Q1

प्रश्न 2.
कहानी के आधार पर निम्नलिखित तीन प्रसंगों के संवाद आगे बढाएँ।
उत्तरः
संवाद – 1
पत्नी : अरे डॉक्टर साहब! इनको एक्स्टेशन मिलेगा क्या?
डॉक्टर : नहीं, इनको बचाना मुश्किल है।
पत्नी : प्लीस डॉक्टर साहब, ऐस मत कहिएगा।
डॉक्टर : जी सुनिए, जो कुछ करना है, सब हमने कर डाला है।
पत्नी : डॉक्टरजी, मेरे परिवारवाले यह सह नहीं सकते। इनका और कोई दवा नहीं?
डॉक्टर : इसका कोई फायदा नहीं होगा।
पत्नी : जब मेरा बेटा आएगा, उससे मैं क्या कहूँगा। ये पूरे समाज से मैं क्या कहूँगा?
डॉक्टर : आप अपने बेटे से जल्दी ही आने को कहो। शाम तक इनका रहना असंभव है।

संवाद – 2

पात्र
मित्र, पत्नी और डॉक्टर

मित्र : कैसे हैं मेरे दोस्त?
पत्नी : डॉक्टर का कहना है, इनका बचना मुश्किल है।
डॉक्टर : मुश्किल नहीं, असंभव है।
पत्नी : डॉक्टर साहब! आप यह क्या कह रहे हैं?
मित्र : आप निश्चित रहिए। मेरे मित्र को मैं जीवित रह सकता हूँ। केवल शाम तक ही नहीं, अनेकों साल के लिए।
डॉक्टर : नहीं जी। आप कुछ भी नहिं कर सकते।
मित्र : डॉक्टरजी, आप देखिए मेरा कमाल |
पत्नी : क्षमा कीजिए डॉक्टर साहब। मुझे मेरे पतिदेव की जान बचाना है। कृपया आप इसे एक अवसर दीजिए।
डॉक्टर : अच्छा! तो अब हमारा कोई काम नहीं है! आप जो चाहे कर लो।
मित्र : आप निश्चित रहिए बहनजी, मेरि मित्र को बचाना मेरा कर्तव्य है।

संवाद – 3

पात्र
मित्र और कवि

मित्र : अरे यार! मैं पहूँच गया हूँ।
कवि : मित्र, मैं मर जाउँगा क्या?
मित्र : अरे अनग! तुम्हारा यह हाल मैं देख नहीं सकता।
कवि : डॉक्टर क्या कर रहा है, मित्र?
मित्र : उन्हें छोड़ दीजिए। तुम्हारा रक्षा मैं करूँगा।
कवि : मैं अब मरना नहीं चाहता है मित्र। कुछ कीजिएगा।
मित्र : आप निश्चित रहिए। आप के कंठ से एक सुंदर कविता सुनकर कितने दिन हुए?
कवि : अच्छा! अब भी आप तरस रहे हैं, मेरी कविता के लिए? ज़रा वह पुस्तक लीजिए।
मित्र : लो मित्र, सुनाइए। जाते-जाते कुछ सुनाकर ही जाइए।
कवि : अच्छा मित्र, लो, सुनो मेरी कविता।
मित्र : अरे वाह! वाह!! यदि आप न होते तो इस दुनिया का क्या होता?

‘दवा’ परसाईजी के एक व्यंग्य कहानी है। इसमें झूठी प्रशंसा चाहनेवालों पर कवि ने व्यंग्य किया है। कवि अनंगजी अपने अंतिम क्षण बिता रहे हैं। डॉक्टरों के अनुसार उनका बचना संभव नहीं है। परिवारवाले सब अत्यंत दुःखी है। शाम के समय उसके पुत्र के पहूँचने तक भी उनका जीवित रहना संभव नहीं है।

इसी समय अनंगजी का मित्र आकर कहता है वह अनंगजी की रक्षा करेगा। परिवारवालों को कमरे के बाहर बिठाकर मित्र और अनंगजी बात करने लगे। अनंगजी की झूठी प्रशंसा करके मित्र कहता है वह उनके कंठ से कुछ सुनना चाहता है। यह सुनते ही अनंगजी उसे कविता सुनाना शुरू कर डाला। कई घंटे बीत गए। अंत में जब परिवारवाले कमरे में घुसकर देखा तो अनंगजी कवितापाठ कर रहे हैं और मित्र, जो उन्हें बचाने आया था, मरे पड़े हैं।

इसमें बिना कवित्ववाले कवियों पर परसाईजी ने तीखा व्यंग्य किया है। झूठी प्रशंसा इतनी खतरनाक है कि वह ।। ज़िंदा को मुर्दा बना देता है।

Plus Two Hindi आदमी का चेहरा (कविता) Important Questions and Answers

सूचनाः
‘दवा’ कहानी का अंश पढ़ें।

मित्र ने कहा, “खैर, मुझे कोशिश तो कर लेने दीजिए। आप सब लोग बाहर हो जाइए।” सब बाहर चले गए। मित्र अनंग जी के पास बैठे और बोलो।

प्रश्न 1.
संकेतों के आधार पर मित्र और अनंग जी के बीच का वार्तालाप तैयार करें।

  • मित्र द्वारा अनंग जी की प्रशंसा करना।
  • मित्र को देखकर अनंग जी का खुश होना।
  • मित्र द्वारा कविता-पाठ करने की विनती करना।

उत्तरः
मित्र : अरे मित्र मैं पहूँच गया हूँ।
कवि : मित्र, मैं मर जाऊँगा क्या?
मित्र : अरे अनंग, तुम्हें कुछ नहीं होगा। तुम तो इतने मशहूर कवि हो। इतनी आसानी से मर नहीं सकता।
कवि : लेकिन. डॉक्टर कहते है….. कि…
मित्र : तुम यह सब बात छोडो। तुम्हारी कविता सुनकर कितने दिन हुए। मैं तुम्हारा कंठ से एक सुंदर कविता सुनना चाहता हूँ।
कवि : लेकिन क्या मैं कविता आलापन कर पाऊँ।
मित्र : तुम इतने प्रसिद्ध हो। तुमको कुछ नहीं होगा।
कवि : तुम इतने हठ करते हो तो मैं ज़रूर करूँगा। ज़रा वह कविता पुस्तक दीजिए।
मित्र : यह लो, अब शुरू करो।

सूचनाः
दवा कहानी का अंश पवें और 2 से 6 तक के प्रश्नों के उत्तर लिखें।

कवि अनंग जी का अंतिम क्षण आ पहुंचा था। डॉक्टरों ने कह दिया कि ये अधिक-से-अधिक घंटे-भर के मेहमान हैं। अनंग जी की पत्नी ने कहा कि कुछ ऐसी दवा दे दें, जिससे ये 5-6 घंटे जीवित रह सकें ताकि शाम की गाड़ी से आनेवाले बेटे से मिल लें। डॉक्टरों ने कहा कि कोई भी दवा इन्हें घटे-भर से अधिक जीवित नहीं रख सकती।

प्रश्न 2.
कहानी का रचनाकार कौन है?
उत्तरः
हरिशंकर परसाई

प्रश्न 3.
अनंग जी की पत्नी ने डॉक्टर से क्या कहा?
उत्तरः
अनंग जी की पत्नी ने कहा कि कुछ ऐसी दवा दीजिए जिससे ये 5-6 घंटे जीवित रह सकें, ताकि, शाम की गाडी से आनेवाले बेटे से मिल ले।

प्रश्न 4.
डॉक्टर ने क्या जवाह दिया?
उत्तरः
डॉक्टरों ने कहा कि कोई भी दवा इन्हें घंटे-भर से अधिक जीवित नहीं रख सकती।

प्रश्न 5.
खंड का संक्षेपण करें।
उत्तरः
कवि अनंग जी का मृत्यु निकट आया। पत्नी बेटे के आने तक कवि को जीवित रखने के लिए दवा देने को कहते है। लेकिन डॉक्टर कहते है कि यह नमुमकिन है।

प्रश्न 6.
संक्षेपण केलिए शीर्षक दें।
उत्तरः
अजीब दवा।

सूचना :
‘दवा’ कहानी का अंश पढ़ें।

कवि ‘अनंग’ जी का अंतिम क्षण का पहुंचा था। डॉक्टरों ने कह दिया कि ये अधिक-से-अधिक घंटे भर के मेहमान हैं।

प्रश्न 7.
संकेतों के आधार पर डॉक्टर और अनंग जी की पत्नी के बीच का वार्तालाप तैयार करें।

  • डॉक्टर द्वारा अनंग जी की हालत के बारे में बताना।
  • अनंग जी की पत्नी की बिनती।
  • डॉक्टर का निष्कर्ष ।

उत्तरः
अनंग जी
की पत्नी : अनंग जी की हालत कैसा है डॉक्टर?
डॉक्टर : अनंग का हालत अच्छा नहीं है। वह बचना मुश्किल है।
पत्नी : यह आप क्या कह रहा है?
डॉक्टर : मैं कुछ भी नहीं कर सकता।
पत्नी : ऐसा मत कहिए। इसे कुछ ऐसा दवा दीजिए ताकि यह कुछ और समय जीवित रहूँ। इसे कुछ समय जीवित रहना ज़रूरी है।
डॉक्टर : आप क्या कह रहे हैं?
पत्नी : हमारा बेटा आज शाम को यहाँ पहुँचेगा। वह आने तक इसे जीवित रहना होगा।
डॉक्टर : लेकिन यह एक घडे के अंतर मर जायेगा।
पत्नी : आप कुछ भी कीजिए। पाँच छः घंडे आप इसे जीवित रखिए।
डॉक्टर : यह असंभव है।
पत्नी : हाय! मैं क्या करूँ।

प्रश्न 8.
अनंगजी के पुत्र ने आने पर देखा कि ‘पिताजी कविता पढ़ रहे हैं और उनके मित्र मरे पड़े हैं।’
इस घटना का वर्णन करते हुए पुत्र अपने मित्र को एक पत्र लिखता है। वह पत्र तैयार करें।
उत्तरः

दिल्ली,
25.10.2017

मित्र राजेश,
ईश्वर की असीम कृपा से मैं यहाँ खुश हूँ। मेरा विश्वास है तुम भी वहाँ सपरिवार खुश होंगे। कई दिनों से एक पत्र तुम्हें लिखने के बारे में सोच रहा हूँ। लेकिन आज ही मुझे फुरसत मिला है।

आज तो एक विचित्र घटना हुई। अब मैं दिल्ली में पिताजी के साथ हूँ। पिताजी का तबियत सबेरे खराब हो गया था और वे अस्पताल में हैं । डाक्टरों ने उनका बचना मुशकिल बता दिया था और इसलिए ही शाम की गाड़ी में मैं लोहोर से दिल्ली पहूँचा। अंतिम बार उन्हें देखने के लिए ही यहाँ पहुँचा। लेकिन कमरे में जब मैं खुसा तो देखा कि उनका एक मित्र कमरे में मरा पड़ा है और पिताजी उन्हें कविता पाठ करके सुना रहा है। शायद उनकी कविताओं की विरसत ने ही मित्र को समाप्त कर दिया है। क्या कहूँ मित्र, समाज में मेरे पिताजी जैसे अनेकों कवि और साहित्यकार हैं जो अपनी रचनाओं को सबसे श्रेष्ठ मानते हैं।

इतना लिखकर यह पत्र मैं यहाँ समाप्त करता हूँ। घरवालों से और अम्माजी से मेरा प्यार और प्रणाम कहना । जवाबी पत्र की प्रतीक्षा में ………

राम कुमार अनंग,
(हस्ताक्षर)

प्रश्न 9.
अनंगजी अपनी कविता-संग्रह का प्रकाशन करना चाहते हैं। उसके लिए एक आकर्षक पोस्टर तैयार करें।
उत्तरः
Plus Two Hindi Textbook Answers Unit 4 Chapter 4 दवा (व्यंग्य) Q9

प्रश्न 10.
मैं इन्हें मज़े में कई घंटे जीवित रख सकता हूँ।” अनंगजी को जिंदा रखने के लिए आए मित्र अंत में मर जाता है। अनंगजी के डॉक्टर अपने डॉक्टरी जीवन की इस विचित्र घटना को डायरी में लिखता है। वह डायरी तैयार करें।
उत्तरः
Plus Two Hindi Textbook Answers Unit 4 Chapter 4 दवा (व्यंग्य) Q10

Plus Two Hindi Textbook Answers Unit 4 Chapter 4 दवा (व्यंग्य) Q10.1

प्रश्न 11.
अनंगजी की स्थिति बड़ी गंभीर है। बेटे के पहुंचने तक उसे जीवित रखने की बिनती पत्नी करती है। इस संबंध में पत्नी और डॉक्टर के बीच का संभावित वार्तालाप तैयार करें।
उत्तरः
पत्नी : डॉक्टर साहब, मेरे पति की रक्षा कीजिए।
डॉक्टर : बहिन जी, हम सब उनको बचाने की कोशिश में हैं।
पत्नी : मेरी बात तो सुनिए जी।
डॉक्टर : आप बताइए।
पत्नी : शाम की गाड़ी में मेरे बेटे आनेवाला है। कई महीने हुए उसके पिताजी से मिलकर।
डॉक्टर : आप बताइए, हमें क्या करना है?
पत्नी : कम से कम शाम की गाड़ी के आने तक आप उन्हें जिंदा रखने की कोशिश कीजिए।
डॉक्टर : अच्छा, उसकी गाड़ी कब तक आएगी।
पत्नी : शाम को पाँच बजे वह रेलवे स्टेशन पहूँचेगा। वहाँ से यहाँ पहुँचने के लिए आधा घंडा लगेगा।
डॉक्टर : लेकिन, यह कैसा संभव है जी?
पत्नी : डॉक्टर साहब, आप कुछ मत बताइए। मेरा बेटा अपने पिताजी को जीवन में अंतिम बार देखने के लिए ही आ रहा है।
डॉक्टर : आपकी वेदना मैं समझ रहा हूँ जी। हम लोग कोशिश तो ज़रूर करेंगे। आप भगवान पर उम्मीद रखिए।
पत्नी : अच्छा डॉक्टर साहब । आप ही अब हमारे लिए भगवान है। कृपया मेरी इच्छा पूर्ण कीजिए।

दवा Profile:

हरिशंकर परसाई हरिशंकर परसाई का जन्म 1924 को मध्यप्रदेश में हुआ था। वे हिंदी के प्रसिद्ध लेखक और व्यग्यकार थे। वे हिंदी के पहले रचनाकर हैं जिन्होंने व्यंग्य को विधा का दर्जा दिलाया और हल्के पुल्के मनोरंजन की परंपरागत परिधि से उबारकर समाज के व्यापक प्रश्नों से जोड़ा। ‘हँसते है रोते हैं’, ‘जैसे उनके दिन फिरे’ आदि उनके श्रेष्ठ कहानी संग्रह हैं। उनकी मृत्यु 1995 को हुई। हिन्दी व्यंग्य लेखकों में सबसे श्रेष्ठ है श्री हरिशंकर परसाई। उनका व्यंग्य केवल हँसी-मज़ाक के लिए ही नहीं, बल्कि समाज में व्याप्त अनेक समस्याओं पर तीखा प्रहार है। उनकी प्रमुख रचनाएँ हैं ‘हँसते है रोते हैं जैसे उनके दिन फिरे” आदि।
दवा Summary in Malayalam 1

दवा Summary in Malayalam 2

दवा Summary in Malayalam

दवा Summary in Malayalam 3

दवा Summary in Malayalam 4

दवा Glossary

दवा Summary in Malayalam 5

Plus Two Hindi Textbook Answers Unit 4 Chapter 3 आदमी का चेहरा (कविता)

Kerala State Board New Syllabus Plus Two Hindi Textbook Answers Unit 4 Chapter 3 आदमी का चेहरा Text Book Questions and Answers, Summary, Notes.

Kerala Plus Two Hindi Textbook Answers Unit 4 Chapter 3 आदमी का चेहरा (कविता)

मेरी खोज

आदमी का चेहरा (Text Book Page No. 95-97)

प्रश्न 1.
कूली को आदमी के रूप में पहचानने से पहले कुली के साथ कवि की यात्रा कैसी थी?
उत्तरः
कुली को आदमी के रूप में पहचानने से पहले हर समय कवि उसके दस कदम पीछे ही चलता था।

प्रश्न 2.
कुली को आदमी मानने के पहले कवि ने उसको किस रूप में पहचाना था?
उत्तरः
कवि ने उसको नंबर के रूप में ही पहचाना था।

प्रश्न 3.
सामान खुद उठाते वक्त कवि के दिमाग में कौन-सा विवेक पैदा हुआ?
उत्तरः
कुली भी एक आदमी है। कुली जो काम करता है, उसका भी अपना महत्व है।

प्रश्न 4.
कुली कहकर पुकारने पर कवि को क्यों लगता है कि कुली नहीं एक इनसान आकर उसके पास खड़ा हो गया है?
उत्तरः
खुद सामान उठाने पर ही कवि को सामान लादने की वेदना और काम का महत्व का पता चला। इसलिए उसे अब कुली भी एक मनुष्य लगता है।

अनुवर्ती कार्य

प्रश्न 1.
कविता की आस्वादन टिप्पणी लिखें।
उत्तरः
श्री कुँवर नारायण बहुमुखी प्रतिभा संपन्न कवि है। सप्तकीय परंपरा के कवियों में और प्रगतिवादी कवियों में उनका अलग पहचान है। कविता के अलावा कहानी, समीक्षा क्षेत्रों में भी उनकी प्रतिभा का चमक है। 2005 में उनको ज्ञानपीठ पुरस्कार भी प्राप्त हुआ है।

देश की प्रगति निम्न-वर्ग के श्रमिक लोगों के बिना संभव नहीं है। लेकिन जाने-अनजाने ही हर ज़माने में निम्न-स्तर के लोगों का तिरस्कार ही होता है। वे हमेशा हाशिएकृत हो जाते हैं। समकालीन कविताओं में ऐसे हाशिएकृत लोगों का चित्रण होता है। ‘आदमी का चेहरा’ कुँवर नारायण की ऐसी एक कविता है जिसमें कठिन मेहनत करनेवाला एक कुली के प्रति कवि अपना विचार प्रकट किया हैं। कवि कह रहे हैं – ‘कुली’ शब्द सुनते ही मेरे दिल में कोई चौंक गया। एक आदमी मेरे सामने खडा हो गया। जब वह मेरा सामान उठाकर चलने लगा तो मैं उसके दस कदम पीछे चलना शुरू किया। मुझे लगा, वह मुझसे तुच्छ है और उसके साथ नहीं चलना चाहिए। अनेकों यात्राओं में जो कुली मेरा सामान लाद था उसे मैं पहचान नहीं सकता। उसका चेहरा मुझे याद नहीं है। केवल नंबर से ही मैं उसको पहचानता था।

लेकिन आज जब मुझे अपना सामान खुद लेना पड़ा, तभी मुझे सामान लादने की वेदना और साथ-साथ परिश्रम के महत्व का पता चला। इसलिए अब मुझे कुली, केवल एक कुली ही नहीं बल्कि मनुष्य ही लगता है। मैं ने पहचान लिया कि इसी निम्न वर्ग के लोगों के परिश्रम से ही देश की प्रगति होती है।

देश की प्रगति ऊँच पदवाले लोगों से ही नहीं बल्कि निम्नवर्ग के मज़दूर, कुली सभी से तन-तोड़ मेहनत से ही संभव है। श्राम का अपना महत्व है। अर्थात् हमें श्रमिकों का महत्व जानकर उनका आदर करना चाहिए। हमें यह समझना चाहिए श्रमिक और सर्वहारा भी मनुष्य है। उनके मेहनत से ही देश की प्रगति संभव है।

संगोष्ठी
विषयः किसी काम-धंधे का महत्व केवल उस काम पर निर्भर नहीं होता बल्कि काम करनेवाले की ईमानदारी पर भी निर्भर होता हैं।
उत्तरः
संगोष्ठी आलेख
अंग्रेज़ी में एक कहावत है ‘Work is worship’ – यानि श्रम ही ईश्वर साधना हैं। संसार में कई प्रकार के काम धंधे हैं। चपरासी से लेकर मुख्य सचिव तक, मेहतर से लेकर डॉक्टर तक। समाज में कई लोग काम को देखकर दूसरों को मेलते हैं। किसी काम को निम्न मानते है और कुछ को उच्च।

हमें एक बात समझना चाहिए कि हर काम के अपने विशेषताएँ हैं। अगर मेहतर (sweeper) कुछ दिन काम न किया तो हमारे शरहों का हालत क्या होगा? अगर किसान खेती नहीं करें तो क्या होगा? यानि समाज में जो भी काम-धंधे हो वे सब आवश्यक है। लेकिन एक बात याद में रखना चाहिए कि हम यह काम कैसे कर रहा हैं। दिलचस्पी से या विवशता से। ईमानदारी से या बेइमानी से। तहे-दिल से या रूढकर। डॉक्टर हो या अध्यापक, वकील हो या नेता – वे सब ईमानदारी से, दिलचस्पी से और तहे-दिल से अपना काम करना चाहिए। अध्यापक दिलचस्पी से नहीं पढ़ाते है तो छात्रों का हालत क्या होगा। डॉक्टर ईमानदारी से नहीं करते हैं तो मरीज़ के हालत क्या होगा।

काम-धंधे नहीं ईमानदारी पर ज़्यादा बल देकर हमें काम करना हैं। श्रम की महत्ता पहचानकर दिलचस्पी से काम करना हैं।

Plus Two Hindi आदमी का चेहरा (कविता) Important Questions and Answers

सूचनाः

निम्नलिखित कवितांश पढ़ें और 1 से 4 तक के प्रश्नों के उत्तर लिखें।
“कुली!” पुकारते ही
कोई मेरे अंदर चौंका.। एक आदमी
आकर खड़ा हो गया मेरे पास।
सामान सिर पर लादे
मेरे स्वाभिमान से दस कदम आगे
बढ़ने लगा वह
जो कितनी ही यात्राओं में
ढो चुका था मेरा सामान।

प्रश्न 1.
यह किस कविता का अंश है?
(मातृभूमि, आदमी का चेहरा, सपने का भी हक नहीं, कुंमुद फूल बेचने वाली लड़की)
उत्तरः
आदमी का चेहरा।

प्रश्न 2.
कुली पुकारते समय कौन कवि के पास आकर खड़ा हो गया?
उत्तरः
एक आदमी (कुली) आकर खड़ा हो गया कवि के पास ।

प्रश्न 3.
वह सामान सिर पर लादे बढ़ने लगा – कैसे?
उत्तरः
कुली सामान सिर पर लादकर बढ़ने लगा, कवि के स्वाभिमान से दस कदम आगे वह बढ़ने लगा।

प्रश्न 4.
कवितांश की आस्वादन-टिप्पणी लिखें।
उत्तरः
श्री कुँवर नारायण समकालीन कवियों में प्रमुख है। आप ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित है। कविता, कहानी, समीक्षा और सिनेमा के क्षेत्र में वह मशहूर है। आप का एक प्रसिद्ध कविता है – आदमी का चेहरा।

आदमी का चेहरा कुँवर नारायण की ऐसी एक कविता है जिसमें मेहनत करनेवाला एक कुली के प्रति कवि अपना विचार प्रकट किया है। ‘कुली’ शब्द सुनते ही कवि के दिल में कोई चौंक गया। एक आदमी मेरे सामने खड़ा हो गया। जब वह मेरा सामान उठाकर चलने लगा तो मैं उसके दस कदम पीछे चलना शुरू किया। मैं अपने आप को उनसे भी महान समझता था। वह कई यात्राओं में मेरा सामान लादा था।

यहाँ कवि परिश्रम करने वाले साधारण लोगों का किसी भी प्रकार के महत्व न देनेवालों पर व्यंग्य करते हैं। जब कवि एक बार अपना सामान खुद उठाते है तो उसे पता चलता है कि कुली का प्रयत्न कितना महान है। परिश्रम की महत्व हमें पहचानना चाहिए। विशाल अर्थ में देखते है तो देश की प्रगति में साधारण श्रमिक लोगों के महत्वपूर्ण स्थान है। सरल भाषा में सहजीवियों से प्यार और सहानुभूति दिखाने के लिए कवि आह्वाल करते है। यह कविताँश छात्रानुकूल और प्रासंगिक है।

निम्नलिखित कवितांश पढ़ें और 1 से 4 तक के प्रश्नों का उत्तर लिखें।
“कुली !” पुकारते ही
कोई मेरे अंदर चौंका। एक आदमी
आकर खड़ा हो गया मेरे पास।
सामान सिर पर लादे
मेरे स्वाभिमान से दस कदम आगे
बढ़ने लगा वह
जो कितनी ही यात्राओं में
ढो चुका था मेरा सामान ।

प्रश्न 1.
इस कविता के रचयिता कौन है?
उत्तरः
कुंवर नारायण

प्रश्न 2.
कवि के पास कौन आकर खड़ा हो गया?
उत्तरः
कुली/ एक आदमी

प्रश्न 3.
कुली किससे आगे बढ़ने लगा?
उत्तरः
कवि के स्वाभिमान से दस कदम् आगे बढ़ने लगा।

प्रश्न 4.
कविता की आस्वादन-टिप्पणी लिखें।
उत्तरः
हिन्दी के समकालीन कवियों में श्री कुंवर नाराय सबसे श्रेष्ठ है। समाज की हाशिएकृत लोगों की आवाज़ है समकालीन कविता। कुली ऐसी एक कविता है जिसमें श्रमिकों का महत्व बताया गया है। कवि कह रहे हैं – ‘कुली’ शब्द सुनते ही मेरे दिल में कोई चौंक गया। एक आदमी मेरे सामने आकर मेरा सामान उठाकर चलने लगा और मैं उसके दस कदम पीछे चलने लगा। वह मुझसे तुच्छा है और इसलिए साथ नहीं चलना है। अनेकों यात्राओं में चो मेरा सामान उठाया था, उसका चेहरा तक मुझे याद नहीं।

प्रस्तुत कवितांश द्वारा कवि हमें परिश्रम का महत्व बता रहै हैं। कविता की भाषा सरस और सरल है।

सूचना: निम्नलिखित कवितांश पढ़ें और 1 से 4 तक के प्रश्नों के उत्तर लिखें।
“मैंने उसके चेहरे से उसे
कभी नहीं पहचाना,
केवल उस नंबस के जाना
जो उसकी लाल कमीज़ पर टॅका होता।
आज जब अपना सामान खुद उठाया
एक आदमी का चेहरा याद आया।”

प्रश्न 1.
यह किस कविता का अंश है?
(सपने का भी हक नहीं, आदमी का चेहरा, मातृभूमि, कुमुद, फूल बेचने वाली लड़की)
उत्तरः
आदमी का चेहरा

प्रश्न 2.
कमीज़ पर क्या टँका होता था?
उत्तरः
कुली का नंबर/ संख्या

प्रश्न 3.
कवि पहले कुली को कैसे पहचानता था? उसकी आदमी का चेहरा कब याद आया?
उत्तरः
कवि पहले कुली को उसकी लाल कमीज़ पर टॅका नंबर से पहचानता था। अपना सामान खुद उठाने पर कवि को एक आदमी का चेहरा याद आया।

प्रश्न 4.
कवितांश की आस्वादन-टिप्पणी लिखें।
उत्तरः
श्री कुँवर नारायण बहुमुखी प्रतिभा संपन्न कवि है। कविता के अलावा कहानी, समीक्षा आदि क्षेत्रों में भी उनकी चमक हैं। 2005 को उनको ज्ञानपीठ पुरस्कार भी प्राप्त हुआ। देश की प्रगति निम्नवर्ग के श्रमिक लोगों के बिना संभव नहीं है। लेकिन इन लोगों को समाज स्थान नहीं देते हैं। ऐसे हाशिएकृत लोगों को कविता के माध्यम से दिखाने का प्रयास प्रस्तुत कविता में किया है।

कवि जब भी कुली को देखते हैं केवल लाल कमीज़ पर टँका नंबर से पहचानते हैं। उसे नाम से नहीं कुली ही पुकारते हैं। वह एक मानव है ऐसे उसे देखते नहीं, लेकिन पहली बार जब अपना सामान खुद उठाया तो कवि को लगता है कि कुली भी आदमी है।

यहाँ कुछ ही शब्दों में सरल शैली में निम्नवर्ग के लोगों की ओर ध्यान दिया हैं। हम सब मानव है, जो भी काम करना पड़े। आज भी यह कविता प्रासंगिक है।

“निम्नलिखित कवितांश पढ़ें और प्रश्नों का उत्तर लिखें।
“कुली! पुकारते ही
कोई मेरे अंद चौंका। एक आदमी
आकर खड़ा हो गया मेरे पास।
सामान सिर पर लादे
मेरे स्वाभिमान से दस क़दम आगे
बढ़ने लगा वह
जो कितनी ही यात्राओं में
ढो चुका था मेरा सामान।

प्रश्न 1.
यह किस काव्यधारा की कविता है?
(द्विवेदीयुगीन कविता, समकालीन कविता, छायावादी कविता)
उत्तरः
समकालीन कविता

प्रश्न 2.
कवि के पास कौन आकर खड़ा हो गया?
उत्तरः
एक आदमी आकर खड़ा हो गया।

प्रश्न 3.
कवि किससे आगे बढ़ने लगा?
उत्तरः
कवि अपने स्वाभिमान के ‘दस कदम आगे बढ़ने लगा।

प्रश्न 4.
समकालीन कविताओं की विशेषताओं पर चर्चा करते हुए कवितांश की आस्वादन-टिप्पणी तैयार करें।
उत्तरः
प्र बहुमुखी प्रतिभा संपन्न कवि श्री कुंवर नारायण की एक कविता है आदमी का चेहरा। वे ज्ञानपीठ से पुरस्कृत कवि है। प्रस्तुत कविता में श्रम के महत्व के बारे में कवि बता रहे हैं।

कुली शब्द सुनते ही कवि के अंदर कोई चौंक गया। कवि को लगा एक आदमी उसके आगे खड़ा हो गया है। जब वह मेरा सामान लेकर चलने लगा तो मैं उसके दस कदम पीछे चलने लगा। अपने स्वाभिमान के कारण कवि को ऐसा लगा कि कुली के साथ नहीं चलना चाहिए।

अनेकों यात्राओं में जो कुली हमारे सामान उठाते हैं हम उसे कभी नहीं पहचानते हैं। देश की प्रगति के लिए ही हर व्यकति काम करते हैं चाहे वह ऊँचे पदवाले हो या निम्न पदवाले। सभी. के काम का अपना महत्व है। आदमी को यह समझना चाहिए कि देश की प्रगति केवल ऊँचे पदवाले लोगों से ही नहीं, बल्कि निम्नवर्ग के मज़दूर, कुली आदि सभी के तन-तोड़ मेहनत से ही संभव है। हमें यह समझना चाहिए कि श्रमिक और सर्वहारा लोग भी मनुष्य है। और उनके भी मेहनत से देश की प्रगति संभव है।

“निम्नलिखित कवितांश पढ़ें और प्रश्नों का उत्तर लिखें।
आईना हमारी शक्ल सूरत दिखाता है,
एकदम बराबर सब कुछ बताता है,
किसी को असली नकली में
फर्क समझ में नहीं आता,
इसलिए वो आइना है कहलाता।

प्रश्न 1.
आईना क्या दिखाता है?
उत्तरः
गा आईना हमारी शक्ल-सूरत दिखाता है।

प्रश्न 2.
‘असली’ शब्द का विपरीतार्थक शब्द कविता से ढूँढें
उत्तरः
नकली

प्रश्न 3.
आईना, आईना क्यों कहलाता है?
उत्तरः
मग आईने में देखने से किसी को असली और नकली में फर्क समझ में नहीं आता है। इसलिए आईना, आईना कहलाता है।

प्रश्न 4.
कविता की व्याख्या करते हुए आस्वादन-टिप्पणी लिखें।
उत्तरः
अ यह हिंदी के एक विख्यात कविता है। समकालीन कविताओं में छोटे-बड़े, निम्न-उच्च सभी स्तर के व्यवतियों और चीज़ों के बारे में कहते हैं। प्रतीकों के माध्यम से सामाजिक सच्चाई को उजागर करने में समकालीन कविता की निजी विशेषता है।

आईना हमारी शक्ल और सूरत दिखाता है। आईने में देखने से सभी को अपना शक्ल बराबर ही दिखाई देता है। असली और नकली में किसी को कोई फर्क नहीं दिखाई देता है। इसलिए ही आईने को आईना कहलाता है। आईने के द्वारा कवि ने यह बताने की कोशिश की है कि दुनिया भी एक आईना जैसा है। यहाँ किसी का कोई फर्क नहीं है। जिस प्रकार आईने में व्यवति का शक्ल उसी प्रकार दिखाई देता है ठीक उसी प्रकार दुनिया में भी हर व्यक्त का शक्ल एक जैसा है। वहाँ उच्च-निम्न या छोटे-बड़े का कोई भेद नहीं है।

आदमी का चेहरा Profile

कुंवर नारायण का जन्म उत्तर प्रदेश के फैज़ाबाद में 1927 को हुआ। अज्ञेय द्वारा संपादित ‘तीसरा सप्तक के प्रमुख कवि वर नारायण नई कविता आंदोलन के सशक्त हस्ताक्षर हैं। कविता के अलावा कहानी, समीक्षा और सिनेमा में उन्होंने 7 लेखनी चलाई। ‘चक्रव्यूह’, ‘अपने साम..’, ‘कोई दूसरा नहीं’, ‘इन दिनों’ आदि उनके प्रमुख काव्य संग्रह हैं। देश के सर्वोच्च साहित्य पुरस्कार ज्ञानपीठ से 2005 में वे सम्मानित हुए।
आदमी का चेहरा Profile 1

आदमी का चेहरा Profile 2

आदमी का चेहरा Summary in Malayalam

आदमी का चेहरा Summary in Malayalam 1

आदमी का चेहरा Summary in Malayalam 2

आदमी का चेहरा Glossary

आदमी का चेहरा Glossary

Plus Two Hindi Textbook Answers Unit 4 Chapter 2 वह भटका हुआ पीर (संस्मरण)

Kerala State Board New Syllabus Plus Two Hindi Textbook Answers Unit 4 Chapter 2 वह भटका हुआ पीर Text Book Questions and Answers, Summary, Notes.

Kerala Plus Two Hindi Textbook Answers Unit 4 Chapter 2 वह भटका हुआ पीर (संस्मरण)

प्रश्न 1.
चित्र और रहीम की पंक्तियों में कौन-सा संदेश मिलता हैं?
उत्तरः
चित्र में मदर तेरेसा बच्चों के देखपाल करने का दृश्य है तो रहीम की पंक्तियों में दूसरों को अपना सर्वस्व देनेवाले प्रकृति का चित्रण हैं। परोपकार हर जीव का फर्ज़ हैं।

मेरी खोज

प्रश्न 1.
लेखिका ने स्कूटरवाले की तुलना गुलमोहर से क्यों की है?
उत्तरः
जिसप्रकार स्कूटरवाला गर्मी में राहगीरों को पानी पिलाता है उसी प्रकार गर्मी के मौसम में गुलमोहर अपने फूलों से दूसरों को छाया और तृप्ति देते हैं, दोनों परोपकार की भावना रखनेवाले हैं।

प्रश्न 2.
स्कूटरवाला कैसे अपने मन का बादशाह बन गया?
उत्तरः
वह मिली नौकरी को भी छोडा और स्कूटर अपने मर्जी के अनुसार चलाता है। अपने दिल के विचार के अनुसार दूसरों की सहायता करके वह जीवन बिताते हैं। संपत्ति के पीछे न भागकर दिलं के अनुसार जीते हैं।

अनुवर्ती कार्य

प्रश्न 1.
विशेष समाचार – मशकवाला स्कूटर നെ ആധാരമാക്കി ഒരു കൗതുക വാർത്ത തയ്യാറാക്കുക. സഹായക സൂചനകൾ ഉപയോ ഗിക്കണം. ശീർഷകം, സ്ഥലം എന്നിവ ആവശ്യമാണ്.
उत्तरः
मशकवाला स्कूटर – दिल्ली में
दिल्लीः दिल्ली के साधारण लोगों को देवता के रूप में दिखाई देता है एक स्कूटरवाला, क्योंकि वह रास्ते पर चलनेवाले प्यासे लोगों को मुफ़्तं पानी पिलाता है। वह अपने माँ के, उपदेश के अनुसार अपने पैसे से मशक में पानी भरवाकर सहगीरों को पानी पिलाता है, वह अपने लिए केवल दो जून रोटी ही कमाता है, पैसे के पीछे न … दौड़कर लोगों के दिल से रिस्ते जोडते हैं, लोग उसे मशकवाला स्कूटर कहते हैं। वह केवल एक स्कूटरवाला न होकर एक पीर हो गया है। .

प्रश्न 2.
स्कूटरवाले के चरित्र पर टिप्पणी करते हुए वर्तमान समाज में ऐसे लोगों की प्रासंगिकता पर प्रकाश डालिए।
उत्तरः
एक साधारण स्कूटरवाला कैसे असाधारण व्यक्ति बनते हैं – इसका उदाहरण है मशकवाला स्कूटर, भौतिक जीवन में वह गरीब हैं। माँ के उपदेश के अनुसार वह दूसरों को मुफ़्त पानी देता हैं, पैसे के पीछे न जाकर लोगों से दिल के रिश्ते जोड़ते हैं। आज के समाज में इसीप्रकार के लोग बहुत विरल है, परोपकार की भावना. हर व्यक्ति के लिए आवश्यक गुण है। यहाँ इसी गुण को दिखाया गया है। केवल अपने बात ही सोचनेवाले इस समाज में एक अजीब चरित्र हैं मशकवाला स्कूटर।

प्रश्न 3.
स्कूटरवाला जैसे लोगों को आपने देखा है? वह अनुभव प्रस्तुत करें।
उत्तरः
जैसे – हमारे गाँव में एक ऐसे व्यक्ति है जो एक साधारण दूकानदार है जो एक छोटी सी दुकान चलाकर आजीविका कमाते है। कई लोगों के लिए वह ईश्वर समान है क्योंकि दुपहर के भोजन से मिलने का कारण है वह । हर दिन वह दुपहर के समय दूकान बंद करके बाहर निकलते है। एक थैली में तैयार किये भोजन लेकर रास्ते में आवश्यकता के अनुसार पड़े रहनेवाले लोगों को भोजन देते है। वह कई सालों से यह करते आ रहे हैं।

Plus Two Hindi वह भटका हुआ पीर (संस्मरण) Important Questions and Answers

प्रश्न 1.
‘वह भटका हुआ पीर’ संस्मरण के स्कूटरवाले पात्र का आत्मकथांश तैयार करें।
* पितृविहीन बालक
* गरीब बचपन
स्कूटर चलाकर रोटी की कमाई
* माँ का उपदेश
* दूसरों की प्यास बुझाने की कोशिश
उत्तरः
आत्मकथांश
मैं एक स्कूटरवाला हूँ, लोग मुझे मशकवाला स्कूटर कहते हैं। मेरा जन्म एक गरीब परिवार में हुआ। मेरा पिता मेरे बचनप में ही चल बसा | मेरी माँ कठिन परिश्रम करके मेरा पालन-पोषण किया। मैं स्ट्रीट लाइट के नीचे बैठकर पढ़ाई किया, मैं छोटे उम्र में ही छोटे-छोटे काम करने लगे थे, बड़े होकर मैं स्कूटर चलाने के साथ साथ पढ़ाई भी किया। ग्रेजुएट हो गया, मुझे दफ्तर में काम मिला था।

लेकिन मैं आज भी स्कूटर चलाता हूँ – मशकवाला स्कूटर | जब मैं शहर में स्कूटर चलाने लगे तब मैं देख कि कई लोग पानी के लिए गरस रहे हैं। मैं एक मशक में पानी भरकर रास्ते में मिलनेवाले प्यासे लोगों को पानी पिलाने लगे। पानी पिलाने में, जो पुण्य मिलते है वह पैसों से सौ गुना बेहत्तर है। मैं यह काम दम तोडने वक्त तक करूँगा। यही मेरा जीवन का मकसत है।

प्रश्न 2.
सूचनाः वार्तालाप तैयार करें।
संकेतों के अनुसार स्कूटरवाले और लेखिक का बीच का वार्तालाप कल्पना करके लिखें।
* स्कूटरवाले की कहानी
* पितृविहीन बालक
* गरीब माँ
* माँ का उपदेश
* मन का बादशाह
उत्तरः
स्कूटरवाला : आप यहाँ रहते है?
लेखिका : हाँ, आओ, बैठो।
स्कूटरवाला : नहीं, कई लोग पानी की प्रतीक्षा में होगा।
लेखिका : आप ऐसे क्यों करते है।
स्कूटरवाला : मुझे ऐसे करने में बहुत खूशी मिलती है।
लेखिका : आप के घर में कौन-कौन है?
स्कूटरवाला : पिताजी बचपन में चल बसा। माँ छोटे छोटे काम करके मेरा देखबाल किया है।
लेखिका : आप पढ़ाई नहीं किया?
स्कूटरवाला : हाँ। मैं स्ट्रीट लैइट में पढ़कर ग्राजुएट हो गया। मुझे नौकरी भी मिला था।
लेखिका : फिर भी आप स्कूटर चलाते हो?
स्कूटरवाला : मुझे इसमें खुशी है। अपने मन का बादशाह हूँ। जहाँ चाहे जाता हूँ, पानी पिलाता हूँ।
लेखिका : आप एक पीर हो।
स्कूटरवाला : शुक्रिया। अब मैं चलता हूँ।

प्रश्न 3.
दूसरों की सहायता करना सबसे महान कार्य है – इस विषय पर एक भाषण प्रतियोगिता हो रही है।
‘वह भटका हुआ पीर’ पाठभाग के संकेतों के आधार पर एक भाषण तैयार करें।
संकेत : तू पानी पिलाया कर, पुण्य मिलता है।
वह पूजा के लिए कहीं भी न बैठकर लोगों के दिल में जगह बनाता है।
दिल के रिश्ते जोड़ता है।
उत्तरः
प्र प्यारे भाइयो, बहनो ……….
जीवन की विभिन्न पहलुओं की आज यहाँ चर्चा हो रही है। हम सब जानते हैं “मानव सेवा ही माधव सेवा है। इसका तात्पर्य है मनुष्य की सेवा ही भगवान की सेवा है, वही असली पूजा है।

मित्रो, पुराने जमाने से भारत की ऐसी एक परंपरा है। भारत के ऋषि-मुनि लोग यही करते आते हैं। जो दीन दुःखियों की सेवा करता है, बेसहारों को सहारा देता है, वही सबसे महान है। इससे बढ़कर पुण्य और कुछ भी नहीं है। दूसरों को तू पानी पिलाया कर, तुम्हें पुण्य मिलता है। दिल्ली के,ये जो स्कूटरवाला है, उससे हमें यह समझना चाहिए उसके दिखाए मार्ग हमें अपनाना चाहिए। पूरे मानव राशि के प्रति भाईचारा का संबन्ध ही महान है। तो मित्रों, हम भरोसा करेंगे कि आनेवाला कल एकता, भाईचारा और मानवता का रहेगा।
जय भारत।

सूचनाः
‘वह भटका हुआ पीर’ संस्मरण का अंश पढ़ें। वह पूजा के लिए कहीं भी न बैठकर लोगों के दिल में जगह बनाता है। दिल के रिश्ते जोड़ता है।

प्रश्न 4.
संकेतों के आधार पर लेखिका और अपनी बहन के बीच का वार्तालाप तैयार करें।

  • लेखिका का स्कूटर वाले से परिचय ।
  • स्कूटर वाले के सेवा मनोभाव से प्रभावी।
  • लेखिका की श्रद्धा-भावना।

उत्तरः
लेखिका : बहनजी, बड़ी खुशी हुई आपसे मिलकर।
बहन : मैं भी खुश हूँ, तुझे यहाँ देखकर। कहो, कैसे आना हुआ?
लेखिका : क्या कहूँ बहनजी। कई दिनों से सोच रहा हूँ। आज ही फुरसत मिली थी।
बहन : तुम्हारी यात्रा कैसी रही?
लेखिका : हाँ जी, बहुत अच्छी रही। एक विचित्र स्कूट्टरवाले से आज भेंट हुई।
बहन : विचित्र क्यों? ज़्यादा पैसा माँगा उनसे? ऐसे बहुत सारे लोग हैं जो ज़्यादा पैसा माँगकर हमें तंग करते हैं।
लेखिका : नहीं, नहीं। यह जो है एकदम अलग है। वह बड़ा परोपकारी मालूम पड़ता है।
बहन : परोपकारी और स्कूट्टरवाले!
लेखिका : हाँ जी, सुनो तो। वह एक ऐसा स्कूट्टरवाला है जो अपनी यात्रियों को बीच बीच में पानी पिलाया करता है।
बहन : बाप रे! यह तो एकदम विचित्र निकला। दिल्ली की गरमी में वह ऐसा करता है।
लेखिका : वह अपनी गाड़ी में ही पानी रखता है और रास्ते में मिलनेवालों को पानी देता है। पानी के खतम होने पर वह खुद रास्ते से पानी भरता है और राहगिरों को पानी पिलाया करता है।
बहन : कितना अच्छा स्कूटरवाला है।
काश! अज के सभी लोग ऐसा होता तो कितना अच्छा होता।

प्रश्न 5.
गर्मी की एक साँझ में स्कूटर वाला लेखिका के गेट के सामने आया। उसने लखिका से अपनी जीवन-गाथा बतायी।
संकेतों के आधार पर ‘वह भटका हुआ पीर’ पाठ के स्कूटर वाले का आत्मकथांश तैयार कीजिए।
* पितृविहीन बालक
* स्कूटर चलाकर माँ को संभालना
* माँ के उपदेश का पालन
* लोगों के दिल में जगह बनाना
उत्तरः
आत्मकथा
मेरा जीवन सफल है या नहीं यह मैं नहीं जानता पर मैं खुश हूँ इस जीवन से। मेरा बाप की मृत्यु मेरी छोटी उम्र में ही हुआ था। माँ कठिन परिश्रम करके मेरा देखपाल किया। छोटी उम्र में ही भूख और गरीबी की हालत समझ लिया। स्ट्रीट लइट के नीचे बैठकर पढ़ते थे। बड़े होने पर स्कूटर चलाना शुरू किया। माँ और मेरे लिए भूख मिटाने के लिए मैं काम करता था। साथ साथ पढ़ते थे और ग्राजुइट हो गया। रास्ते में प्यास के मारे तड़पते रहने लोगों को देखकर उन्हें पानी पिलाना शुरु किया। और काम मिला तो भी मैं यह स्कूटर चलाना और राहगीरों को पानी पिलाना पसंद करता हूँ।

एक मशक में पानी खरीदकर स्कूटर में रखता हूँ। रास्ते में जो भी प्यासा आये उन्हें पानी पिलाये घूमता हूँ। माँ कहते हैं पानी पिलाने से पुण्य मिलेगा। पैसे केलिए जीवन में दौड़नेवाले कई लोग होते हैं। मेरे पास पैसे नहीं बल्कि कई लोगों के पुण्य है। मैं बहुत खुश हूँ इस जीवन से क्योंकि मैं लोगों के दिल में जगह बनाता हूँ और वह मुझे प्यार से मशकवाला स्कूटर कहते हैं।

‘वह भटका हुआ पीर’ का अंश पढ़ें और प्रश्नों का उत्तर लिखें।

जब घर के बड़े बुजुर्गों को कोई पानी नहीं पिलाता और पानी माँगने पर अँगारों जैसी जलती आँखें दिखाई जाती हों, तो यह स्कूटरवाला तो पीर जैसा लगेगा ही न । गर्मी की एक साँझ में वह मेरे गेट के सामने खड़ा होकर मुझसे पूछ रहा था, ‘पानी पिएँगी? अभी भरवा कर ला रहा हूँ।’ ‘हाँ-हाँ, क्यों नहीं।’ मैने उसे बरामदे में बिठाया और उससे कुशलक्षेम पूछने लगी। वह पितृविहीन बालक स्ट्रीट लाइट में बैठकर अखबार पढ़ता, स्कूटर चलाकर माँ और अपने लिए दो जून रोटी का जुगाड़ करता।”

प्रश्न 6.
‘वह भटका हुआ पीर’ संस्मरण किसकी रचना है?
उत्तरः
राज बुद्धिराजा

प्रश्न 7.
बड़े बुजुर्गों के पानी माँगने पर घर के लोग क्या करते हैं?
उत्तरः
बडे बुजुर्गों के पानी माँगने पर घर के लोग अंगारों जैसी जलती आँखों से उन्हें देखते हैं और पानी नहीं देते हैं।

प्रश्न 8.
स्कूटरवाले ने लेखिका से क्या पूछा?
उत्तरः
र स्कूटरवाले ने लेखिका से पूछा कि क्या वह पानी पिएगी?

प्रश्न 9.
पितृहीन बालक अपनी लोटी कैसी जुगाड़ता था?
उत्तरः
का पितृहीन बालक स्ट्रीट लाइट में बैठकर अखबार पढ़कर और स्कूटर चलाकर अपनी रोटी जुगाडता था।

प्रश्न 10.
खंड का संक्षेपण करें।
उत्तरः
घर के बुजुर्गों को पानी पिलाना पुण्य माननेवाला है। एक दिन लेखिका के घर में आकर उसने बता दिया कि वह एक पितृहीन बालक है। स्ट्रीट लाइट में बैठकर वह अखबार पढ़ता था और स्कूटर चलाकर कमाता भी था।

प्रश्न 11.
संक्षेपण के लिए उचित शीर्षक लिखें।
उत्तरः
परिश्रम का महत्व

प्रश्न 12.
“मुझे तो पुण्य मिल ही गया। लाखों लोगों की दुआओं से मैं ग्रेजुएट हो गया। घर बैठे नौकरी चलकर आई, लेकिन मुझे पानी पिलाने में जो सुख मिलता है, वह नौकरी में कहाँ! अपने मन के बादशाह !!
वह भटका हुआ पीर के इस अंश के आधार पर स्कूटरवाले के चरित्र पर टिप्पणी करें।
उत्तरः
स्कूटरवाला परोपकार को पुण्य माननेवाला है। अपने माँ-बाप एवं बुजुर्गों के प्रति उसके दिल में सच्चा प्यार एवं आदर है। अपने माँ की बातों को वह बहुत अधिक मानता है। उसका विश्वास है माँ की बातें सुनने से ही उसे पुण्य मिल गया है और वह ग्रेजुएट भी हो गया है। वह अपने इच्छा के अनुसार जीना चाहता है। इसलिए ही नौकरी छोड़कर वह स्कूटर चलाना शुरु करता है।

प्रश्न 13.
“मुझे लगा कि वह आम आदमी न होकर एक भटका हुआ पीर है, जो आपा-धापी की दुनिया में खुशी बाँटता फिर रहा है।” – ‘वह भटका हुआ पीर’ के स्कूटरवाले के जैसे हमारे समाज में भी ऐसे बहुत से पीर हैं और हुए थे। उनमें से किसी के विवरण के साथ वर्तमान समाज में ऐसे सच्चे पीर की आवश्यकताओं पर निबंध तैयार करें।
उत्तरः
मानव की सेवा ही असल में ईश्वर की सेवा है। हमें भगवान को खोजने मंदिर-मस्जिदों में नहीं जाना है। सच्चे दिल से जब हम समाज की सेवा करेंगे हम ईश्वर से पास पहुँच जाएँगे।

‘पीर’ शब्द का अर्थ ही सन्यासी है। भौतिक सुखों को छोड़कर जो समाज की कल्याण के लिए उतरते हैं उन्हें ही पीर या सन्यासी कह सकते हैं। पीर बनने के लिए किसी वेष-भूषा की ज़रूरत नहीं है। सच्चे दिल चाहिए। मानव को पहचानने की क्षमता होनी चाहिए। समाज के पीड़ितों, गरीबों, मजदूरों की पीड़ा समझ लेना चाहिए। जब हम दूसरों की पीड़ा समझ सकेंगे तभी हम एक इचित मानव बन पाएँगे। हमारे समाज में ऐसे बहुत ही .. इंसान है जो अपने सुखों को त्यागकर दूसरों की भलाई के लिए उतरे हैं। ऐसे लोगों से प्रेरणा पाकर प्रत्येक विद्यार्थी को समाज की भलाई के लिए कर्म निरत रहना चाहिए। विद्यार्थी जीवन का लक्ष्य केवल स्कूली शिक्षा नहीं बल्कि समाज एवं अपने वातावरण से उत्पन्न अनुभवों से जानकारी प्राप्त करना भी है। अपने समाज की भलाई के लिए कर्मनिरत रहना प्रत्येक नागरिक का दायित्व भी है। विद्यार्थी लोगों का इसमें खास योगदान है। एक अच्छे समाज एवं मानवराशी के लिए प्रत्येक व्यक्ति को पीर बनना ही चाहिए।

‘सौ वर्ष का एकांत’ गेब्रियल गार्सिया मार्वेज़ का विख्यात उपन्यास है। इस उपन्यास के छपते ही मार्वेज़ का नाम विश्व के महान उपन्यासकारों में शामिल हो गया। इसकी लाखों प्रतियाँ प्रकाशित हुईं। संसार भर के साहित्य प्रेमी पाठकों ने इसे पूरी रुचि से पढ़ा। इसके संसार की लगभग सभी भाषाओं में अनुवाद हुए। वे इतने अधिक प्रसिद्ध हो गए थे कि उनसे मिलने के लिए सालभर पहले समय लेना होता था। इस प्रसिद्धि के बाद भी वे हर दिन सुबह नौ बजे से दोपहर के तीन बजे तक लिखने का कार्य किया करते थे। उनकी यह दिनचर्या तीस-चालीस वर्षों तक चली। इतने कठिन परिश्रम से ही यह संभव हुआ कि उन्होंने एक के बाद दूसरा सुंदर उपन्यास लिखा। कई सुंदर कहानियाँ लिखीं।

प्रश्न 14.
मार्वेज़ का बहुचर्चित उपन्यास कौन सा है?
उत्तरः
सौ वर्ष का एकांत

प्रश्न 15.
मावेज़ के कठिन परिश्रम का क्या फायदा हुआ?
उत्तरः
अपने कठिन परिश्रम का फायदा यह हुआ कि उन्होंने एक के बाद दूसरा सुंदर उपन्यास लिखा।

प्रश्न 16.
‘सौ वर्ष का एकांत’ की क्या-क्या खूबियाँ थीं?
उत्तरः
इस उपन्यास के छपते ही मावेज़ का नाम विश्व के महान उपन्यासकारों में शामिल हो गया। इसकी लाखों प्रतियाँ प्रकाशित हुई। वे इतने प्रसिद्ध हो गए कि उनसे मिलने के लिए सालभर पहले समय लेना होता था।

प्रश्न 17.
उपर्युक्त खंड का संक्षेपण करें।
उत्तरः
गब्रियेल गार्सिया मावेज़ का विख्यात उपन्यास ‘सौ वर्ष का एकांत’ के प्रकाशन से ही वह अत्यंत ख्यातिप्राप्त हो गया। इस प्रसिद्धि के बाद भी वे हर दिन कुछ समय अपना लेखन कार्य करते थे। तीस-चालीस वर्षा की इस दिनचर्या और कठिन परिश्रम के फलस्वरूप उन्होंने अनेक सुंदर उपन्यास और कहानियाँ लिखा।

प्रश्न 18.
संक्षेपण के लिए उचित शीर्षक लिखें।
उत्तरः
गाब्रियल गार्सिया मावेज़

प्रश्न 19.
‘युवा पीढ़ी पर मोबाइल फोण का प्रभाव’ विषय पर संकेतों की मदद से स्कूल पत्रिका में प्रकाशित करने योग्य एक लेख तैयार करें।
उत्तरः
प्र युवा पीढ़ी पर मोबाइल फोण का प्रभाव
विज्ञान का एक नूतन आविष्कार है मोबाइल फोण | आधुनिक बदलते युग में इसका महत्वपूर्ण स्थान है। दुनिया का हर बदलाव उसी क्षण में ही विभिन्न जगहों में पहुँचाने में मोबाइल फोण का महत्वपूर्ण योगदान है। हर वैज्ञानिक आविष्कारों का गुण और दोष है। मोबाइल फोण भी इससे अलग नहीं है। आगे हम इसके लाभ और हानियों के बारे में चर्चा करेंगे।

सुविधाजनकः मोबाइल फोण अत्यंत सुविधाजनक है। इसके माध्यम से खबरों को ही नहीं हर बात दुनिया के किसी भी कोने में बैठकर हम समय समय पर जान सकते हैं।

बहुआयामीः आज मोबाइल फोण केवल एक फोण न होकर एक बहुआयामी चीज़ बन गया है। मोबाइल फोण आज तो सबसे बड़ा मनोरंजन के माध्यम बन गया है।

ज्ञानार्जन का साधनः ज्ञानार्जन के लिए भी आज मोबाइल फोण अत्यंत उपयोगी है। ज्ञान-विज्ञान के क्षेत्र से संबंधित और दुनिया के हर परिवर्तन से संबंधित सभी प्रकार के खबरें इसके द्वारा प्राप्त कर सकते हैं।

अंतर्जाल का सदुपयोगः मोबाइल फोण के क्षेत्र में सबसे क्रांतिकारी परिवर्तन है अंतर्जाल का उपयोग। इसके माध्यम से क्षण-क्षण में होनोवाले परिवर्तन दुनिया के किसी भी कोने में बैठकर हम जान सकते हैं। अंतर्जाल का सदुपयोग से किसी को हानी नहीं पहूँचेगा।

खर्चीलाः विज्ञान के नए आविष्कारों के अनुरूप आज मोबाइल फोण खर्चीला भी बन गया है। इसलिए साधारण जनता के लिए यह अत्यंत हानिकारक भी बन गया है।

तंदुरुस्ती के लिए हानिहारकः मोबाइल फोण से उत्पन्न रेडियेशन कैन्सर जेसे भयानक बीमारियों का कारण बन गया है। इसलिए मोबाइल फोण के उपयोग में आदमी को खुद नियंत्रण रखना है।

अंतर्जाल का दुरुपयोगः अंतर्जाल विज्ञान का सबसे बड़ा देन है। लेकिन इसका दुरुपयोग अत्यंत खतरनाक भी बन गया है। इसलिए अंतर्जाल का दुरुपयोग नहीं करना चाहिए।
विज्ञान का सबसे श्रेष्ठ चमत्कारों में एक है मोबाइल फोण का आविष्कार । हमें इसका सदुपयोग करना चाहिए।

वह भटका हुआ पीर Profile

डॉ. राज बुद्धिराजा ने हिन्दी की लगभग सभी विधाओं में अपनी क्षमता दिखाई। उनका जन्म लाहोर में 1937 को हुआ था। उन्होने लगभग तीन सौ संस्मरण लिखे है। ‘सफर की यादें’, ‘साकूरा के देश में’, ‘दिल्ली अतीत के झरोखे से’, ‘हाशिए पर दिल्ली’ आदि अपके संस्मरणों के संग्रह है। जापान के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से वे सम्मानित है।
वह भटका हुआ पीर Profile 1
वह भटका हुआ पीर Profile 2

वह भटका हुआ पीर (संस्मरण) Summary in Malayalam

वह भटका हुआ पीर (संस्मरण) Summary in Malayalam 1

वह भटका हुआ पीर (संस्मरण) Summary in Malayalam 2

वह भटका हुआ पीर (संस्मरण) Summary in Malayalam 3

वह भटका हुआ पीर (संस्मरण) Summary in Malayalam 4

वह भटका हुआ पीर (संस्मरण) Glossary

वह भटका हुआ पीर (संस्मरण) Summary in Malayalam 5

वह भटका हुआ पीर (संस्मरण) Summary in Malayalam 6

वह भटका हुआ पीर (संस्मरण) Summary in Malayalam 7

Plus Two Hindi Textbook Answers Unit 4 Chapter 1 कुमुद फूल बेचनेवाली लडकी (कविता)

Kerala State Board New Syllabus Plus Two Hindi Textbook Answers Unit 4 Chapter 1 कुमुद फूल बेचनेवाली लडकी Text Book Questions and Answers, Summary, Notes.

Kerala Plus Two Hindi Textbook Answers Unit 4 Chapter 1 कुमुद फूल बेचनेवाली लडकी (कविता)

मेरी खोज

(Text Book Page No. 84-88)
प्रश्न 1.
कविता के निम्नलिखित वाक्यांश किससे संबंधित हैं? कुमुद फूल या लड़की से?
उत्तरः
1. ईश्वर का इष्ट नैवेद्य – कुमुद फूल
2. लंबे डंठलों के छोरों पर खिले – कुमुद फूल
3. मुरझाये फूल की डंठल-ज्यो – लड़की
4. दीन स्वर में प्रार्थना करती – लड़की

प्रश्न 2.
लटकते हुए लंबे डेठलों की तुलना किससे की गई हैं?
उत्तरः
मृत जल-साँप से किया गया हैं।

प्रश्न 3.
हाय! मुरझा रहे दो सुकोमल रूप’ – कौन-कौन-से हैं?
उत्तरः
कुमुद फूल और फूल बेचनेवाली लड़की – दोनों मुरझाया गया हैं।

अनुवर्ती कार्य

प्रश्न 1.
कविता की आस्वादन टिप्पणी लिखें।
उत्तर:
श्री ओ.एन.वी. कुरुप मलयालम् के लोकप्रिय कवि हैं। भूमिक्कोरु चरमगीत उनके प्रसिद्ध कविता-संग्रह हैं।
‘कुमुद फूल बेचनेवाली लडकी कविता में फूल बेचनेवाली एक लड़की की बेबसी का चित्रण है, मंदिर में आराधना के लिए आनेवाला भक्त कुमुद फूल बेचनेवाली लडकी को देखता है और लड़की की बुरी हालत देखता है। वह लड़की की फूल का पैसा देता हैं फूल नहीं लेते हैं। उसे लगता है कि फूल और लड़की मुरझाया गया है। भक्त को लगता है कि भगवान को फूल देने से अच्छा है एक गरीब लड़की की सहायता करना।

आज के समाज में प्रासंगिकता रखनेवाली कविता है यह। मानवता की रक्षा करना हर नागरिक का कर्तव्य हैं। सरल भाषा में गरीबों की हालत को सुधारने के कर्तव्य को कवि
व्यक्त किया है।

प्रश्न 2.
वर्तमान सामाजिक परिस्थिति में उपर्युक्त कविता की प्रासंगिकता पर चर्चा करके, टिप्पणी तैयार करें।
उत्तरः
कुमुद फूल बेचनेवाली लडकी’ श्री. ओ.एन.वी.कुरुप की प्रसिद्ध कविता हैं। वर्तमान सामाजिक जीवन के एक मार्मिक चित्र यहाँ पेश किया है। मंदिरों और मस्जितों में प्रार्थना के लिए कई लोग जाते हैं। कई गरीह लोग भी आजीविका के लिए ऐसी जगहों में आते हैं, भारत में गरीबों के संख्या कम नहीं है, लड़की होने के बाबजूद भी. पढने के लिए न जाकर फूल बेचने के लिए विवश लड़की का चित्रण यहाँ किया गया हैं। कविता में वर्णित व्यक्ति नैवेद्य फूल के दाम लड़की को देता है, यहाँ मनुष्यता प्रकट करने की आवश्यकता को दिखाया हैं, मानवता मनुष्य को अन्य जीवियों से अलगां करते हैं। दूसरों केलिए हमें कुछ न कुछ करना ही चाहिए। मानवता कम होते इस समाज में इसी प्रकार का विचार आवश्यक हैं।

Plus Two Hindi कुमुद फूल बेचनेवाली लडकी (कविता) Important Questions and Answers

पुराना देवालय
उसके निकट है कुमुद-सरोवर
रास्ते में पूजा-द्रव्य
बेचनेवालों के कितने ही दल;

‘इधर इष्टदेव का
इष्ट नैवेद्य है कुमुद फूल
मार्गदर्शी ज्यों
यों कहकर किसी कोने में,
मृत जल-साँप ज्यों
लटके लंबे डंठलों के
छोरों पर खिले
श्वेत कुमुद फूल बेचनेवालियाँ,
‘मेरे हाथ से, मेरे हाथ से।’

प्रश्न 1.
यह कवितांश किस कविता’ का है?
(सपने का भी हक नहीं, कुमुद फूल बेचनेवाली लड़की, आदमी का चेहरा)
उत्तरः
कुमुद फूल बेचनेवाली लड़की।

प्रश्न 2.
कुमुद सरोवर कहाँ है? |
उत्तरः
प्र कुमुद सरोवर पुराना देवालय के निकट है।

प्रश्न 3.
इष्टदेव का इष्टनैवेद्य क्या है?
उत्तरः
प्रय इष्टदेव का इष्टनैवेद्य है कुमुद फूल ।

प्रश्न 4.
कवि ने लटके लंबे डंठलों की तुलना किससे की है?
उत्तरः
कवि ने लटके लंबे डंठलों की तुलना मृत जल-साँव से की है।

प्रश्न 5.
अनूदित कविताओं की विशेषताओं पर प्रकाश डालते हुए कवितांश की आस्वादन-टिप्पणी लिखें।
उत्तरः
ओ.एन.वी.कुरुप मलयालम् के लोकप्रिय कवि है। उनकी विख्यात कविता है “आंबलपूवु विलकुन्न पेणकुट्टी।” इस कविता का अनुवाद डॉ.एस.तंकमणी अम्मा द्वारा की गयी है जिसका नाम है कुमुद फूल बेचनेवाली लड़की। इसमें कुमुद फूल बेचनेवाली एक लड़की की माध्यम से एक सामाजिक सच्चाई की ओर इशारा की है।

पुराना देवालय के पास रास्ते में कुमुद फूल बेचनेवाली अनेक लड़कियाँ हैं। मंदिर में आनेवाले प्रत्येक लोगों के पास जाकर वे फूल बेचने की कोशिश कर रही हैं। अपनी गरीबी, बेबसी और भूख के कारण ही ये लोग ऐसा कर रही है।

कुमुद फूल बेचनेवाली लड़कियों के माध्यम से कवि ने एक सामाजिक सच्चाई को यहाँ दिखाया है। आज के समाज में प्रासंगिकता रखनेवाली कविता है यह। इस कविता के माध्यम से कवि ने यह बताया है कि गरीबों की भूख मिटाने से बढ़कर कोई पुण्य नहीं है।

“हे फूल, तू अन्न है इस छोटी बहन के लिए
इससे बढ़कर पुण्य भला क्या है!
तुझे चढ़ाकर भला अब
क्या पाऊँ मैं…..!’
खाली हाथ,
आगे बढ़ जाता हूँ मैं
‘मेरे हाथ से, मेरे हाथ से’
का दीन स्वर धीमा होता जाता है…..।

प्रश्न 6.
यह कैसा काव्य हैं?
(अनूदित काव्य, खंड काव्य, विलाप काव्य, महाकाव्य)
उत्तरः
अनूदित काव्य

प्रश्न 7.
‘तुझे चढ़ाकर भला आब
क्या पाऊँ मैं……!’ किसे चढ़ाकर?
उत्तरः
म कुमुद फूल को चढ़ाकर

प्रश्न 8.
‘हे फूल, तू अन्न है इस छोटी बहन के लिए…..’ कवि ऐसा क्यों कहता है?
उत्तरः
फूल के दाम के रूप में उसके साथ में जो सिक्का मिलता है, वही सिक्के से वह अन्न खरीदता है। इसलिए कवि ऐसा कहता है।

प्रश्न 9.
कवितांश की आस्वादन-टिप्पणी लिखें।
उत्तरः
ओ.एन.वी.कुरुप मलयालम के लोकप्रिय कवि है। उनकी विख्यात कविता है “आंबलपूवु विलकुन्न पेणकुट्टी।” इस कविता का अनुवाद डॉ. एस.तंकमणी अम्मा द्वारा की गयी है जिसका नाम है कुमुद फूल बेचनेवाली लड़की। इसमें कुमुद फूल बेचनेवाली एक लड़की के माध्यम से एक सामाजिक सच्चाई की ओर इशारा की है।

कुमुद फूल बेचनेवाली लड़की के लिए यह फूल उसका अन्न है। फूल के दाम के रूप में जो पैसा उसे मिलता है, वही पैसा इकट्ठा करके वह अपने लिए अन्न खरीदती है। कवि को लगता है इस छोटी लड़की को अन्न के लिए पैसा देने से बढ़कर पुण्य और कुछ भी नहीं है। इसलिए मंदिर में फूल चढ़ाए बिना कवि वापस चला जाता है।

कुमुद फूल बेचनेवाली लड़कियों के माध्यम से कवि ने एक सामाजिक सच्चाई को यहाँ दिखाया है। आज के समाज में प्रासंगिकता रखनेवाली कविता है यह। इस कविता के माध्यम से कवि ने यह बताया है कि गरीबों की भूख मिटाने से बढ़कर कोई पुण्य नहीं है।

कुमुद फूल बेचनेवाली लडकी Profile

ओ. एन. वी कुरुप मलयालम के लोकप्रिय कवि है। उनका जन्म 1931 को केरल प्रांत के कोल्लम के चवरा नामक गाँव में हुआ। ‘ताहिक्कुन्न पानपात्रं, ‘माटुविन चट्टले’, ‘भूमिक्कु ओरु चरमगीत’ आदि उनके प्रसिद्ध कवितासंग्रह है। 2007 के ज्ञानपीठ पुरस्कार और 2011 के पद्मविभूषण पुरस्कार से वे सम्मानित है।
कुमुद फूल बेचनेवाली लडकी Profile 1
कुमुद फूल बेचनेवाली लडकी Profile 2

अनुवादिका – डॉ. एस. तंकमणि अम्मा

हिन्दी मौलिक लेखन तथा अनुवाद के क्षेत्र में डॉ. एस. तंकमणि अम्मा की अलग पहचान है। उनका जन्म 1950 को तिरुवनंतपुरम में हुआ था। ‘गोत्रयान’, ‘स्वयंवर’, ‘लीला’, ‘एक धरती एक आस्मान एक सूरज’ आदि उनकी अनूदित काव्य रचनाएँ हैं। राहुल सांकृत्यायन पुरस्कार, सौहार्द पुरस्कार, द्विवागीश पुरस्कार आदि से वे सम्मानित है।
कुमुद फूल बेचनेवाली लडकी Profile 3
कुमुद फूल बेचनेवाली लडकी Profile 4

कुमुद फूल बेचनेवाली लडकी Summary in Malayalam

कुमुद फूल बेचनेवाली लडकी Summary in Malayalam 1

कुमुद फूल बेचनेवाली लडकी शब्दार्थ

कुमुद फूल बेचनेवाली लडकी Summary in Malayalam 2

कुमुद फूल बेचनेवाली लडकी Summary in Malayalam 3

Plus Two Hindi Textbook Answers Unit 4 बुझा दीपक जला दो

Kerala State Board New Syllabus Plus Two Hindi Textbook Answers Unit 4 बुझा दीपक जला दो Text Book Questions and Answers, Summary, Notes.

Kerala Plus Two Hindi Textbook Answers Unit 4 बुझा दीपक जला दो

बुझा दीपक जला दो इकाई परिचय :

चोथी इकाई है ‘बुझा दीपक जला दो’ दूसरों का उपकार करते हुए हमें पूरा सुख तक मिलता है जब हमारा कर्म स्वार्थता से परे हो। हम सब दूसरों का उपकार करना तो चाहते हैं, पर साहस के अभाव में हम कुछ नहीं कर पाते। मलयालम के विख्यात कवि ओ. एन.वी. कुरुप की कविता का हिंदी अनुवाद ‘कुमुद फूल बेचनेवाली लड़की’ इकाई का पहला पाठ है। इसमें भगवान पर फूल चढ़ाने का पैसा फूल बेचनेवाली लड़की की भूख मिटाने को देनेवाला भक्त मानवता का अनोखा रूप प्रस्तुत करता है। अपनी गाड़ी में दिल्ली के रास्ते पर प्यासे-तड़पे लोगों को अपने ही खर्च से पानी पिलानेवाला गाडीचालक दूसरे पाठ में हमें आश्चर्य में डाल देता है। इकाई का तीसरा पाठ ‘आदमी का चेहरा’ नामक कविता है। अपने सामान उठानेवाले कुली को लंबे अरसे के बाद इनसान के रूप में पहचाननेवाला व्यक्ति एक अनमोल संदेश दे रहा है। अंतिम पाठ एक व्यंग्य है जो जीवन की अस्थिरता की याद दिलाता है। संक्षेप में इकाई परोपकार और मानवता का संदेश देती है।

बुझा दीपक जला दो इकाई परिचय : (Malayalam)

Plus Two Hindi Textbook Answers Unit 4 बुझा दीपक जला दो 1

Plus Two Hindi Textbook Answers Unit 4 बुझा दीपक जला दो 2

Plus Two Hindi Textbook Answers Unit 3 Chapter 1 ज़मीन एक स्लेट का नाम है। (आत्मकथा)

Kerala State Board New Syllabus Plus Two Hindi Textbook Answers Unit 3 Chapter 1 ज़मीन एक स्लेट का नाम है। Text Book Questions and Answers, Summary, Notes.

Kerala Plus Two Hindi Textbook Answers Unit 3 Chapter 1 ज़मीन एक स्लेट का नाम है। (आत्मकथा)

ज़मीन एक स्लेट का नाम है (Text Book Page No. 57-64)

प्रश्न 1.
चित्र से क्या तात्पर्य है?
उत्तरः
ए.पि.जे.अब्दुलकलाम और उसके आत्मकथा का चित्र है।

प्रश्न 2.
अग्नि की उड़ान किस विधा की रचना है?
उत्तर:
आत्मकथा । (auto biography)
Plus Two Hindi Textbook Answers Unit 3 Chapter 1 ज़मीन एक स्लेट का नाम है। (आत्मकथा) Page 57 Q2

मेरी खोज

प्रश्न 1.
Plus Two Hindi Textbook Answers Unit 3 Chapter 1 ज़मीन एक स्लेट का नाम है। (आत्मकथा) मेरी खोज Q1
उत्तरः
कल राजिस्ट्रि के बाद ज़मीन अपनी कहाँ रह जाएगी, मैंने झुककर मिट्टी को छुआ। मगर ज़मीन की विदाई आज ही हो रही थी।

प्रश्न 2.
Plus Two Hindi Textbook Answers Unit 3 Chapter 1 ज़मीन एक स्लेट का नाम है। (आत्मकथा) मेरी खोज Q2
मैं ज़मीन नहीं बेचता
……….
मैं बेचता हूँ।
ज़मीन की तुलना हृदय से क्यों की गई है?
उत्तरः
जिसप्रकार एक व्यक्ति के जीवन केलिए हृदय जितना आवश्यक है उसी प्रकार लेखक और पिताजी केलिए ज़मीन उतना ही आवश्यक था। इसलिए ज़मीन की तुलना हृदय से की गई है।

प्रश्न 3.
पाठभाग की कविता केलिए शीर्षक लिखें।
उत्तरः
ज़मीन/हृदय/जीवन

अनुवर्ती कार्य (P.62)

प्रश्न 1.
डायरी लिखें।
(आपको सहायक संकेत के साथ एक डायरी लिखने की आवश्यकता है)
उत्तरः

डायरी

सोमवार
07.07.15

आज मेरी जीवन में एक विशेष दिन है, मेरी शादी की तैयारियाँ हो रही है। पिताजी और भाई शादी के खर्च केलिए ज़मीन बेच रहे हैं। मुझे मालूम है कि वह ज़मीन दोनों के जीवन से कितना संबध रखता हैं। फिर भी वे मेरी शादी केलिए ज़मीन बेच रहा है। कुछ ही दिनों में मेरी शादी हो जाएगी और मैं यह घर छोडकर दूसरा घर जाएगी। मेरे परिवारवालों ने मेरेलिए कितना कष्ट सहन करते हैं। पति के घर जाकर मुझे खुशी मिलेगी या नहीं – पता भी नहीं, सबकुछ देखकर मुझे थोडा सा डर हो रहा है। ईश्वर मेरी रक्षा करें।

प्रश्न 2.
आलेख लिखें।
उत्तरः
“शादी के नाम पर होनेवाले आडंबर और दुर्व्यय” – विषय पर मैं आज एक आलेख प्रस्तुत कर रहा हूँ। आज हमारे समाज में शादी एक ऐसा मौका है जिसमें आडंबर और दुर्व्यय हो, शादी एक पवित्र बंधन है। वहाँ प्रेम को प्रमुखता है। यह दो व्यक्तियों के ही नहीं, दो परिवार – दो समाज – के बीच के रिश्ता है। आज की शादी को देखिए साधारण लोग भी कर्ज़ लेकर शादी के अवसर पर इतना खर्च करते हैं कि करना ही शादी है। खर्च बढाना आज एक आदत बन गया है। अमीर लोगों के नकल करना साधारण लोग भी पसंद करते हैं।

दहेज प्रथा भी आज बढ़ते जा रहा है। दहेज देना और स्वीकार करना एक आदत हो गया। कानूनन अपराध होने पर भी दहेजप्रथा समाज में सर्वत्र देख सकता है। हमें सोचना चाहिए कि क्या हम सही दिशा पर चल रहे हैं। आनावश्यक खर्च और आडंबर हमारे नाश की ओर हमें ले जाएँगे। सोच-विचार के साथ हमें इस विपत्ति के विरुद्ध आवाज़ उड़ाना चाहिए। छात्र जीवन में ही इसके विरुद्ध हमें जानकारी हाजिल करना है।

प्रश्न 3.
टिप्पणी।
उत्तरः
एकांत श्रीवास्तव की आत्मकथा “ज़मीन एक स्लेट का नाम है” में लेखक एक पिता के विवशता को दिखाया है। बेटी की शादी के खर्च केलिए वह अपना ज़मीन बेच रहा है। ज़मीन से उसका संबंध जितना गहरा था बेटी भी उतनी प्यारी थी। ज़मीन उसको अपना हृदय के समान है। फिर भी बेटी और परिवार के लिए वह ज़मीन बेचने केलिए तैयार हो जाता है।

एक अच्छे पिता का चित्रण यहाँ देख सकता है। आज प्रेम और रिश्ते केवल दिखावा हो रहा है। लेकिन एक ऐसा परिवार के चित्रण से आज भी प्रेम की गहराई को यहाँ दिखाया है।

Plus Two Hindi ज़मीन एक स्लेट का नाम है Important Questions and Answers

सूचनाः
‘ज़मीन एक स्लेट का नाम है’ आत्मकथा का अंश पढ़ें और 5 से 9 तक के प्रश्नों के उत्तर लिखें।
‘हमारे पास समय न था। शादी की तैयारियां शुरू करनी थीं। भविष्य निधि से भी कुछ हज़ार रुपए पिताजी निकाल लाए थे। दीदी बहुत भावुक हो गई थी और बात-बात में रो पड़ती थी। मंडप लगा दिया गया। शादी के कार्ड छप गए। मेहमान आने लगे। हल्दी-तेल चढ़ाना शुरू हो गया। हम सब व्यवथा से संतुष्ट थे पर मन जैसे अबी से खाली-खाली और उदास था। जो उपस्थित था उसकी अनुपस्थिति अभी से दिल में घर कर गई थी।

प्रश्न 1.
“ज़मीन एक स्लेट का नाम है” किसकी रचना है?
(हिमांशु जाशी, मैथिली शरण गुप्त, एकांत श्रीवास्तव, अमृता प्रीतम)
उत्तरः
एकात श्री वास्तव

प्रश्न 2.
पिताजी किससे रुपए निकाल लाए थे।
उत्तरः
पिताजी भविष्य निधि ने कुछ हज़ार रुपए निकाल लाए थे।

प्रश्न 3.
शादी की क्या-क्या तैयारियाँ की गईं?
उत्तरः
रुपए का बंदोबस्त हो गयी थी। मंडप लग दिया गया। शादी के कार्ड छप गए। मेहमान आने लगे, हल्दी-तेल चढ़ाना शुरू हो गए।

प्रश्न 4.
उपर्युक्त खंड का संक्षेपण करें।
उत्तरः
लेखक की दीदी की शादी की तैय्यारियाँ हो रहे थे। लेकिन एक चीज़ की अनुपरस्थिति की चिंता सभी के मन को उदास कर रहे थे।

प्रश्न 5.
संक्षेपण के लिए उचित शीर्षक दें।
उत्तरः
दीदी की शादी।

आत्मकथा का अंश पढ़ें और प्रश्नों के उत्तर लिखें।

उनकी पीड़ा मैं समझ रहा था। मुझे खुद बहुत अच्छा नहीं लग रहा था। खेतों में पहुँचकर वे सूर्यास्त तक उन खेतों में टहलते रहे जो बिकनेवाले थे। वे खामोश थे। कुछ बोल नहीं रहे थे। मगर उनके भीतर का हाहाकार मेरी समझ में आ रहा था। मैंने झुककर मिट्टी को छुआ – चुपचाप – पिताजी के देखे बगैर। क्या जमीन एक स्लेट का नाम है जिसपर हमारे बचपन की कविता लिखी है ? या शायद एक फूल का नाम जिसके रंग में हमारे रक्त की चमक है?

प्रश्न 1.
‘ज़मीन एक स्लेट का नाम है’ किसकी रचना है?
उत्तरः
एकांत श्रीवास्तव
(मैथिली शरण गुप्त,एकांत श्रीवास्तव,हिमांशु जोशी,जे बाबू)

प्रश्न 2.
पिताजी ने रजिस्ट्री के एक दिन पहले ही खेत में चलने को क्यों कहा?
उत्तरः
रजिस्ट्री के बाद खेत परायों का हो जाएगा। दूसरों की खेत देखना उसे पसंद नहीं है।

प्रश्न 3.
खेत में पहुँचकर पिताजी ने क्या क्या किया?
उत्तरः
सा सुबह से शाम तक वह खेतों में टहलते रहा। किसी से वह कुछ कह नहीं पा रहा था।

प्रश्न 4.
उपर्युक्त खंड का संक्षेपण करें।
उत्तरः
अपना – पराया
लेखक और पिता खेत पहूँचे। पिता को वहाँ खामोश टहलते देखकर लेखक में मन में भी मिट्टी के प्रति लगाव हो गया। उसके मन में यह शंका उत्पन्न हो गया कि असल में क्या है? यह खेत एक स्लेट ही है?

प्रश्न 5.
संक्षेपण के लिए उचित शीर्षक दें।
उत्तरः
मिट्टी और मानव।

सूचनाः
‘ज़मीन एक स्लेट का नाम है’ आत्मकथा का यह वाक्य पढ़ें।
बेटी के विदा होने में अभी दो-चार दिन वक्त था। मगर ज़मीन की विदाई आज ही हो रही थी।

प्रश्न 1.
उपर्युक्त वाक्य के आधार पर पिताजी के चरित्र पर टिप्पणी लिखें।
उत्तरः
“ज़मीन एक स्लेट का नाम है” पाठभाग का पिताजी आज के साधारण जनता का प्रतीक है। बैटी एवं अपने ज़मीन से उनका गहरा संबंध है। उसका बचपन और यौवनकाल ज़मीन से जुड़ा है। परिवार और ज़मीन दोनों के प्रति उनका लगाव आज के पीढ़ी को समझना चाहिए।

सूचना:
‘ज़मीन एक स्लेट का नाम है’ आत्मकथा का अंश पढ़ें।
कल रजिस्ट्री के बाद वह ज़मीन अपनी कहाँ रह जाएगी। फिर दूसरों की ज़मीन में क्या जाना ।

प्रश्न 1.
इस कथन के आधार पर लेखक के पिताजी के चरित्र पर टिप्पणी लिखें।
उत्तरः
लेखक के पिताजी एक साधारण व्यक्ति है जो अपने ज़मीन और बेटी को प्यार करता है। वह एक अच्छा पिता है जो बेटी केलिए अपना ज़मीन बेचते हैं। वह एक अच्छा किसान है जो धरती को केवल पैसा नहीं मानता है। उसे सहानुभूति हैं। वह प्रकृति को मानते है। अपने यादों को मन में जमाते है। एक सकारात्मक पात्र है पिताजी।

प्रश्न 2.
“सामान लाना इसलिए ज़रूरी था कि अगले वर्ष पुनः साक्षात्कार में मैं चुन ही लिया जाऊँ – इसकी गारंटी नहीं थी।” ज़मीन एक स्लेट का नाम है’ पाठ का यह वाक्य वास्तव में एक बेकार युवक की बेचैनी को व्यक्त करता है। नौजवानों की बेकारी के कारण और उसे दूर करने के मार्गों पर अपना मंत व्यक्त करते हुए निबंध लिखें।
उत्तरः
बेकारी – एक समस्या
भारत एक प्रगतिशील राष्ट्र है। भारत की प्रगति में हरेक भारतीय का अलग पहचान और परिश्रम है। भारत के नौजवान अपनी मातृभूमि की प्रगति के लिए कठिन परिश्रम कर रहे हैं। फिर भी नौजवानों के बीच बेकारी की समस्या खूब मात्रा में बढ़ रही हैं। इसके बारे में हम। यहाँ चर्चा करेंगे।

बढ़ती आबादीः बेकारी का मूल कारण भारत की बढ़ती आबादी ही है। आबादी के बढ़ने के कारण पढ़े-लिखे नौजवानों को भी काम-धंधे का अवसर नष्ट हो रहे हैं। बढ़ती आबादी के अनुकूल यहाँ नौकरी का अवसर नहीं है।

सही मार्गदर्शन अभावः जितना ही यहाँ काम-धंधे का अवसर है इनसे आज के नौजवान अपरिचित भी है। स्कूली शिक्षा के साथ-साथ विभिन्न नौकरी के बारे में भी लोगों को परिचित करवाना है। ऐसा करने से एक हद तक बेकारी की समस्य दूर कर सकते हैं।

मशीनीकरण का प्रचारः आज हर कहीं मशीनीकरण हो रहा है। दैनिक जीवन में छोटे-छोटे क्षेत्रों से लेकर बड़े बड़े दफ्तरों तक हर कहीं आदमी को छोड़कर मशीन काम कर रहा है। बेकारी बढ़ाने में यह भी एक कारण बन गया है।

सभी कामों के महत्व की पहचानः आज पढ़े-लिखे लोग केवल दफ्तरी कामकाज ही पसंद करते हैं। छोटे छोटे काम करने के लिए कोई भी तैयार नहीं हैं। इसलिए नौजवानों को यह भी समझाना चाहिए कि सभी कामकाज का अपना महत्व है।

कुटीर उद्योगों का प्रचारः कुटीर उद्योगों के प्रचार के साथ | साथ उसके महत्व से भी सभी को परिचित करवाना है।

तकनीकी शिक्षा एवं प्रशिक्षणः तकनीकी शिक्षा का भी प्रचार सभी जगहों में होना चाहिए। इसके साथ साथ तकनीकी प्रशिक्षण भी होना चाहिए। आज सब कहीं तकनीकी धंधों का प्रचार हो रहा है। लेकिन बहुत सारे नौजवान इससे अनभिज्ञ है। इसलिए तकनीकी शिक्षा का उचित प्रचार एवं प्रशिक्षण से भी बेकारी दूर कर सकते हैं।

रुचि के अनुरूप शिक्षाः आज ज्ञान-विज्ञान का क्षेत्र बहुत बढ़ गया है। छोटी आयु में ही प्रत्येक व्यक्ति को अपनी रुचि के अनुसार शिक्षा मिलेगा तो भी बेकारी को एक हद तक रोक सकते हैं। मुख्य कारण है बढ़ती आबादी। भारत क बढ़ती आबादी के अनुकूल यहाँ कामकाज का अवसर नहीं हैं। इसलिए ज़रूर ही आबादी का बढ़ाव रोकना चाहिए।

बेकारी के कुछ कारण और उसे दूर कराने के कुछ उपायों के बारे में यहाँ चर्चा हुई है। अगर हम सब मिलकर कोशिश करेंगे तो ज़रूर ही बेकारी की समस्या को एक हद तक दूर कर सकते हैं।

ज़मीन एक स्लेट का नाम है’ पाठ का यह अंश पढ़ें।
“शादी की तैयारियों शुरू करनी थीं। भविष्य निधि से भी कुछ रुपए पिताजी निकाल लाए थे।”

प्रश्न 1.
भविष्यनिधि से पिताजी को क्यों रुपया लेना पड़ा?
उत्तरः
शादी की तैयारियां शुरू करने के लिए भविष्य निधि से कुछ रुपए निकाल लिए।

प्रश्न 2.
शादी के आड़बर के लिए किया जानेवाला खर्च आज एक सामाजिक दुर्घटना बन गई है। इस विषय पर संगोष्ठी में प्रस्तुत करने केलिए एक आलेख तैयार करें।
उत्तरः
शादी और अडंबर – एक सामाजिक समस्या
शादी एक पवित्र बंधन है। हर व्यक्ति के जीवन का अत्यंत महत्वपूर्ण और सुप्रधान मोड़ है शादी। हर माँ-बाप का सपना है अपने बेटे या बेटी की शादी। लेकिन आज शादी के नाम पर जो खर्चा हो रहा हैं वह समाज में अपनी बड़प्पन दिखाने का अवसर मानते हैं कुछ लोग। यह अत्यंत बुरी बात है। ज़रूर इस दुर्व्यय पर रोक डालना चाहिए। आगे हम इस विषय पर विस्तार से चर्चा करेंगे।

दुर्व्यय की आदतः समाज में कुछ ऐसे लोग हैं जो अपने आपको बड़े मानते हैं। उन लोगों का यह गलत विचार है कि शादी अत्यंत धूम-धाम से होनी चाहिए। शादी के नाम पर जितना खर्च करेगा उतना ही इनका इज्ज़त बढ़ेगा। लेकिन यह गलत है।

दिखावे के नाम आडंबरः कुछ लोग अपने बड़प्पन दिखाने केलिए आडंबर के नाम पर दुर्व्यय करते हैं। इन लोगों का नकल करके दिखावा करनेवाले लोगों की संख्या भी बढ़ रही है। यह अत्यंत बुरी बात है।

बढ़ती दहेज प्रथाः समाज में ऐसे भी लोग हैं जो अपनी ईमान दहेज और दिखावे के आधार पर नापते हैं। ऐसे लोग दहेज के नाम पर कुछ भी देने को तैयार होते हैं। समाज में इसका बहुत बुरा असर पड़ रहा है।

रिश्ते का आधार प्रेमः रिश्ते का आधार दहेज या बाह्य आडंबर न होकर प्रेम होना चाहिए। प्रेम की पवित्रता सभी को पहचानना है। लोगों को यह समझना चाहिए कि सच्चे रिश्ते प्रेम के आधार पर ही पनपते हैं, न दहेज या दिखावे के आधार पर।

आज के समाज में शादी के नाम पर होनेवाला दुर्व्यय बहुत ही बढ़ गया है। अपने बड़प्पन दिखाने के लिए लोग कर्ज लेकर भी शादी के लिए खर्च करते हैं। फिर वे लोग यह कर्ज चुकाने के लिए अपनी पूरी जिंदगी बरबाद कर डालते हैं। इन्हें जीवन में किसी भी प्रकार के सुकून या आराम नहीं मिलते हैं। ज़रूर ही शादी के नाम पर होनेवाला दुर्व्यय रोकना ही चाहिए।

प्रश्न 3.
‘ज़मीन एक स्लेट का नाम है’ पाठ के पिता दोनों बिदाइयों से दुःखी है। ज़मीन की रजिस्ट्री के दिन वे अपनी डायरी लिखते हैं। वह डायरी कल्पना करके लिखें।
उत्तरः
Plus Two Hindi Textbook Answers Unit 3 Chapter 1 ज़मीन एक स्लेट का नाम है। (आत्मकथा) Q3

लेकिन क्या करूँ, दोनों मुझसे
बिदा लेने की तैयारी में है…..
बेटी ससुराल जाएगी और मेरा ज़मीन पराया हो जाएगा!
जिसके लिए मैं ने एक-एक पैसा इकट्ठा कर रखा था, सब व्यर्थ हो गया।
जिंदगी ………
ज़िंदगी, कुछ ऐसा ही है।

प्रश्न 4.
“मैं ज़मीन नहीं बेचता बेचता हूँ हृदय”
बेटी की शादी के खर्च के लिए अपने पसीने और खून से भीगी ज़मीन बेचने केलिए पिता विवश हो जाते हैं। वे यह विवशता अपने मित्र से बाँट रहे हैं। दोनों के बीच का वार्तालाप तैयार करें।
उत्तरः
मित्र : नमस्ते, श्रीवास्तवजी।
पिता : नमस्ते, नमस्ते। आइए बैठिए।
मित्र : सुना है मित्र, आपके बेटी की शादी बड़ी धूम-धाम से करवा रहे हैं। बधाई हो।
पिता : मित्र, आप यह क्या कह रहे हैं? अरे, शादी तो करवानी ही है। घर के सभी लोगों ने मिलकर तय किया है, बेटी की शादी बड़ी धूम धाम से करवाने की।
मित्र : अच्छा | यह तो बिलकुल सही है। अब पूरे गाँव में आप ही के बारे में चर्चा है।
पिता : लेकिन मुझे तो यह चर्चा पसंद नहीं है। शादी के नाम पर जो दुर्व्यय हो रहा हैं, ज़रूर ही वह रोकना है।
मित्र : ऐसा क्यों कह रहे हो मित्र?
पिता : सुनो, जी । आप यहाँ जो आड़बर देख रहे हैं, सब के सब दिखावा है। मेरे पास जो कुछ था, सब कुछ मैं ने बेच डाला है, यह दिखावे के लिए।
मित्र : श्रीवास्तवजी, छोड़िए ये सब । आप इतना उदास क्यों हो रहे हैं?
पिता : मित्र, पता है आपको, आज यहाँ दो बिदाइयाँ हो रही हैं। एक है ज़मीन की और दूसरी, बेटी की। दोनों मेरेलिए अत्यंत प्रिय हैं। लेकिन कुछ पाने के लिए कुछ तो खोना भी पड़ता है न?
मित्र : आप ने क्या खो दिया है?
पिता : अपनी बेटी की शादी धूमधाम से करवाने के लिए मैं ने अपना पूरा ज़मीन बेच डाला है। अब मेरे पास कुछ भी नहीं रहा। बेटी भी नहीं और ज़मीन भी नहीं।
मित्र : खैर, छोडिए जी। यह तो आनेवाली पीढ़ी के लिए एक सबक भी है।

प्रश्न 5.
दीदी की शादी केलिए पिता को ज़मीन बेचना पड़ता है। लेखक इससे दुखी है और वह अपनी शादी बिना दहेज और कम खर्च में करना चाहता है। अपना यह विचार व्यक्त करते हुए वह अपने मित्र को एक पत्र लिखता है। वह पत्र तैयार करें।
उत्तरः

बिलासपुर,
30.05.1972

प्रिय मित्र रामगोपाल,
भगवान की कृपा से हम यहाँ खुश हैं और मेरा विश्वास है कि उनकी कृपादृष्टि आप लोगों पर भी खूब छा गई हैं। आपको एक पत्र लिखने के बारे में कई दिनों से मैं सोच रहा हूँ। एक खास बात लिखने के लिए ही मैं यह पत्र लिख रहा हूँ।

पिछले महीने बहिन सोनम की शादी हुई थी। बड़ी धूमधाम से हमने शादी करवाई। सब लोग खुश थे। मगर मेरे पिताजी की आँसू अब भी आँखों के आगे छा गयी है। दहेज और शादी की खर्च के लिए वे अपनी सारी ज़मीन बेचने को विवश हो गए। शादी के नाम पर होनेवाला दुर्व्यय और दहेज को ज़रूर ही रोकना है। इसलिए मित्र, मैं ने एक ऐसा फैसला किया है कि मैं अपनी शादी बिना दहेज कर लूँगा। रिश्ते का आधार धन नहीं पवित्र प्रेम होना चाहिए। हमारे सभी मित्रों से भी मेरा यह अनुरोध है कि हम सबको मिलकर यह सामाजिक कलंक दूर करना है।

विस्तार से मैं फोन पर बात करूँगा। अब मेरे दफ्तर – जाने का वक्त हो गया है। माँ जी से मेरा प्यार और प्रणाम कहना। इतना लिखकर मैं यह खत यहाँ समाप्त करता हूँ।
धन्यवाद,

तुम्हारा मित्र,
एकांत श्रीवास्तव

प्रश्न 6.
राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान (RMSA) द्वारा एक संगोष्ठी का आयोजन हो रहा है। विषय है ‘बदलती जीवन-शैली स्वास्थ्य के लिए खतरा।’ संगोष्ठी में प्रस्तुत करने के लिए एक आलेख तैयार करें।
उत्तरः
‘बदलती जीवन-शैली स्वास्थ्य के लिए खतरा मानव जीवन में स्वास्थ्य का अत्यंत महत्वपूर्ण स्थान है। स्वस्थ तन में ही स्वस्थ मन रहता है। लेकिन आधुनिक युग में मनुष्य ऐसा बदल गया है कि उन्हें अपने स्वास्थ्य के बारे में सोचने का समय ही नहीं मिलत रहा है।

भोजन शैली में बदलावः मनुष्य के भोजन-शैली में जो बदलाव आ गया है यह स्वास्थ्य के लिए अत्यंत खतरनाक है। मनुष्य को अपने परिस्थिति के अनुकूल भोजन चुनना चाहिएं।

फास्ट फुड़ के प्रति मोहः फास्ट फुड़ के प्रति जो मोह है ज़रूर ही उसे छोड़ना चाहिए। कँन्सर जैसे बीमारियाँ फास्ट फुड़ के बढ़ती प्रभाव का बुरा असर है।

शाकाहारी भोजन का गुणः शाकाहारी भोजन का महत्व, आधुनिक पीढ़ी को समझाना बहुत ही ज़रूरी एवं उपयोगी है। असल में मनुष्य शाकाहारी है। जब तक हम शाकाहारी भोजन को पूर्ण रूप से न अपनाएँगे तब तक हमारा तन और मन अस्वस्थ ही रहेगा।

प्रकृति की ओर लंगावः मनुष्य को अपनी प्रकृति एवं परंपरा को पहचानना है। अपनी प्रकृति के अनुकूल उन्हें जीवन बिताना है। प्रकृति के प्रति उन्हें लगाव होनी चाहिए।

कई प्रकार की बीमारियाः आज के बदलते युग में मनुष्य कई प्रकार की बीमारियों से पीड़ित हैं। इसका मूल कारण उनका जीवन-शैली और खाने की तरीके में आए बदलाव है। अपने शरीर के अनुकूल हम जीवन बिताएँगे तो ज़रूर ही हम बीमारियों से दूर रह सकते हैं।

जागरण कार्यक्रमः बिगडते स्वास्थ्य और जीवन शैली के बारे में लोगों को जागृत करना है। इसके लिए प्रत्येक व्यक्ति को कर्मनिरत रहना चाहिए। ऐसे कार्यक्रमों में विद्यार्थियों का भी बड़ा योगदान है। प्रत्येक विद्यार्थी को कम से कम अपने परिवारवालों को ही जागृत करना है और समझाना है कि स्वास्थ्य ही सबसे बड़ा धन है।

ज़मीन एक स्लेट का नाम है Profile

एकांत श्रीवास्तव हिंदी के जाने माने लेखक हैं। छत्तीसगढ़ के छुटा गाँव में सन् 1964 को उनका जन्म हुआ था। उनके तीन कविता-संग्रह निकले हैं। ‘मेरे दिन मेरे वर्ष’ उनकी आत्मरचना है। वे केदार सम्मान से सम्मानित हैं।
ज़मीन एक स्लेट का नाम है Profile 1

ज़मीन एक स्लेट का नाम है Profile 2

ज़मीन एक स्लेट का नाम है Summary in Malayalam

ज़मीन एक स्लेट का नाम है Summary in Malayalam 1

ज़मीन एक स्लेट का नाम है Summary in Malayalam 2

ज़मीन एक स्लेट का नाम है Summary in Malayalam 3

ज़मीन एक स्लेट का नाम है Summary in Malayalam 4

एक नज़र

ज़मीन एक स्लेट का नाम है Summary in Malayalam 5

ज़मीन एक स्लेट का नाम है Glossary

ज़मीन एक स्लेट का नाम है Summary in Malayalam 6

ज़मीन एक स्लेट का नाम है Summary in Malayalam 7

ज़मीन एक स्लेट का नाम है Summary in Malayalam 8

ज़मीन एक स्लेट का नाम है Summary in Malayalam 9

Plus Two Hindi Textbook Answers Unit 2 Chapter 4 मंजिल की ओर (पारिभाषिक शब्दावली)

Kerala State Board New Syllabus Plus Two Hindi Textbook Answers Unit 2 Chapter 4 मंजिल की ओर Text Book Questions and Answers, Summary, Notes.

Kerala Plus Two Hindi Textbook Answers Unit 2 Chapter 4 मंजिल की ओर (पारिभाषिक शब्दावली)

मंजिल की ओर अनुवर्ती कार्य:

प्रश्न 1.
श्रीवास्तव के नाम वीणा का खत।
उत्तरः

कोल्लम,
15.06.2015

आदरणीय श्रीवास्तव जी,

सादर प्रणाम।
आज मेरे जीवन का अच्छे दिनों में एक है। मुझे आज रिजर्व बैंक की हैदराबाद शाखा में राजभाषा अधिकारी के पद पर नियुक्ति पत्र मिली।

इस सुनहरे दिन में मैं अपनी सभी गुरुजनों के आभारी हूँ, जिन्होंने मुझे हिंदी पढाया है। आपसे भी मैं आभारी हूँ। मैं आपका आशीर्वाद चाहड़ी हूँ।

सधन्यवाद,
आपका प्रिय छात्र
(हस्ताक्षर)
वीणा

प्रश्न 2.
सही मिलान करें।
Geography – ___________
Energy – ___________
Virus – ___________
Equation – ___________
Certificate – ___________
Humanities – ___________
उत्तरः
Geography – भूगोल
Energy – ऊर्जा
Virus – विषाणु
Equation – समीकरण
Certificate – प्रमाण पत्र
Humanities – मानविकी
പാഠപുസ്തകത്തിൽ കൊടുത്തിട്ടുള്ള സാങ്കേതിക പദങ്ങളും അർത്ഥങ്ങളും പഠിക്കുക.

Plus Two Hindi मंजिल की ओर Questions and Answers

प्रश्न 1.
सूचनाः कोष्ठक से सही हिंदी शब्द चुनकर मिलान करें।
Advance – ___________
Percentage – ___________
Geography – ___________
Bacteria – ___________
Humanities – ___________
Energy – ___________
Commerce – ___________
Pattern – ___________
उत्तरः
Advance – पेशगी
Percentage – प्रतिशत
Geography – भूगोल
Bacteria – जीवाणु
Humanities – मानविकी
Energy – ऊर्जा
Commerce – वाणिज्य
Pattem – प्रतिमान

प्रश्न 2.
सूचनाः सही मिलान करें।
Algebra – ___________
Atom – ___________
Commerce – ___________
Physics – ___________
Gravitation – ___________
Bio-chemistry – ___________
Sociology – ___________
Trade Union – ___________
उत्तरः
Algebra – बीज गणित
Atom – परमाणु
Commerce – वाणिज्य
Physics – भौतिकी
Gravitation – गुरुत्वाकर्षण
Bio-chemistry – जैव-रसायन
Sociology – समाज-विज्ञान
Trade Union – श्रमिक-संघ

प्रश्न 3
सूचना : सही मिलान करें।
Copyright – ___________
Atom – ___________
Zoology – ___________
Commerce – ___________
Sociology – ___________
Radiation – ___________
Constitution – ___________
Typist – ___________
(समाज विज्ञान, विकिरण, सर्वाधिकार, संविधान, टंकक, वाणिज्य, जंतु विज्ञान, परमाणु, गणतंत्र )
उत्तरः
Copyright – सर्वाधिकार
Atom – परमाणु
Zoology – जंतु विज्ञान
Commerce – वाणिज्य
Sociology – समाज विज्ञान
Radiation – विकिरण
Constitution – संविधान
Typist – टंकक

प्रश्न 4.
सूचनाः कोष्ठक से सही हिंदी शब्द चुनकर मिलान करें।
Accountancy – रक्तचाप
Atmosphere – वाणिज्य
Blood pressure – सर्वाधिकार
Commerce – वायुमंडल
Ecology – टीकाकरण
Copyright – पारिस्थितिकी
Vaccination – विषाणु
Virus – लेखाशास्त्र
उत्तरः
Accountancy – लेखाशास्त्र
Atmosphere – वायुमंडल
Blood Pressure – रक्तचाप
Commerce – वाणिज्य
Ecology – पारिस्थितिकी
Copyright – सर्वाधिकार
Vaccination – टीकाकरण
Virus – विषाणु

प्रश्न 5.
सूचनाः कोष्ठक से सही हिंदी शब्द चुनकर मिलान करें।
Affidavit – प्रमाण पत्र
Biodiversity – विकिरण
Certificate – शपथ पत्र
Discount – विषम संख्या
Geography – जैव-विविधता
Odd number – बट्टा
Bacteria – भूगोल
Radiation – जीवाणु
उत्तरः
Affidavit – शपथ पत्र
Biodiversity – जैव-विविधता
Certificate – प्रमाण पत्र
Discount – बट्टा
Geography – भूगोल
Odd number – विषम संख्या
Bacteria – जीवाणु
Radiation – विकिरण

प्रश्न 6.
सूचनाः सही मिलान करें।
1. Commerce – परमाणु
2. Atom – श्रमिक-संघ
3. Algebra – समाज-विज्ञान
4. Bio-Chemistry – भौतिकी
5. Trade Union – गुरुत्वाकर्षण
6. Physics – जैव रसायन
7. Sociology – बीज गणित
8. Gravitation – वाणिज्य
उत्तरः
Commerce – वाणिज्य
Atom – परमाणु
Algebra – बीज गणित
Bio-Chemistry – जैव रसायन
Trade Union – श्रमिक-संघ
Physics – भौतिकी
Sociology – समाज-विज्ञान
Gravitation – गुरुत्वाकर्षण

प्रश्न 7.
सूचनाः कोष्ठक से सही शब्द चुनकर लिखें। (बट्टा, विषाणु, उपग्रह, समीकरण, प्रतिशत, उदारतावाद, दर्शनशास्त्र, विकिरण)
1. Discount – ___________
2. Equation – ___________
3. Liberalism – ___________
4. Percent – ___________
5. Philosophy – ___________
6. Radiation – ___________
7. Satellite – ___________
8. Virus – ___________
उत्तरः
1. Discount – बट्टा
2. Equation समीकरण
3. Liberalism – उदारतावाद
4. Percent – प्रतिशत
5. Philosophy – दर्शनशास्त्र
6. Radiation – विकिरण
7. Satellite – उपग्रह
8. Virus – विषाणु

मंजिल की ओर Summary in Malayalam

Plus Two Hind Textbook Answers Unit 2 Chapter 4 मंजिल की ओर (पारिभाषिक शब्दावली) 1

मंजिल की ओर Summary in Malayalam 1

मंजिल की ओर Summary in Malayalam 2

Plus Two Hindi Textbook Answers Unit 2 Chapter 3 दोस्ती (फिल्मी गीत)

Kerala State Board New Syllabus Plus Two Hindi Textbook Answers Unit 2 Chapter 3 दोस्ती Text Book Questions and Answers, Summary, Notes.

Kerala Plus Two Hindi Textbook Answers Unit 2 Chapter 3 दोस्ती (फिल्मी गीत)

प्रश्न 1.
फ़िल्मी गीत आपको पसंद है न?

प्रश्न 2.
हिन्दी भाषा को लोकप्रिय बनाने में फिल्मी गीत कहाँ तक उपयोगी है?

प्रश्न 2.
इन शब्दों के समानार्थी शब्द गीत में ढूँढ़ें। दुख, दृष्टि, अलग, क्रोध, ईश्वर, आशीर्वाद  चुनकर लिखें।
उत्तरः
दुख : गम
दॄष्टि : नजऱ
अलग : जुदा
क्रोध : खफा
ईश्वर : खुदा
आशीर्वाद : दुआ

प्रश्न 3.
दोस्ती को सूचित करनेवाली आपकी पसंद की सबसे श्रेष्ठ पंक्ति?
उत्तरः
ये दोस्ती
हम नहीं तोडेंगे
तोडेंगे दम मगर
तेरा साथ ना छोडेंगे

दोस्ती अनुवर्ती कार्य:

प्रश्न 1.
अस्यादन टिप्पणी।
उत्तरः
श्रेष्ठ हिंदी गीतकार श्री आनंद बख्शी का जन्म सन् 1930 को वर्तमान पाकिस्तान के रावलपिंडी में हुआ। ‘भला आदमी’ फिल्म में उनका पदार्पण हुआ। उनका प्रसिद्ध गीत है ‘शोले’ फिल्म की ‘ये दोस्ती……’। इस गीत का संगीतकार आर.डी.बर्मन और पार्श्वगायक किशोर कुमार और मन्ना डे हैं।

हमारा दोस्ती हम नहीं तोडेंगे, मृत्यु के अवसर पर भी तेरा साथ नहीं छोड़ेंगे। दोस्ती को बनाए रखने केलिए जान भी देने केलिए ये दो मित्र तैयार है। दोनों का दुख और जान भी एक है। दोनों की दृष्टि एक समान है, सुख और दुख में दोनों एक साथ रहते हैं। दोनों कोशिश करते हैं कि अगर ईश्वर की कृपा हो तो यह दोस्ती इसी तरह आगे जाएगा/रहेगा।

प्रश्न 2.
‘ये दोस्ती’ गीत का औचित्य।
उत्तर:
जावेद अख्तर और सलीम खान की पटकथा पर रमेश सिप्पी के निर्देशन में 1975 में बनी ‘शोले’ हिंदी फिल्मी जगत् की एक खास देन है।

फिल्म एक समस्या पर आधारित है, जो छठे एवं सातवें दशकों में उत्तरप्रदेश और मध्यप्रदेश के आम जनता केलिए भीषण समस्या रहा। डाकुओं ने अनेक निरीह लोगों को लूट-मारा था। अनेक पुलिस अधिकारी घायल हुए। सेवानिवृत्त पुलीस अधिकारी ठाकुर बलदेव सिंह रामगढ गाँव में रहते हैं। गब्बर सिंह एक डाकु था। गब्बर सिंह को दबाना, ठाकुर के जीवन का चरम लक्ष्य रहा। इसकेलिए वीरु और जय नामक दो युवकों की नियुक्ति करते हैं, दोनों घनिष्ठ दोस्त है।

फिल्म का श्रेष्ठ गीत है ‘ये दोस्ती’। घनिष्ठ मित्र वीरू और जय एक बैक में यात्रा करते हुए यह गाते हैं। यह गीत बिलकुल संदर्भानुकूल है। दोनों मित्र हमेशा एक साथ रहते हैं, जेल में भी एक साथ रहे हैं।

प्रश्न 3.
Plus Two Hind Textbook Answers Unit 2 Chapter 3 दोस्ती (फिल्मी गीत) 1
उत्तर:
1. कभी कभी मेरे दिल में खयाल आता है
के जैसे तुझको बनाया गया है मेरे लिए
तू अब से पहले सितारों में बस रही थी कही
तुझे ज़मीं पे बुलाया गया है मेरे लिए

कभी कभी मेरे दिल में खयाल आता है
के वदन ये निगाहें, मेरी अमानत है
ये गेसुओं की घनी छाँव है मेरी खातिर
ये होंठ और ये बाहें मेरी अमानत है

कभी कभी मेरे दिल में खयाल आता है
के जैसे बजती हैं शहनाइयाँ सी राहों में
सुहाग रात है चूंघट उठा रहा हूँ मैं
सीमट रही है, तू शरमा के अपनी बाहों में

कभी कभी मेरे दिल में खयाल आता है
के जैसे तू मुझे चाहेगी उम्रभर यूही
उठेगी मेरी तरफ प्यार की नज़र यूँ ही
मैं जानता हूँ के तू गैर है मगर यूँ ही

Plus Two Hind Textbook Answers Unit 2 Chapter 3 दोस्ती (फिल्मी गीत) 2

2. कभी सोचता हूँ के मैं खुद कहू
कभी सोचता हूँ के मैं चुप रहू
आदमी जो कहता है, आदमी जो सुनता है
ज़िन्दगीभर वो सदाये पीछा करती है
आदमी जो देता है, आदमी जो लेता है,
ज़िन्दगीभर वो दुवायें पीछा करती है
कोई भी हो हर ख्वाब तो सच्चा नहीं होता
बहोत ज़्याद प्यार भी अच्छा नहीं होता
कभी दामन छुडाना हो तो मुश्किल हो
प्यार के रिश्ते टूटे तो, प्यार के रस्ते छूटे तो
रास्ते में फिर वफ़ायें पीछा करती है

कभी कभी मन धूप के कारण तरसता है
कभी कभी फिर झूमके सावन बरसता है
पलक झपके यहाँ मौसम बदल जाये
प्यास कभी मिटती नहीं, एक बूंद भी मिलती नहीं
और कभी रिमझिम घटायें पीछा करती है

Plus Two Hind Textbook Answers Unit 2 Chapter 3 दोस्ती (फिल्मी गीत) 3

3. दर्द-ए-दिल दर्द-ए-जिगर दिल में जगाया आपने
पहले तो मैं शायर था आशिक बनाया आपने
आपकी मदहोश नज़रे, कर रही है शायरी
ये गजल मेरी नहीं, ये गज़ल आप की
मैं ने तो बस वो लिखा, जो कुछ लिखाया आपने

कब कहा, सब खो गयी, जितनी भी थी परछाईयाँ
बुझ गयी यारों की महफ़िल हो गयी तनहाईयाँ
क्या किया शायद कोई परदा गिराया आपने

और थोड़ी देर में बस हम जुदा हो जायेंगे
आप को ढूँढूँगा कैसे, रास्ते खो जायेंगे
नाम तक भी तो नहीं, अपना बताया आप ने

Plus Two Hind Textbook Answers Unit 2 Chapter 3 दोस्ती (फिल्मी गीत) 4

4. आपकी नजरों ने समझा प्यार के काबिल मुझे
दिल की ए घड़कन ठहर जा, मिल गयी मंझील मुझे

जी हमें मंजूर है आप का ये फैसला
कह रही हैं हर नज़र, बन्दा परवर शुक्रिया
हँस के अपनी जिन्दगी में, कर लिया शामिल मुझे
आप की मंझील हूँ मैं, मेरी मंझील आप है
क्यों मैं तूफान से डरू. मेरा साहिल आप है
कोई तूफानोंसे कह दे, मिल गया साहिल मुझे

पड गयी दिल पर मेरे, आप की परछाईयाँ
हर तरफ बजने लगी, सेकडों शहनाईयाँ
दो जहाँ की आज खुशियाँ, हो गयी हासिल मुझे

Plus Two Hind Textbook Answers Unit 2 Chapter 3 दोस्ती (फिल्मी गीत) 5

5. चुरा लिया है तुमने जो दिल को
नज़र नहीं चुराना सनम
बदल के मेरे तुम जिंदगानी
कही बदल न जाना सनम
ले लिया दिल, हाय मेरा दिल
हाय दिल लेकर मुझको ना बहलाना
बहार बनके आऊँ कभी तुम्हारी दुनिया में
गुज़र न जाए ये दिन कहीं इसी तमन्ना में
तुम मेरे हो, तुम मेरे हो
आज तो इतना वादा करते जाना

सजाऊँगा लूट कर भी, तेरे बदन की डाली को
लहू जिगर का दूँगा, हसीं लबों की लाली को
है वफ़ा क्या, इस जहाँ को
एक दिन दिखलाढूंगा मैं दीवाना

अकेले मेरे अरमां तडप तड़पके क्यों रोते
मेरे भी दिन क्या होते जो तुम मेरे लिए होते
तुम मेरे हो, तुम मेरे हो,
आज तो इतना वादा करते जाना।

Plus Two Hind Textbook Answers Unit 2 Chapter 3 दोस्ती (फिल्मी गीत) 6

Plus Two Hind दोस्ती Questions and Answers

सूचनाः

गीत का यह अंश पढ़ें
ये दोस्ती…..
हम नहीं तोड़ेंगे
तोड़ेंगे दम मगर
तारा साथ न छोड़ेंगे
मेरी जीत, तेरी जीत
तेरी हार, मेरी हार
सुन ऐ मेरे यार तेरा राम, मेरा ग़म
मेरी जान, तेरी जान
ऐसा अपना प्यार
जान पे भी खेलेंगे
तेरा लिए ले लेंगे …
सबसे दुश्मनी……. ये दोस्ती….

प्रश्न 1.
गीत की आस्वादन-टिप्पणी तैयार करें।
उतर:
प्रसिद्ध गीतकार श्री आनंद बख्शी करीब 4000 गीत लिखे हैं। अनेक पुरस्कारों से आप सम्मानित है। प्रस्तुत गीत मशहूर हिंदी सिनेमा ‘शोले’ से है। दोस्ती के बारे में लिखे मार्मिक गीत है यह गीत।

दोस्त कभी भी दोस्ती नहीं तोड़ने के वादा करते हैं। मरने पड़े तो भी दोस्ती छोड़ेंगे नहीं। दोस्त है, इसलिए जीत, हार, गम, जान – ये सब एक जैसा है। जानपर खेलकर भी अपने दोस्त केलिए दूसरों से दुश्मनी लेने के लिए तैयार है। लोगों को हम दो लगते हैं लेकिन हकीकत में ऐसा नहीं है। ईश्वर से प्रार्थना है कि कभी भी अलग और एक दूसरे से नाराज़ न हो जाये, खाना और पीना, मरना और जीना पूरी ज़िन्दगी में एक साथ करेंगे। बहुत सरल शब्दों में असली दोस्ती का चित्र यहाँ खींच लिया है। आज भी यह गीत सब गुनगुनाते हैं और प्रासंगिक भी है।

प्रश्न 2.
दोस्ती को उजागर करनेवाला एक पोस्टर तैयार करें।
उतर:
संसार में सबसे पवित्र बंधन – दोस्ती
“जीवन को उजागर करने वाला जीवन में जोश लाने वाला”
“दोस्त जैसे कोई नहीं दोस्ती जैसे कोई ओर संबंध नहीं”
दोस्त अपनाये जीवन को सार्थक बनाये
दोस्ती फिल्मी गीत ‘शोले’ सुनिये
और अपने जीवन को सफल बनाये

दोस्ती Summary in Malayalam

Plus Two Hind Textbook Answers Unit 2 Chapter 3 दोस्ती (फिल्मी गीत) 7
Plus Two Hind Textbook Answers Unit 2 Chapter 3 दोस्ती (फिल्मी गीत) 8

Plus Two Hind Textbook Answers Unit 2 Chapter 3 दोस्ती (फिल्मी गीत) 9
Plus Two Hind Textbook Answers Unit 2 Chapter 3 दोस्ती (फिल्मी गीत) 10
Plus Two Hind Textbook Answers Unit 2 Chapter 3 दोस्ती (फिल्मी गीत) 11
Plus Two Hind Textbook Answers Unit 2 Chapter 3 दोस्ती (फिल्मी गीत) 12

दोस्ती Glossary

Plus Two Hind Textbook Answers Unit 2 Chapter 3 दोस्ती (फिल्मी गीत) 13

Plus Two Hindi Textbook Answers Unit 2 Chapter 1 सूरीनाम में पहला दिन (सफ़रनामा)

Kerala State Board New Syllabus Plus Two Hindi Textbook Answers Unit 2 Chapter 1 सूरीनाम में पहला दिन Text Book Questions and Answers, Summary, Notes.

Kerala Plus Two Hindi Textbook Answers Unit 2  Chapter 1 सूरीनाम में पहला दिन (सफ़रनामा)

प्रश्न 1.

विशेषण विशेष्य
भीषण गरमी
 बन
जल
यात्रा
वैश्विक
मंजिल

उत्तरः

विशेषण विशेष्य
भीषण गरमी
घने बन
नीले जल
लंबी यात्रा
स्वरूप वैश्विक
सांतवीं मंजिल

सूरीनाम में पहला दिन अनुवर्ती कार्य:

प्रश्न 1.
लेखक और भागीदार के बीच का वार्तालाप।
उत्तरः
लेखक : नमस्ते जी। भागीदार : नमस्ते। आपका स्वागत है।
लेखक : धन्यवाद। आप कहाँ से आए हैं?
भागीदार : श्रीलंका से। आप?
लेखक : भारत से। सम्मेलन का उद्घाटन कैसे लगा?
भागीदार : राष्ट्रपति का भाषण आकर्षक एवं दिलचस्पी था।
लेखक : यहाँ हिंदी का खूब प्रचार है।
भागीदार : जी हाँ। यहाँ भारतीय मूल के लोगों की संख्या ज्यादा अधिक है। लेखक ठीक है। दुनिया के कोने-कोने में भारतीय है।
भागीदार : हिंदी भारतीय संस्कृति का प्रतीक है।
लेखक : अच्छा, आशा है, फिर कभी मिलेगा।
भागीदार : धन्यवाद।

प्रश्न 2.
‘विश्वभाषा के रूप में हिंदी का प्रचार-प्रसार’ विषय पर भाषण तैयार करें।
उत्तरः
माननीय प्रिंसिपल, आदरणीय गुरुजनों और मेरे प्रिय साथियों, आज मेरा कर्तव्य विश्वभाषा के रूप में हिंदी का प्रचारप्रसार विषय में आपसे कुछ बताने का है। हम सब जानते हैं कि हिंदी हमारी राजभाषा है। भारत में अंग्रेजी का खूब प्रयोग हो रहा है; लेकिन भारत की लगभग 80 करोड लोगों की बोलचाल की भाषा हिंदी है। आज दुनिया के कोने-कोने में भारतीय है। साथ ही भारत की मुख्य भाषा हिंदी का प्रचार भी दुनिया में व्यापक है। बहुत खुशी की बात है कि आज हिंदी विश्व के 40 से अधिक देशों में पदी-पढ़ाई जाती है। दुनिया में अनेक विश्वविद्यालयों में हिंदी का अध्ययन अध्यापन होती है। अमेरिका में भी हिंदी अध्ययन के कई केन्द्र आज खुले हैं। भारतीय संस्कृति का प्रतीक यह भाषा का प्रचार आज ज़्यादा अधिक है। हम सब भारतीयों के लिए गौरव की बात है यह। हिंदी भाषा के छात्र होना हमारे लिए गर्व की बात है।

धन्यवाद।

Plus Two Hindi सूरीनाम में पहला दिन Questions and Answers

प्रश्न 1.
सातवें विश्व हिंदी सम्मेलन में भाग लेने के लिए सूरीनाम पहुँचे। राष्ट्रपति के उद्घाटन भाषण से वे बहुत प्रभावित हुए। इसके आधार पर लेखक की डायरी लिखें।

  • राष्ट्रपति का भाषण
  • सूरीनाम में हिंदी का प्रचार-प्रसात
  • सूरीनाम और भारत के बीच का संबंध

उतर:

डायरी

सोमवार

सुरीनाम
6 जूण 2003

आज मेरे जीवन में एक अनोखा दिन है। मैं विश्व-हिंदी सम्मेलन में भाग लेने केलिए सूरीनाम आया हूँ। आज सम्मेलन का पहला दिन है। इस प्रसिद्ध सम्मेलन के उद्घाटन सूरीनाम के राष्ट्रपति रुनाल्डो वेनेशियन द्वारा हुआ। उनके भाषण इतना प्रभावशाली था कि सब लोग विस्मय से स्तब हो गये। भारत और सूरीनाम के बीच के संबंध के बारे में उन्होंने जिक्र किया। हिंदी भाषा की आज के प्रासंगिकता के बाते में भी आपने कहा। हिंदी फिल्मी संगीत की विशेष योगदान के बारे में भी आपने कहा। मुझे लगा कि इतनी गहरी संबंध रखनेवाले दोनों देशों की भाषाई संबंध को कायम रखना अनिवार्य है। एक भारतीय होने के कारण मुझे बहुत खुशी हुई।

शुभ रात्री

प्रश्न 2.
सातवें विश्व हिंदी सम्मेलन में भाग लेने के लिए लेखक सूरीनाम पहुँचता है। राष्ट्रपति के भाषण से प्रभावित होकर वह अपने मित्र को एक पत्र लिखता है। वह पत्र तैयार करें।

  • विश्व हिंदी सम्मेलन का अनुभव।
  • राष्ट्रपति का भाषण।
  • सूरीनाम में हिंदी का प्रचार।
  • सूरीनाम और भारत के बीच का भाषाई संबंध।

उतर:
सूरीनाम,
प्रिय मित्र,

14/09/2003

तुम ठीक तो है न? मैं अब सूरीनाम में हूँ। मैं सातवें विश्व हिंदी सम्मेलन में भाग लेने के लिए यहाँ आया हूँ। सम्मेलन के पहला दिन यहाँ के राष्ट्रपति अपने भाषण में सुरीनाम और भारत के बीच के संबंध के बारे में, हिंदी भाषा के विशेषता के बारे में और सांस्कृतिक लेन-देन के बारे में कहा। मुझे बहुत अच्छा लगा। भारते से करीब बीस हजार किलोमीटर दूर पर रहे। इस देश में भी हिंदी बोलनेवाले हमारे अनेक भाई-बंधु है।

इस देश की आबादी में चालीस प्रतिशत मूल भारतीय हैं। यहाँ के शहर पारामारिबो भारत के शहरों जैसे लगते हैं। मुझे बहुत आकांक्षा थी यहाँ क्या क्या होगा। लेकिन एक और भारत है यह देश।

तुम भी मेरे साथ हो तो, बहुत अच्छा होता। यहाँ सम्मेलन तीन दिन और है। बाकी बातें भारत में आकर बताऊँगा।

तुम्हारा प्रिय मित्र,
हिमांशु जोशी

सूरीनाम में पहला दिन निम्नलिखित वाक्य पढ़ें।

प्रश्न 1.
इस साल का विश्व हिंदी सम्मेलन केरल के तिरुवनंतपुरम में चौदह सितंबर को शुरू करने का आयोजन है। इस उद्घाटन भारत के माननीय राष्ट्रपति के द्वारा संपन्न होगा। उसमें केरल के मुख्यमंत्री अध्यक्ष होंगे। सम्मेलन सत्रह सितंबर को समाप्त होगा। सम्मेलन में संगोष्ठियाँ, सांस्कृतिक कार्यक्रम, विभिन्न प्रतियोगिताएँ, कवि सम्मेलन आदि भी होंगे।

कार्यक्रमों की सूचना देते हुए एक पोस्टर तैयार करें।
उतर:

ग्यारहवीं विश्व हिंदी सम्मेलन तिरुवनन्तपुरम में

उद्घाटन – भारत के माननीय राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी द्वारा संपन्न होगा।
अध्यक्ष – केरल के मुख्यमंत्री श्री पिणराई विजयन

टागोर थियटर में पन्द्रह सितंबर से सत्रह सितंबर तक

आकर्षक संगोष्ठियों, सांस्कृतिक कार्यक्रम, विभिन्न प्रतियोगिताएँ, कवि सम्मेलन आदि अनेक कार्यक्रम

संपर्क करें: 0484000777
ई मेइल : हिंदी तिरुवनन्तपुरम@gmail.com

प्रश्न 2.
सूरीनाम में पहला दिन पाठ का यह अंश पढ़ें।
“हिंदी को आम आदमी तक पहुँचाने में हिंदी फिल्मों तथा संगीत का भी विशेष योगदान रहा है। – “विश्व भाषा के रूप में हिंदी की व्यापकता में हिंदी फिल्मों और धारावाहिकों का बड़ा हाथ है।” इस विषय पर एक निबंध तैयार करें।
उतर:
“विश्व भाषा के रूप में हिंदी की व्यापकता में हिंदी फिल्मों और धारावाहिकों का बड़ा हाथ है।”

हम सब जानते हैं हिंदी फिल्मों एवं संगीत का महत्व। जब आकाशवाणी और दूरदर्शन से जो कार्यक्रम प्रसारित होते थे उसमें सबसे लोकप्रिय थे फिल्मी गीतों का कार्यक्रम। भारत के आहिंदी भाषी ही नहीं – सिंगपुर, श्रीलंका, मलेष्या, नेपाल, बर्मा, बंग्लादेशा, फिजी जैसे अनेक विदेशों में भी हिंदी फिल्म देखनेवालों की संख्या कम नहीं है। अमिताब बच्चन, धर्मेन्द्रा, हेममालिनी, जया बच्चन, शारूख खान, सलमान खान जैसे अभिनेताओं इन देशों में भी प्रसिद्ध है।

केरल के लोग सालों पहले से ही हिंदी फिल्मी गीतों से इतना लगाव रखते थे। शोले फिल्म के “ये दोस्ती” गीत केरल के आम लोग भी गुनगुनाते थे। जन साधारण की भाषा का प्रयोग इन फिल्मी गीतों में होते थे। कई लोग हिंदी सिनेमा समझने केलिए हिंदी भाषा सीखना शुरू किया था।

हिंदी की प्रवाहमयता भी एक वजह था कि साधारण लोगों के दिल में भी भाषा के प्रति रुचि और पसंद थे। धारावाहिकों देखने वाला भी अनेक हैं।

प्रश्न 3.
हिंदी सिनेमा और धारावाहिकों की इस भूमिका ने भाषा का प्रचार एवं प्रसार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। हिंदी को लोकप्रिय बनाने में फिल्मों एवं फिल्मी गीतों का विशेष योगदान रहा है। इस पर दो मित्रों के बीच का वार्तालाप तैयार करें।।
उतर:
सीता : श्यामा, तुमने शोले फिल्म देखा?
श्यामा : हाँ देखा। कितना अच्छा सिनेमा है यह। इतने साल पुराने इसका निर्माण हुआ है। फिर भी कितना खूबियत से हुआ है।
सीता : बहुंत ठीक कहा तुमने। इस फिल्म की गीतों भी कितना सुंदर है। हमें लगता है कि यह हमारा ही भाषा है।
श्यामा : हम केरल के लोग ही नहीं बल्कि विदेशों में भी यह सिनेमा इतना पसंदीता हुआ है।
सीता : सिंगपुर, मलेष्या, बंग्लादेश, श्रीलंका, नेपाल, फिजी. सूरीनाम जैसे अनेक विदेशों में भी हिंदी अभिनेता प्रसिद्ध है। वे बच्चन, सीता शारुख, काजल आदि अभिनेताओं के फॉन है।
श्यामा : ठीक है। हम हिंदी फिल्मी गीतों के कारण भी हिंदी को बहुत पसंद करते हैं। यह भी नहीं हिंदी धारावाहिकों भी अहिंदी प्रदेशों में कई लोगों को आकर्षण करते हैं।
सीता : हमारे स्कूल के अध्यापक ने ठीक ही कहा था। हिंदी को लोकप्रिय बनाने में फिल्मों एवं गीतों का विशेष योगदान है।
श्यामा : यह बिलकुल सही है।

प्रश्न 4.
सूरीनाम का सौंदर्य एवं वहाँ के भारतवंशियों के बारे में लेखक ने एक सिनेमा का निर्माण किया। इस सिनेमा के प्रचार के लिए एक आकर्षक विज्ञापन तैयार करें।
उतर:

सीता सूरीनाम का सौंदर्य आपके सामने
सूरीनामः एक ओर भारत

निर्माण एवं निदेशनः प्रसिद्ध लेखक हिमांशु जोषी
अभिनेता : अमिताब बच्चन – शारूख खान, काजल अनुपम खेर

प्रसिद्ध लेखक और निदेशक द्वारा सूरीनाम के भारतवासियों के मार्मिक कहानी, प्रसिद्ध अभिनेताओं के साथ.

क्या हुआ था सूरीनाम में? आइए देखते हैं प्रमुख सिनेमा घरों में।

मार्च 12 से लेकर

सूरीनाम में पहला दिन Summary in Hindi

Plus Two Hind Textbook Answers Unit 2 Chapter 1 सूरीनाम में पहला दिन (सफ़रनामा) 9
– सुमित्रानंदन पंत

“हिंदी हमारे राष्ट्र की अभिव्यक्ति का सरलतम स्रोत है”।।

Plus Two Hind Textbook Answers Unit 2 Chapter 1 सूरीनाम में पहला दिन (सफ़रनामा) 10
– एस.के.पोटेक्काट्ट

“मेरे भाग्य में अगला जन्म बढ़ा है तो मैं आवारा के रूप में जन्म लेना चाहूँगा ताकि हमेशा मनमाना घूम सकूँ”।

हिमांशु जोशी
हिमांशु जोशी हिंदी के अग्रणी कथाकार एवं पत्रकार थे। हिंदी की लगभग सभी विधाओं में उन्होंने अपनी लेखनी चलाई है। उत्तराखंड में 1935 को उनका जन्म हुआ। पत्रकारिता तथा आकाशवाणी के क्षेत्र में उन्होंने कार्य किया ‘यात्राएँ’, ‘नवे’ सूरज चमके आधी रात आदि उनके श्रेष्ठ यात्रा-वृत्तांत हैं।

सूरीनाम में पहला दिन Summary in Malayalam

Plus Two Hind Textbook Answers Unit 2 Chapter 1 सूरीनाम में पहला दिन (सफ़रनामा) 1
Plus Two Hind Textbook Answers Unit 2 Chapter 1 सूरीनाम में पहला दिन (सफ़रनामा) 2
Plus Two Hind Textbook Answers Unit 2 Chapter 1 सूरीनाम में पहला दिन (सफ़रनामा) 3

Plus Two Hind Textbook Answers Unit 2 Chapter 1 सूरीनाम में पहला दिन (सफ़रनामा) 4

Plus Two Hind Textbook Answers Unit 2 Chapter 1 सूरीनाम में पहला दिन (सफ़रनामा) 5

Plus Two Hind Textbook Answers Unit 2 Chapter 1 सूरीनाम में पहला दिन (सफ़रनामा) 6

Plus Two Hind Textbook Answers Unit 2 Chapter 1 सूरीनाम में पहला दिन (सफ़रनामा) 7
Plus Two Hind Textbook Answers Unit 2 Chapter 1 सूरीनाम में पहला दिन (सफ़रनामा) 8

सूरीनाम में पहला दिन Glossary

Plus Two Hind Textbook Answers Unit 2 Chapter 1 सूरीनाम में पहला दिन (सफ़रनामा) 11