Kerala SSLC Hindi Model Question Paper 1

Students can Download Kerala SSLC Hindi Model Question Paper 1 Pdf, Kerala SSLC Hindi Model Question Papers helps you to revise the complete Kerala State Board New Syllabus and score more marks in your examinations.

Kerala SSLC Hindi Model Question Paper 1

सामान्य निर्देश:

  • पहला पंद्रह मिनट कूल ऑफ़ टाईम है।
  • इस समय प्रश्नों का वाचन करें और उत्तर लिखने की तैयारी करें।

Time: 2½ Hours
Total Score: 80 Marks

सूचना : ‘गुठली तो पराई है’ कहानी का अंश पढ़ें, प्रश्न 1 और 3 तक के प्रश्नों का उत्तर लिखें।

“अरे छोरी, लोग नाम तो तेरी माँ को ही रखेंगे। कहेंगे कुछ सिखाया ही नहीं। ऐसे ही करेगी क्या अपने घर जाकर?” गुठली बोली, “अपना घर? यही तो है मेरा घर, जहाँ मैं पैदा हुई।’ बुआ हँसके बोली, “अरी बेवकूफ यह घर तो पराया है। बाकी लडकियों की तरह तु भी किसी और की अमानत है।”

प्रश्न 1.
सही प्रस्ताव चुनकर लिखें।
बुआ की राय में लड़कियों के लिए… (1)
(क) पिता का घर ही अपना घर है।
(ख) पति का घर ही अपना घर है।
(ग) भाई का घर ही अपना घर है।
(घ) बहन का घर ही अपना घर है।
उत्तर:
(ख) पति का घर ही अपना घर है।

Kerala SSLC Hindi Model Question Paper 1

प्रश्न 2.
‘तेरी’ में निहित सर्वनाम कौन-सा है? (1)
(क) तुम
(ख) आप
(ग) तू
(घ) वह
उत्तर:
(ग) तू

प्रश्न 3.
कहानी के इस प्रसंग के आधार पर पटकथा का एक दृश्य तैयार करें। (4)
उत्तर:

  • सीन संः 6
  • स्थान: गुठली का घर
  • समय: सुबह दस बजे
  • पात्र: (1) बुआ (साठ साल)
    (2) गुठली (पंद्रह साल)
  • वेशभूषा: बुआ साड़ी-ब्लाउज पहनी है।
  • गुठली: सलवार-कमीज़ पहनी है।

संवाद:

  • बुआ: (गुस्से में) ऐसे ही करेगी क्या अपने घर जाकर?
  • गुठली: (आश्चर्य) अपना घर?
  • बुआ: हाँ अपना घर।
  • गुठली: यही तो है मेरा घर, जहाँ मैं पैदा हुई।
  • बुआ: (हयते हुए) अरी बेवकूफ, यह घर तो पराया है।
  • गुठली: (गुस्से में) मैं नहीं मानती।
  • बुआ: (समझाते हुए) अरी, तू भी किसी ओर की अमानत है।
  • गुठली: (गुस्से में) नहीं नहीं। (चली जाती है।)

सूचनाः ‘ऊँट बनाम रेलगाड़ी’ संस्मरण का यह अंश पढ़ें, प्रश्न 4 और 5 का उत्तर लिखें।

तीन बार लेने का फायदा यह हुआ कि सवारों को दम निकल जाने का अभिनय नहीं करना पड़ेगा। जटायु की हालत तो ऐसी थी कि किसी तरह जान छूटे। तीसरी बार दृश्य सही तरह से फिल्मा लिया गया।

प्रश्न 4.
यहाँ ‘दम निकल जाना’ का मतलब है (1)
(क) थक जाना
(ख) मर जाना
(ग) समय बीत जाना
(घ) साँस निकल जाना
उत्तर:
Out of Syllabus

प्रश्न 5.
जटायु डर-डरकर ऊँट पर सवार करता है। उस दिन के अनुभवों को जटायु अपना डायरी में लिखता है। जटायु की संभावित डायरी लिखें। (4)
उत्तर:
Out of Syllabus

सूचनाः ‘अकाल और उसके बाद’ कवितांश की पंक्तियाँ पदें. 6 से 8 तक के प्रश्नों का उत्तर लिखें।

दाने आए घर के अंदर कई दिनों के बाद
धुओं उठा आँगन से ऊपर कई दिनों के बाद
चमक उठीं घर भर की आँखें कई दिनों के बाद
कौए ने खुजलाई पाँखें कई दिनों के बाद।

प्रश्न 6.
‘आँखें चमक उठीं’ का तात्पर्य है – (1)
(क) घर के सभी बीमार हो गए।
(ख) घर के सभी बेसहारे हो गए।
(ग) घर के सभी दुखी हो गए।
(घ) घर के सभी संतुष्ट हो गए।
उत्तर:
(घ) घर के सभी संतुष्ट हो गए।

Kerala SSLC Hindi Model Question Paper 1

प्रश्न 7.
‘घर भर की आँखें’ – कवि के अनुसार यहाँ घर के सदस्य कौन-कौन हैं? (2)
उत्तर:
‘घर भर की आँखे से मतलब है कि घर के तथा घर के आसपास रहनेवाले जीव। जैसे कुतिया, चूहा, छिपकलियाँ, कौआ, आदि।

प्रश्न 8.
‘खेती नहीं तो खाना नहीं’ – खेती के विकास की आवश्यकता का संदेश देते हुए पोस्टर बनाएँ। (4)
अथवा
खाना जीवों की आधारभूत आवश्यकता है। खेती के महत्व पर लघु-लेख लिखें। (लेख 80 शब्दों का हो)
उत्तर:
Kerala SSLC Hindi Model Question Paper 1 3

लघु लेख
खाना जीवों की आधारभूत आवश्यकता है

खाना कोई भी जीवों की आधारभूत आवश्यकता है। खाना नहीं है तो कोई भी जीव अपनी जिंदगी को आगे नहीं ले जा सकती है। अकाल की वजह से केवल मनुष्य ही नहीं अन्य जीव भी मुसीबत में पड़ जाते हैं। अकाल के कई कारण होते हैं। आज की पीढ़ी खेती के महत्व को भूल जाते हैं। नई पीढ़ी खेती से मुंह मोड़ कर आ रही है। सब लोग सफ़ेदपोश नौकरी के पीछे पड़े रहे हैं। हमारे राज्य में खेत और खेती दिन व दिन कम होता जा रहा है। नई पीढ़ी का दायित्व है खेती के प्रति रुचि पैदा होना। सब लोग खेती के महत्व को समझें और खेती की उन्नति के लिए कार्य करना चाहिए।

सूचनाः ‘ठाकुर का कुआँ’ कहानी का यह अंश पढ़ें, पश्न 9 और 11 तक के प्रश्नों का उत्तर लिखें।

ठाकुर ‘कौन है, कौन है?’ पुकारते हुए कुएँ की तरफ आ रहे थे और गंगी जगत से कूदकर भागी जा रही थी। घर पहुँचकर देखा कि जोखू लोहा मुँह से लगाए वही मैला-गंदा पानी पी रहा है।

प्रश्न 9.
गंगी ठाकुर के कुएँ से पानी ले नहीं सकती थी। क्यों?
(क) ठाकुर के कुएँ का पानी गंदा था।
(ख) ठाकुर के कुएँ में जानवर मरा पड़ा था।
(ग) गंगी निम्न जाति की मानी जाती थी।
(घ) ठाकुर का कुओं गाँव के उस सिरे पर है। (1)
उत्तर:
(ग) गंगी निम्न जाति की मानी जाती थी।

Kerala SSLC Hindi Model Question Paper 1

प्रश्न 10.
‘जोखू’ के स्थान पर ‘गंगी’ का प्रयोग करके वाक्य का पुनर्लेखन करें।
जोखू गंदा पानी पी रहा है।
गंगी गंदा पानी पी _________। (1)
उत्तर:
गंगी गंदा पानी पी रही है।

प्रश्न 11.
गंगी पानी लिए बिना घर आती है। तब जोखू मैला-गंदा पानी पी रहा था। इस प्रसंग पर गंगी और जोखू के बीच की संभावित बातचीत लिखें। (बातचीत में पाँच विनिमय हों) (4).
अथवा
संकेतों की सहायता से गंगी की चरित्रगत विशेषताओं पर टिप्पणी लिखें। (टिप्पणी 80 शब्दों की हो)

  • पति से प्यार रखनेवाली।
  • रिवाजी पाबंदियों का विरोध करनेवाली।
  • जातीय असमता के विरुद्ध सोचनेवाली।

उत्तर:

  • गंगी: अरे…….. आप क्या कर रहे हैं?
  • जोखू: क्या करूँ मैं?
  • गंगी: गंदा पानी पी रहे हैं?
  • जोखू: क्या तुम्हें पानी मिला?
  • गंगी: नहीं। पानी लेनेवाली थी। तब तक ठाकुर आ गया।
  • जोखु: हे भगवान! तुम्हें देख लिया क्या?
  • गंगी: नहीं, नहीं देखा था।
  • जोखू: चलो अंदर चलो।

चरित्र चित्रण
हिम्मतवाली गंगी

गंगी प्रेमचंद की कहानी ठाकुर का कुआ’ का मुख्य स्त्री पत्र है। वह जोखू की पत्नी है। वह निम्न वर्ग की नारी है। यह अपने पति से बहुत प्यार करती है। इसलिए रात के समय ठाकुर के कुएँ से पानी भरने निकल जाती है। वह एक हिम्मतवाली नारी है। वे ठाकुरों और साहुओं के अन्यायों के विरुद्ध आवाज उठानेवाली है। छुआछूत और अन्य अन्यायों के विरुद्ध सोचनेवाली है। वे स्वयं सामाजिक
असमानता का शिकार है।

सूचना: ‘बीरबहूटी’ का अंश पढ़ें और 12 से 15 तक के प्रश्नों का उत्तर लिखें।

पाँचवीं कक्षा का रिजल्ट आ गया। दोनो छठी में आ गए। यह स्कूल पाँचवीं तक ही था।
“साहिल अब तुम कहाँ पड़ोगे?” बोले ने पूछा।
“और तु कहाँ पढ़ोगी बेला?” साहिल ने पूण।
“मेरे पापा कह रहे थे कि तुझे राजकीय कन्या पाठशाला में पढ़ाएँगे और तुम?”
“मुझे अगले साल अजमेर भेज देंगे। वहीं एक होस्टल है, घर से दूर वहाँ अकेला रहूंगा।”

प्रश्न 12.
नमूने के अनुसार वाक्य का पुनर्लेखन करें। (1)

बेला पाठशाला में पढ़ती है। बेला पाठशाला में पढ़ेगी।
साहिल पाठशाला में पढ़ता है। _____________________

उत्तर:
साहिल पाठशाला में पड़ेगा।

प्रश्न 13.
बेला और साहिल अब फुलेरा के स्कूल में नहीं पढ़ सकते। क्यों? (1)
उत्तर:
क्योंकि फूलेरा के स्कूल से पाँचवीं तक ही कक्षाएँ थी।

Kerala SSLC Hindi Model Question Paper 1

प्रश्न 14.
मान लें, साहिल अजमेर से बेला के नाम पत्र लिखता है। संकेतों की सहायता से साहिल का संभावित पत्र लिखें। (पत्र का कलेवर 70 शब्दों का हो) (4)

  • नया स्कूल और नए दोस्त
  • होस्टल का अकेलापन
  • फुलेरा के स्कूल की यादें

उत्तर:

अजमेर,
दिनांक

निय बेला,
नमस्ते।
तुम कैसी हो बेला? तुम्हारी स्कूल कैसी है? मैं यहाँ होस्टल में रहता हूँ। तुम्हारे घर में माँ-बाप सब ठीक हैं न? मुझे यहाँ कुछ नए मित्र मिल गया है। ये सब अच्छे हैं। लेकिन तुम्हारे जैसी कोई नहीं है। होस्टल में मैं अकेलापन महसूस कर रहा हूँ। होस्टल के खाने-वाने कुछ अच्छे नहीं है। सथ में हमारे पुराने स्कूल की यादें बहुत सता रही है। सुबह-सुबह निकलना, बीरबहूटियों को खोजना, गाँधी चौक में लंगड़ी टॉग खेलना, मस्ती करना, सब बहुत याद आ रहा है। सुरेंदर माटसाब से डरना आदि कभी कभी याद आता है। हमारे नए टीचर बहुत अच्छी है। राधा टीचर । तुम्हारी पढ़ाई कैसी चल रहीं है? बस अब इतना ही। बाकी अगले पत्र में। घर में सब को मेरा प्रणाम।
Kerala SSLC Hindi Model Question Paper 1 4

तुम्हारा प्रिय मित्र,
साहिल,
(हस्ताक्षर)

सूचनाः ‘बसंत मेरे गाँव का लेख का यह अंश पढ़ें, 15 से 17 तक के प्रश्नों का उत्तर लिखें।

बसंत फूलदेई का त्योहार लेकर आता है। देर शाम तक बध्ये फूल.चुनते हैं। इन फूलों को रिंगाल से बनी खास तरह की टोकरियों में रखा जाता है। टोकरियों को रात भर पानी से भरी गागरों के ऊपर रखा जाता है ताकि वो सुबह तक मुरझा न पाएँ। सुबह पौ फटते ही बच्चों की टोलियों गाँव भरे में घूमती हैं।

प्रश्न 15.
फूलदेई का त्योहार किस ऋतु में मनाया जाता है? (1)
(क) शिशिर ऋतु में.
(ख) बसंत ऋतु में
(ग) वर्षा ऋतु में
(घ) शरद ऋतु में
उत्तर:
(ख) बसंत ऋतु में

प्रश्न 16.
फूल न मुरझाएँ; इसके लिए बच्चे क्या करते है? (2)
उत्तर:
फूलों को रिंगाल से बनी खास तरह की टोकरियों में रखा जाता है। टोकरियों को रात भर पानी से भरी गागरों के ऊपर रखा जाता है।

प्रश्न 17.
आशय का विस्तार करके वाक्य पिरामिड की पूर्ति करें।(2)
Kerala SSLC Hindi Model Question Paper 1 1
उत्तर:
टोलियाँ गाँव भर में घूमती है।
बच्चों की टोलियाँ गाँव भर में घूमती है।

सूचनाः कहानी का यह अंश पढ़ें, प्रश्न 18 और 19 का उत्तर लिखें।

दिन के उजाले में मैं खाली बैठ रहा था। तभी मुझे एक चीख सुनाई दी। मैं फौरन नीचे दौड़ा। मैंने देखा कि एक छोटी सी चिड़िया मेरी माँ के पास गिरी हुई थी। वह घायल थी। मेरे पिताजी ने उसका उपचार किया। वह धीरे-धीरे ठीन होने लगी। एक दिन वह उड़ गई। मैं बहुत खुश हुआ।

प्रश्न 18.
बच्चा क्यों फौरन नीचे दौड़ा? (1)
उत्तर:
किसी की चीख सुनकर बच्चा फौरन नीचे दैड़।

प्रश्न 19.
आशय समझकर सही मिलान करें। (4)
Kerala SSLC Hindi Model Question Paper 1 2
उत्तर:

  • खाली बैठते मुझे एक चीख सुनाई दी।
  • नीचे जाकर देखा कि एक चिड़िया गिरी हुई थी।
  • पिताजी ने चिड़िया का उपचार किया।
  • ठीक होने के बाद चिड़िया उड़ गई।

Kerala SSLC Hindi Model Question Paper 1